
सीआईए होडल टीम ने अवैध देशी कट्टा साथ आरोपी को दबोचा, भेजा सलाखों के पीछे ।
Aonenews अरविन्द बक्शी
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सीआईए स्टाफ होडल को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। टीम ने अवैध देशी कट्टा व स्विफ्ट कार सहित आरोपी गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी P SI अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 30.09.2026 को सीआईए स्टाफ होडल के मुख्य सिपाही दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम के लिए डबचीक के पास मौजूद थे कि सूचना मिली की नितिन सोन निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) के पास एक अवैध देशी कट्टा मौजूद है। वह स्विफ्ट कार नंबर UP 80DX 4040 में सवार होकर गढ़ी रोड गढ़ी चौक के रास्ते होडल की तरफ आ रहा है और यदि नाकाबंदी की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने गढ़ी रोड़ चौक के पास नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर बाद उक्त नंबर की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस को देखकर चालक ने वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी समेत आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम नितिन सौन, उपरोक्त बताया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।
बरामद देशी कट्टा के संबंध में आरोपी लाइसेंस या परमि पेश नहीं कर सका। पुलिस ने नियमानुसार हथियार को कब्जे में लेकर थाना होडल में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। हथियार के स्त्रोत बारे गहन पूछताछ उपरांत आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर बंद जुडिशियल कराया गया।