
5 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगे निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर
---
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत अक्टूबर माह में जिलें के विभिन्न ग्रामों में चैइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट व शंकरा आई सेन्टर इन्दौर द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर लगायें जा रहे है। इन शिविरो में चयनित मोतियाबिंद मरीजों के निशुल्क आॅपरेशन के लिए भेजा जायेगा। नोडल अधिकारी डाॅ.आनंद ओनकर ने बताया कि 5 अक्टूबर को बरुड व किल्लौद, 7 को कालमुखी व बीड, 12 को छैगांवमाखन, 14 को पंधाना, 16 को जावर व अमलपुरा, 27 को हरसूद व खालवा, 30 को मूंदी में चैइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इन्दौर तथा 5 अक्टूबर को सुलगांव व मोहना, 7 को चिचगोहन व अहमदपुर खैगांव, 9 को पुनासा व हरसूद, 12 को बोरगांवबुजुर्ग व सिंगोट, 15 को मूंदी व खालवा, 22 को छैगांवमाखन, 27 को पंधाना व जसवाड़ी में शंकरा आई सेंटर इंदौर द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन कर मरीजों का जांच परीक्षण व उपचार किया जायेगा साथ ही निशुल्क मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिए मरीजों को जिला चिकित्सालय व इन्दौर भेजा जायेगा। मोतियाबिंद से ग्रसित मरीज इन स्वास्थ्य शिविरों में आकर अपने आखों की जांच अवश्य करवायें।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Cmho Iec Khandwa
#Khandwa