"सेवा सेतु अभियान" जनजागरूकता शिविर संपन्न ,"प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
---
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत गुरुवार को सिंधी धर्मशाला सिंधी कॉलोनी, खंडवा में "सेवा सेतु अभियान" जनजागरूकता एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 11:30 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा तकनीकी सहयोगी संस्था पीवी पावरटेक द्वारा "प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। साथ ही विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया।
शिविर में 3 किलोवाट सोलर सिस्टम केवल 90 हजार रुपये में तथा 78 हजार रुपये तक की सरकारी सब्सिडी और बुकिंग पर गोवा एवं कश्मीर ट्रैवल पैकेज जैसी सुविधाओं की जानकारी आकर्षण का केंद्र रही। योजनाओं के प्रति नागरिकों में उत्साह देखने को मिला तथा कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही सोलर सिस्टम के लिए बुकिंग कराई। सिंधी समाज एवं सिंधी कॉलोनी के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और पात्र नागरिकों को उनका लाभ दिलाना है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Energy Madhya Pradesh
#khandwa