Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Khandwa

@projskhandwa
870Followers
0Following
गांधी जयंती पर गौमुख घाट में चला विशेष स्वच्छता अभियान
---
एसडीएम पंकज वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, संतजनों, नाविकों एवं समाजसेवियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
---
गांधी जयंती के अवसर पर मां नर्मदा के तट स्थित गौमुख घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में एसडीएम श्री पंकज वर्मा, सीएमओ श्रीमती मोनिका पारधी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश परिहार, संत शिवगिरी महाराज सहित जनप्रतिनिधियों, नाविकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर स्वच्छता का संकल्प लिया।
       स्वच्छता अभियान के दौरान मां नर्मदा के जल एवं घाट क्षेत्र में पड़े कपड़ों सहित अन्य गंदगी को बाहर निकालकर घाट की विशेष साफ-सफाई की गई। इस दौरान गौमुख घाट की स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। दीपावली से पूर्व घाट का रंग-रोगन कराने के साथ टूटे-फूटे फ्लोर के रेड स्टोन की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा जल में वस्त्र न डालने के लिए जालीदार वस्त्र दान की व्यवस्था विकसित करने तथा गौमुख घाट के बाईं ओर पितृ कर्म एवं पूजन के लिए सुव्यवस्थित स्थान विकसित करने की बात कही गई। इसके अलावा लकड़ी की नौका लगाने पर प्रतिबंध रखने, तट किनारे लगने वाली दुकानों को एक समान आकार, व्यवस्थित दीर्घा एवं सीरियल नंबर के साथ संचालित कराने के निर्देश नगर परिषद को दिए गए। 
           एसडीएम श्री पंकज वर्मा ने कहा कि घाट क्षेत्र की दुकानों पर फूल-प्रसाद के साथ केवल आटे के दीपक बेचने की अनुमति देने तथा प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। नई व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मौके पर पंचनामा भी तैयार किया गया। उन्होंने मां नर्मदा के तट और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन, नगर परिषद, नाविकों, दुकानदारों, संत समाज एवं आम नागरिकों के सहयोग से घाट की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। अभियान के दौरान नौका संचालन में अनियमितता पाए जाने पर दो नाविकों के नौका संचालन पर रोक भी लगाई गई।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत होमगार्ड लाइन में स्वच्छता, श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
---
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर होमगार्ड लाइन खंडवा में होमगार्ड, एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता, श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के अधिकारी-जवानों, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्रों तथा कार्यालयीन स्टाफ ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और पौधारोपण किया। इस दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गणेश विसर्जन ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता करने वाले होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तथा आपदा मित्रों का अभिनंदन किया गया।
              डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट श्री आशीष कुशवाहा ने बताया कि अभिनंदन सम्मेलन के दौरान सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स एवं आपदा मित्रों से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। आगामी आयोजनों में जनसुरक्षा एवं आपदा-प्रतिक्रिया से संबंधित तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा आपदा की स्थिति में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में कंपनी कमाण्डर श्री रविंद्र महीवाल, प्लाटून कमाण्डर श्री मनीष यादव, उप निरीक्षक (अ) श्री अंकेश सोमानी, हवलदार स्टोरमैन श्री नितिन पुरे सहित लगभग 150 होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवान, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्र एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
SP Khandwa
"सेवा संकल्प अभियान" के तहत गांधी जयंती पर मनाया गया स्वच्छता दिवस
---
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
---
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" के तहत जिले में स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, रामेश्वर कुंड, नगर निगम परिसर एवं जीर्णोद्यान सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन तंवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे ,जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
          स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रामेश्वर कुंड में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सफाई मित्रों का हुआ सम्मान भी किया गया।
             इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि गांधी जयंती का दिन स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर है। स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर जनजीवन का नियमित व्यवहार बने, इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है। सफाई मित्र प्रतिदिन शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके कार्य का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की गई।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर स्वच्छता, श्रमदान और नशामुक्ति का संदेश
