एनपीटीआई ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान तहत चलाया स्वच्छता अभियान
फरीदाबाद: 28 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी
देशभर में चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत सेक्टर-33, स्थित राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुढ़िया नाला पुल क्षेत्र, शेरशाह सूरी मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता में सहभागिता,स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ विषय पर आयोजित इस अभियान का संचालन एनपीटीआई के महानिदेशक एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सदस्य (ग्रिड संचालन एवं वितरण) हेमंत जैन के दूरदर्शी नेतृत्व तथा प्रधान निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. इंदु माहेश्वरी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए क्षेत्र में फैले कचरे की सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस वर्ष का ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पाँच प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित है तथा इसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। अभियान के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 तथा विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ. वत्सला शर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण), शेखर ईश्वरदास महंत, निदेशक और डॉ. दीपक कुमार शर्मा, निदेशक (प्रोजेक्ट) सहित एनपीटीआई के उप निदेशक एवं सहायक निदेशकगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।