"सेवा संकल्प अभियान" के तहत गांधी जयंती पर मनाया गया स्वच्छता दिवस
---
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
---
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" के तहत जिले में स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, रामेश्वर कुंड, नगर निगम परिसर एवं जीर्णोद्यान सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन तंवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे ,जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रामेश्वर कुंड में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सफाई मित्रों का हुआ सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि गांधी जयंती का दिन स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराने का अवसर है। स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर जनजीवन का नियमित व्यवहार बने, इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है। सफाई मित्र प्रतिदिन शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके कार्य का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#Khandwa
5 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026