---
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद रेडक्रॉस, एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं तथा रेडक्रॉस, एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों को लेकर बामनगांव आखई में विद्यार्थियों ने स्वच्छता शिविर एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। "सेवा संकल्प अभियान" के तहत आयोजित आंगन मिलन समारोह में आंगनबाड़ी के बच्चों को चित्रकला सामग्री भी वितरित की गई।
        प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में भी स्वच्छता, श्रमदान एवं सेवा संकल्प से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई, और कहा कि महात्मा गांधी का संदेश सत्य, अहिंसा, संयम, आत्मानुशासन और स्वच्छता को जीवन-मूल्यों के रूप में स्थापित करता है।नशामुक्ति केवल सामाजिक संकल्प नहीं, बल्कि आत्मसंयम और स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि युवा यदि सत्य और अहिंसा को व्यवहार, संयम को जीवनशैली तथा सेवा को सामाजिक दायित्व बनाएं, तो स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Higher Education, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर पंचायत परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
---
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प
---
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “सेवा संकल्प अभियान"  के अंतर्गत ग्राम जसवाड़ी में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा संबंधी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। विकासखंड समन्वयक श्री राजकुमार मालाकार ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
          कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वच्छता, प्लास्टिक के कम उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से गांधी जी के स्वच्छता एवं सेवा तथा शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्य एवं राष्ट्रसेवा के संदेश को जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर में सामाजिक समरसता का दिया संदेश
---
‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के तहत नया हरसूद के सती माता मोहल्ले में हुआ आयोजन
---
महात्मा गांधी जयंती अवसर पर ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा नया हरसूद (छनेरा) के सती माता मोहल्ले में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, भारत सरकार के जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिव्य दित्य शाह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता सावनेर, हरसूद एसडीएम श्री आर.सी. खतेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि आज देश के दो महान महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती है। दोनों महापुरुषों ने देश को समानता, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाज में अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिल-जुलकर प्रयास करना होगा। समाज के वंचित एवं दलित वर्ग के परिवारों के साथ बैठकर उनका हौसला बढ़ाएं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने से ही मजबूत, समरस और सद्भावपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आपसी भेदभाव समाप्त कर भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया।
        भारत सरकार के जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, स्वच्छता तथा अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” का गायन भी किया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने हरसूद में रेल स्टॉपेज बढ़ाने के संबंध में आवश्यक पहल का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल एवं खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने भी अपने विचार व्यक्त किये जिसमें सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।

सती माता वार्ड से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया
कार्यक्रम के दौरान हरसूद नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 67 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य सती माता वार्ड से प्रारंभ किया गया, जिसकी लागत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने समाजबंधुओं के साथ स्वभोज किया एवं उन्हे अपने हाथो से भोजन परोसा गया।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
5 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगे निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर
---
