अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 230 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
---
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर 1 अक्टूबर गुरुवार को मेडिकल काॅलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा के ए ब्लॉक में स्वास्थ्य देखभाल एवं उपचार शिविर लगाकर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल ने वरिष्ठ जनों को बताया कि वृद्धावस्था में शरीर के अंगों की कार्य क्षमता धीमी पड़ जाती है उनके कारण संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। इसलिए आप सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना है। उनके द्वारा बढ़ती उम्र में अपने स्वास्थ्य की देखभाल के तरीके बताते हुए कहा कि भारतवर्ष में भारतीय परंपरा के अनुसार बुजुर्गों का सम्मान एवं आदर बहुत जरूरी है उनके अनुभव का लाभ समाज के हर वर्ग को लेना चाहिए। इस दौरान आर.एम.ओ. डॉक्टर एम कलमे, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय इंगले, डॉ नितिन कपूर, डॉक्टर तनय मिश्रा अन्य अधिकारियों व द्वारा सभी वृद्धजनों का पुष्प गुच्छ एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उन्हें फलों का वितरण भी किया गया तथा जिरेट्रिक असेसमेंट बुकलेट बाटी गई।
शिविर में कुल 230 वृद्ध मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 75 पुरुष एवं 155 महिला का ब्लड प्रेशर ,शुगर, हार्ट ,टीबी,एचआईवी सिफीलिस, मानसिक रोग एवं अन्य बीमारियों की जांच की कर आवश्यक उपचार व परामर्श दिया गया। तथा 32 की हेल्थ आईडी बनाई गई। शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अजय बिरला,नर्सिंग ऑफिसर नमिता डेविड, एवं रिंकी मुजाल्दे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सेवाएं दी गइ।
इसी क्रम में श्री दादाजी वृद्धाश्रम रामनगर खंडवा में भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य उपचार किया गया। डॉ देवेंद्र चैहान, डॉ विशाल कुमार,डॉ समीक्षा, डॉ गर्विता, अर्जुन वर्मा व संदेश अत्रे द्वारा सेवाएँ दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#khandwa