Public App Logo
Profile Picture

rahul rathore

@rahulrathore506
377Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर विशेष सफाई अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अगर आपके आसपास कूड़ा, गंदगी या सफाई की समस्या है तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 9936256363 पर करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/>
सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, स्वच्छता किट देकर किया सम्मान

कोंच। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को पालिका स्टॉफ और सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शाक्य के निर्देशन में नेत्र चिकित्सक राजेश निरंजन ने आंखों की जांच कर जरूरी सुझाव दिए। इसके अलावा शुगर और बीपी की भी जांच की गई।
डॉ. अनिल शाक्य ने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया। वहीं, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और ईओ मोनिका उमराव ने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट वितरित कर माल्यार्पण किया और उनके सेवाभाव के लिए आभार जताया। इस दौरान सभासद और पालिका स्टॉफ मौजूद रहे।
डकैती के आरोपी को रिमांड पर लेकर आभूषण बरामद

जन्माष्टमी की रात बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर हुई थी डकैती, आरोपी की निशानदेही पर चांदी के लच्छे, सिक्के व पायल मिली

कोंच। ग्राम सिमिरिया में जन्माष्टमी की रात बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर तमंचे की नोक पर की गई डकैती के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीकांत को न्यायालय से नौ घंटे की रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर डकैती का माल बरामद किया। पुलिस ने बरामद आभूषण कब्जे में लेकर आरोपी को दोबारा जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को आरोपी की निशानदेही पर पंचानन चौराहे के आगे कोंच-नदीगांव रोड स्थित बाईपास के एक प्लॉट से छह चांदी के लच्छे, चार चांदी के सिक्के और एक जोड़ी पायल बरामद की गई। आरोपी ने अपने हिस्से में मिली नकदी खर्च कर दी। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने रवि अहिरवार, जमील अहमद और प्रमोद उर्फ चीकू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। रवि के पैर में गोली लगी थी। बाद में लक्ष्मीकांत ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि फरार आरोपी शिवम निवासी दतिया की तलाश की जा रही है।
अधिवक्ता ने पुलिस पर अभद्रता और थप्पड़ मारने का लगाया आरोप

आमसभा की बैठक कर वकीलों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सीओ से करेगा मुलाकात

कोंच। बार एसोसिएशन कोंच ने मंगलवार को आमसभा की बैठक कर अधिवक्ता के साथ हुए अभद्रता के मामले में पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ता दीप कुमार अग्रवाल की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र को बैठक में रखा गया। इसमें उन्होंने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया। कार्रवाई न होने पर आगे की रणनीति तय करने की बात कही गई। तहसील परिसर स्थित बार भवन विजय बारहदरी में मंगलवार दोपहर बार एसोसिएशन की आमसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता और महामंत्री अभिनीत श्रीवास्तव के संचालन में हुई। बैठक में अधिवक्ता दीप कुमार अग्रवाल का प्रार्थना पत्र आमसभा के पटल पर रखा गया। अधिवक्ता ने बताया कि 27 सितंबर की रात करीब नौ बजे थानेदार और पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आमसभा ने अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर, महामंत्री अभिनीत श्रीवास्तव, विनोद अग्निहोत्री, केके श्रीवास्तव, संजीव तिवारी और राघवेंद्र सिंह को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया। यह प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देगा और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में स्पष्ट किया गया कि कार्रवाई नहीं हुई तो बार एसोसिएशन आगे की रणनीति तय करेगा।बैठक में श्रीराम गुप्ता, वीरेंद्र जाटव, राजेंद्र जाटव, रामशरण कुशवाहा, अवधेश द्विवेदी, पुरुषोत्तम रिछारिया, प्रमोद गुप्ता, माता प्रसाद अहिरवार, विश्वंभर दयाल जाटव, हल्के सिंह बघेल, चंद्रभान निरंजन, जीतू यादव, तेजराम जाटव, जितेंद्र पांडे, रामनरेश त्रिपाठी, संतोष नायक, अमित श्रीवास्तव, अमित रावत, अमरबाबू पाठक, दीपक मिश्रा, प्रधव मिश्रा, अश्विनी दुवे, रामलखन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला अधिवक्ता और उनकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी मोहित वर्मा के बीच लेनदेन को लेकर हुआ था। कर्मचारी ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया था। उनका कहना
अशोक राठौर को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने पर जताई खुशी

राठौर सेवा समिति के युवाओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

कोंच। उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा ने उरई निवासी वरिष्ठ वित्तविहीन शिक्षक नेता अशोक राठौर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। उनकी प्रत्याशिता की घोषणा होते ही कोंच में भाजपाइयों, शिक्षकों और राठौर समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मंगलवार दोपहर भाजपा नेतृत्व की ओर से अशोक राठौर के नाम की घोषणा होते ही चंदकुआं चौराहे पर राठौर सेवा समिति के युवा एकत्रित हुए। उन्होंने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए मिठाई बांटी। युवाओं ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि अशोक राठौर लंबे समय से शिक्षकों और समाज के हितों के लिए कार्य करते हुए भाजपा को मजबूती देने में जुटे हैं। उन्हें प्रत्याशी बन
मेला स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा, दिए जरूरी निर्देश