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत अक्टूबर माह में जिलें के विभिन्न ग्रामों में चैइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट व शंकरा आई सेन्टर इन्दौर द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर लगायें जा रहे है। इन शिविरो में चयनित मोतियाबिंद मरीजों के निशुल्क आॅपरेशन के लिए भेजा जायेगा। नोडल अधिकारी डाॅ.आनंद ओनकर ने बताया कि 5 अक्टूबर को बरुड व किल्लौद, 7 को कालमुखी व बीड, 12 को छैगांवमाखन, 14 को पंधाना, 16 को जावर व अमलपुरा, 27 को हरसूद व खालवा, 30 को मूंदी में चैइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इन्दौर तथा 5 अक्टूबर को सुलगांव व मोहना, 7 को चिचगोहन व अहमदपुर खैगांव, 9 को पुनासा व हरसूद, 12 को बोरगांवबुजुर्ग व सिंगोट, 15 को मूंदी व खालवा, 22 को छैगांवमाखन, 27 को पंधाना व जसवाड़ी में शंकरा आई सेंटर इंदौर द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन कर मरीजों का जांच परीक्षण व उपचार किया जायेगा साथ ही निशुल्क मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिए मरीजों को जिला चिकित्सालय व इन्दौर भेजा जायेगा। मोतियाबिंद से ग्रसित मरीज इन स्वास्थ्य शिविरों में आकर अपने आखों की जांच अवश्य करवायें।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Cmho Iec Khandwa 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
खंडवा जिले को मिले 56 नए डॉक्टर
---
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन द्वारा आवंटित डॉक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत ने बताया कि जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल के लिए कुल 60 डॉक्टरों को नामांकित किया गया था, जिनमें से 56 डॉक्टरों ने अपने आवंटित स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
 इन डॉक्टरों की नियुक्ति से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और ब्लॉक स्तर के चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। डॉ जुगतावत ने बताया कि खंडवा विधानसभा में 14, मांधाता विधानसभा में 13, पंधाना विधानसभा में 10 तथा  हरसूद विधानसभा में 10  डॉक्टरों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यभार संभाला है। साथ ही मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय में जेआर के रूप में 9 चिकित्सकों ने ज्वाइन किया हे

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=खुशियों_की_दांस्ता nis:value=खुशियों_की_दांस्ता nis:enabled=true nis:link/>
---
➡️ "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" से अनिता बाई के परिवार को मिली खाद्यान्न की चिंता से राहत

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sucessstory nis:value=sucessstory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=खुशियों_की_दांस्ता nis:value=खुशियों_की_दांस्ता nis:enabled=true nis:link/>
---
"प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" से अनिता बाई के परिवार को मिली खाद्यान्न की चिंता से राहत
---
"प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक राहत मिल रही है। खंडवा के गंज बाजार वार्ड निवासी श्रीमती अनिता बाई पति रामभरोस राठौर भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। अनिता बाई ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पहले परिवार के लिए बाजार से अनाज खरीदना कठिन होता था। महंगाई के कारण राशन की व्यवस्था करने में परेशानी होती थी और परिवार के भरण-पोषण की चिंता बनी रहती थी।

योजना से मिली बड़ी राहत
      श्रीमती अनिता बाई ने बताया कि "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के तहत परिवार को प्रति व्यक्ति 5 किलो के मान से प्रतिमाह निःशुल्क गेहूं एवं चावल मिलता है। उचित मूल्य दुकान से समय पर राशन मिलने से अब परिवार को खाद्यान्न की कमी की चिंता नहीं रहती। योजना से मिलने वाले निःशुल्क अनाज के कारण परिवार के बजट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में हो रहा है खर्च
श्रीमती अनिता बाई बताती हैं कि पहले परिवार की आय का एक हिस्सा अनाज खरीदने में खर्च हो जाता था। अब योजना से निःशुल्क खाद्यान्न मिलने के कारण बची राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हूं। श्रीमती अनिता बाई  ने “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" से मिली इस राहत के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sucessstory nis:value=sucessstory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=Khandwa nis:enabled=true nis:link/>
"सेवा सेतु अभियान" जनजागरूकता  शिविर संपन्न ,"प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
---
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत गुरुवार को सिंधी धर्मशाला सिंधी कॉलोनी, खंडवा में "सेवा सेतु अभियान" जनजागरूकता एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 11:30 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित हुआ। 
       कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा तकनीकी सहयोगी संस्था पीवी पावरटेक द्वारा "प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। साथ ही विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया।
            शिविर में 3 किलोवाट सोलर सिस्टम केवल 90 हजार रुपये में तथा 78 हजार रुपये तक की सरकारी सब्सिडी और बुकिंग पर गोवा एवं कश्मीर ट्रैवल पैकेज जैसी सुविधाओं की जानकारी आकर्षण का केंद्र रही। योजनाओं के प्रति नागरिकों में उत्साह देखने को मिला तथा कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही सोलर सिस्टम के लिए बुकिंग कराई। सिंधी समाज एवं सिंधी कॉलोनी के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और पात्र नागरिकों को उनका लाभ दिलाना है।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Energy Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
मूंदी एवं पुनासा क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
---
52 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 450 किलोग्राम महुआ लहान जब्त, 7 प्रकरण दर्ज
---
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी दल द्वारा गुरुवार को खंडवा जिले के मूंदी तथा ग्राम भमोरी, कोड़ी गोल, भगवानपुरा एवं चांदेलमाल में दबिश दी गई। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुल 52 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 450 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त महुआ लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। 
           आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जब्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 53 हजार रुपये है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री विकास दत्त शर्मा तथा मुख्य आरक्षक श्रीमती संगीता डांगुरे एवं श्री देवराम रावत उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Home Department of Madhya Pradesh 
SP Khandwa 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर  230 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
---
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर 1 अक्टूबर गुरुवार को मेडिकल काॅलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा के ए ब्लॉक में स्वास्थ्य देखभाल एवं उपचार शिविर लगाकर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल ने वरिष्ठ जनों को बताया कि वृद्धावस्था में शरीर के अंगों की कार्य क्षमता धीमी पड़ जाती है उनके कारण संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। इसलिए आप सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना है। उनके द्वारा बढ़ती उम्र में अपने स्वास्थ्य की देखभाल के तरीके बताते हुए कहा कि भारतवर्ष में भारतीय परंपरा के अनुसार बुजुर्गों का सम्मान एवं आदर बहुत जरूरी है उनके अनुभव का लाभ समाज के हर वर्ग को लेना चाहिए। इस दौरान आर.एम.ओ. डॉक्टर एम कलमे, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय इंगले, डॉ नितिन कपूर, डॉक्टर तनय मिश्रा अन्य अधिकारियों व द्वारा सभी वृद्धजनों का पुष्प गुच्छ एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उन्हें फलों का वितरण भी किया गया तथा जिरेट्रिक असेसमेंट बुकलेट बाटी गई। 
        शिविर में कुल 230 वृद्ध मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें  75 पुरुष एवं  155 महिला का ब्लड प्रेशर ,शुगर, हार्ट ,टीबी,एचआईवी सिफीलिस, मानसिक रोग एवं अन्य बीमारियों की जांच की कर आवश्यक उपचार व परामर्श दिया गया। तथा 32 की हेल्थ आईडी  बनाई गई। शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अजय बिरला,नर्सिंग ऑफिसर नमिता डेविड, एवं रिंकी मुजाल्दे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सेवाएं दी गइ।
             इसी क्रम में श्री दादाजी वृद्धाश्रम रामनगर खंडवा में भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य उपचार किया गया। डॉ देवेंद्र चैहान, डॉ विशाल कुमार,डॉ समीक्षा, डॉ गर्विता, अर्जुन वर्मा व संदेश अत्रे द्वारा सेवाएँ दी गई।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/> 

ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की हर घर "नल जल योजना" लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sucessstory nis:value=sucessstory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
3 से 17 अक्टूबर तक होगा सोयाबीन फसल का पंजीयन,जिले में 73 सहकारी समितियां बनाई गईं पंजीयन केंद्र
---
विपणन वर्ष 2026-27 के तहत भावांतर योजना में सोयाबीन फसल के पंजीयन की प्रक्रिया 3 से 17 अक्टूबर तक चलेगी। जिले में किसानों की सुविधा के लिए कुल 73 सहकारी समितियों को पंजीयन केंद्र निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को पंजीयन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर निर्धारित अवधि में सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारी एवं ऑपरेटरों द्वारा किसानों का पंजीयन किया जाएगा।
              कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि जिले में निर्धारित प्रमुख पंजीयन केंद्रों में सिहाड़ा, केहलारी, कालमुखी, सिंगोट, गुड़ीखेड़ा, छैगांवमाखन, धनगांव, बरुड, चिचगोहन, गांधवा , बड़गांवमाली, पिपलोद, पोखरकलां, जावर, खंडवा, खालवा, रोशनी, बोरगांव बुजुर्ग, मुंदी, बीड़, सुलगांव, रिछफल, मोहना, किल्लौद, छनेरा एवं न्यू हरसूद सहित अन्य सहकारी समितियां शामिल हैं।

इन माध्यमों से भी करा सकेंगे निःशुल्क पंजीयन
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि किसान निर्धारित सहकारी समितियों के अतिरिक्त अपने मोबाइल या कंप्यूटर से भी निःशुल्क पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों तथा एमपी किसान एप के माध्यम से भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), लोकसेवा केंद्र एवं निजी साइबर कैफे के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान कर पंजीयन कराया जा सकेगा।  कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी पंजीयन केंद्र प्रभारियों एवं ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि वे शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार 3 से 17 अक्टूबर तक पंजीयन कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराएं।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल खंडवा का मासिक निरीक्षण
---
 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिला जेल खंडवा का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल की विभिन्न बैरकों का अवलोकन कर बंदियों से संवाद किया तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से उनके प्रकरणों में अधिवक्ता की उपलब्धता, न्यायालय में पेशी सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बंदियों से नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली।
                 जिला जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि निरीक्षण के दिन बंदियों को नाश्ते में पोहा तथा भोजन में चावल, रोटी, दाल एवं आलू, कद्दू व टमाटर की सब्जी प्रदान की गई। इस दौरान विभिन्न बैरकों में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। श्री श्रीवास्तव ने बंदियों को नियमित रूप से योग एवं प्रार्थना करने तथा नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बंदियों को समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई-लिखाई के साथ अपनी रुचि के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
        *स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं रचनात्मक गतिविधियों की दी जानकारी*
       जेल अधीक्षक श्री डी.के. सारस के द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंदियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही बैंड, संगीत शिक्षा एवं साक्षरता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। जनशिक्षण संस्थान के माध्यम से महिला एवं पुरुष बंदियों को साबुन एवं मोमबत्ती निर्माण तथा पेंटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने जेल प्रशासन से संबंधित आवश्यकताओं एवं समस्याओं से भी अवगत कराया। इनमें संपूर्ण जेल परिसर की बाउंड्रीवाल, शौचालयों की सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा मेन गेट निर्माण संबंधी आवश्यकताएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे, डी.जे.ए.ओ. श्री दिलावर, श्री दशरथ सिंह चौहान एवं सुश्री साक्षी गुप्ता सहित जेल अधीक्षक श्री डी.के. सारस, सहायक अधीक्षक श्री मनोज चौरसिया सहित जेल में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Jail, Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
मौजवाड़ी रैयत में स्वास्थ्य टीम द्वारा नियमित रुप से लार्वा सर्वे कर विनष्टिकरण किया जा रहा ,ग्रसित मरीजों पर निगरानी रख कर उपचार किया जा रहा
---
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि हरसूद विकासखण्ड के ग्राम मोजवाड़ी रैयत में सिरदर्द, बुखार,  और कमजोरी के लक्षणों से ग्रसित मरीजों का जांच उपचार नियमित रुप से किया जा रहा है। कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नही है। गांव में अब तक बुखार के कुल 42 मरीज मिले है। टीम द्वारा निरंतर लार्वा सर्वें किया जा रहा है, घरों में दैनिक उपयोग के लिए लंबे समय तक जमा करके रखा गया पानी के बर्तनों टंकियों में एडीज मच्छर के लार्वा और प्यूपा पाए गए हैं, जिन्हें टेमोफॉस दवा का छिड़काव कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
         जिला महामारी विशेषज्ञ डाॅ.योगेश शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्री करण सिंह भूरिया विकासखण्ड की टीम द्वारा गाँव का दौरा कर सभी 42 प्रभावित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई हैं। मलेरिया टीम ने गाँव के भीतर घरों में पायरेथ्रम दवाई का छिड़काव एवं फाॅगिंग की जा रही है, ताकि वयस्क मच्छरों को नष्ट किया जा सकें। साथ ही टीम ने ग्रामीणों को समझाइश दी गई है कि वे घरों में पीने या रोजमर्रा के इस्तेमाल का पानी तीन दिन से अधिक समय तक जमा न रखें। बर्तनों को सुखाकर और ढककर रखें। साथ ही मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया है। इस दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आशीषराज मिश्रा, बीईई सुनील भोरगा, सीएचओं मौजूद थे।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कुमार मल्होत्रा ने योजनाओं की समीक्षा कर किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण
---
मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कुमार मल्होत्रा ने बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित खाद्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्या वर्मा सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में खाद्यान्न उपार्जन, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, उचित मूल्य दुकानों तक खाद्यान्न के परिवहन एवं उपलब्धता, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन), स्कूलों में पेयजल व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग के पूरक पोषण आहार कार्यक्रम तथा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्थिति की समीक्षा कर जानकारी ली गई।
         अध्यक्ष प्रो. मल्होत्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।  उन्होंने मध्यान्ह भोजन के लिए खाद्यान्न के समय पर उठाव एवं वितरण तथा उचित मूल्य दुकानों तक खाद्यान्न की उपलब्धता की जानकारी  भी ली।

विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण
जिले के भ्रमण के दौरान राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कुमार मल्होत्रा ने अशोकनगर खंडवा स्थित सेंट्रल किचन का निरीक्षण किया। इसके अलावा गोकुल ग्राम स्थित स्कूल, सुदामापुरी एवं सिहाड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र, सिहाड़ा की उचित मूल्य दुकान तथा जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित धिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों एवं हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा खाद्यान्न एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कुमार मल्होत्रा द्वारा जिले में संचालित लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन) एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/> 
---
"प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना" किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। खंडवा जिले के ग्राम पलानी मॉल निवासी किसान श्री नितेश पिता जगदीश राजपूत के लिए भी यह योजना मुश्किल समय में आर्थिक संबल बनी।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sucessstory nis:value=sucessstory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान तहत अभी तक 307 यूनिट रक्तदान हुआ
---
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर से  29 सितंबर तक कुल 307 नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वंयसेवी संस्था के सदस्य सहित आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगावत ने बताया कि जिले में 17 अक्टूबर तक निरंतर रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
 डॉ.जुगावत ने बताया कि रक्तदान महादान है, आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करें।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
Video 22
अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर 2 अक्टूबर को हरसूद में
---
अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा। जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन सती माता मोहल्ला वार्ड क्रमांक 1 नया हरसूद (छनेरा) में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
       सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग खंडवा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। भारत सरकार के जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। लोकसभा क्षेत्र खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। साथ ही नागरिकों को सामाजिक सद्भाव, समानता एवं आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
विश्व हृदय दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता गतिविधि आयोजित
---
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खण्डवा में हृदय रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता के लिए गतिविधि आयोजित की गई। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य लोगों को हृदय के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष की थीम “डोंट मिस अ बीट” है, जिसका उद्देश्य हर धड़कन को महत्व देते हुए हृदय रोगों की रोकथाम और समय पर उपचार एवं देखभाल के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने हृदय की अच्छी देखभाल करनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से परहेज, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह पर नियंत्रण, तनाव प्रबंधन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है।
           मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले एवं मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पंकज जैन ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से होने वाले खतरों, जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक एवं किडनी फेल्योर आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्याप्त नींद लेने तथा नियमित व्यायाम करने पर जोर दिया।उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए नियमित रूप से रक्तचाप की जांच कराने, नमक का सेवन कम करने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में डॉ. सुजीत वर्मा, मेडिकल कॉलेज की सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया, डॉ. तनय मिश्रा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>