कोंच। आगामी त्योहारों और ऐतिहासिक मेलों को लेकर सोमवार शाम स्थानीय अधिकारियों ने विभिन्न मेला स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम अभिनव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने रामलीला भवन, सीता हरण मेला मैदान, दशहरा मेला मैदान और सागर तालाब स्थित सरजू पार मेला स्थल का निरीक्षण किया। 
एसडीएम के साथ सीओ परमेश्वर प्रसाद, ईओ मोनिका उमराव, कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेला स्थलों पर साफ-सफाई, आवागमन, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। एसडीएम अभिनव कुमार ने कहा कि त्योहारों और मेलों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर किसी स्तर पर लाप�
जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं : एसपी

एसपी ने कोंच सर्किल के चारों थानों की अपराध समीक्षा कर दिए निर्देश

कोंच। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने रविवार देर रात कोतवाली कोंच में कोंच सर्किल के चारों थानों की अपराध समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, वांछितों की गिरफ्तारी और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।
एसपी ने थाना प्रभारियों से अपराधों की जानकारी लेते हुए कहा कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, बीट पुलिसिंग, गश्त और पिकेट व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं और साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=konch nis:value=konch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
Video 9
सरकारी तालाब पर अतिक्रमण, जल निकासी बंद होने से बस्ती में भर रहा पानी

कोंच। विकासखंड कोंच के ग्राम भदारी में सरकारी तालाब पर अवैध अतिक्रमण किए जाने से जल निकासी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर तालाब से अतिक्रमण हटवाकर पानी की निकासी व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तालाब संख्या 220 का कुल रकबा 0.2830 हेक्टेयर है। आरोप है कि कुछ लोगों ने तालाब को मिट्टी से पाटकर उसके ऊपर अवैध निर्माण कर लिया है। इससे तालाब का मूल स्वरूप बदल गया और पानी के संग्रह की व्यवस्था प्रभावित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पहले गांव का अधिकांश पानी इसी तालाब में पहुंचता था और यह पशुओं के लिए भी प्रमुख जलस्रोत था। तालाब पाटे जाने और जल निकासी का रास्ता बंद होने से बारिश के साथ ही घरों से निकलने वाला पानी रिहायशी बस्ती में जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पर एसडीएम अभिनव कुमार ने जांच के बाद समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। शिकायत करने वालों में गिरेन्द्र, पिंटू, प्रीतम, देवेंद्र, धर्मसिंह, श्रीप्रकाश, प्रवीण, पवन, रोहित, मुन्ना, धर्मवीर, राहुल, अरविंद, राजकुमार, भूपत, राजा, मूलचंद्र और श्यामू आदि शामिल रहे।
बारिश से बर्बाद खरीफ फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग

कोंच। तहसील क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से खेतों में नष्ट हुई खरीफ फसलों के एवज में प्रभावित किसानों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अगुवाई में एसडीएम अभिनव कुमार को दिए ज्ञापन में कहा गया कि अत्यधिक बारिश से तिल, मूंग, धान, उड़द, ज्वार और बाजरा समेत अन्य खरीफ फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भाकियू ने राजस्व कर्मियों से फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को शीघ्र दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने और बीमा कंपनियों से फसल बीमा की राशि दिलाने की मांग की। साथ ही जलभराव वाले गांवों में विवाद रोकने के लिए राजस्व व पुलिस टीम की मौजूदगी में कटान कराकर पानी की निकासी कराने की मांग की गई।
Video 12
मंदिर में माथा टेकने के बाद चोर ने दिया चोरी को अंजाम

पंचमुखी हनुमान मंदिर में ताले तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; बगल की दुकान के ताले तोड़ने का भी प्रयास

कोंच। आस्था के मंदिर में चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। सोमवार की रात करीब 3 बजे एक चोर पंचमुखी हनुमान मंदिर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने मंदिर में चोरी करने से पहले भगवान के सामने माथा टेका फिर उसके बाद दान पेटिका के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
चोर ने मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया उसके पहले बगल में स्थित दुकान के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया। सुबह करीब चार बजे पुजारी संजीव दुबे मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल यूपी 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरी�
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=upnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/>
कोंच। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नरी और पहाड़गांव के बीच स्थित जरया नाले के किनारे रविवार को विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को मगरमच्छ नाले के बाहर खेतों की ओर जाते दिया जिसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, जरया नाले के आसपास खेत हैं, जहां किसानों और ग्रामीणों का अक्सर आना-जाना रहता है। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों के साथ ही पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नाले के आसपास निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उपयुक्त स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। साथ ही बच्चों और पशुओं को नाले के पास न जाने देने की अपील की है।वन रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि अभी जानकारी नहीं है तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=jalaunnews nis:enabled=true nis:link/>
मंदिर में आग लगने से पूजा सामग्री समेत सामान जला

कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरी स्थित बड़ी माता मंदिर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मंदिर में रखी पूजा सामग्री समेत कूलर, पंखा, पर्दे और देवी मां की पोशाकें सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दानपात्र में रखी कुछ नगदी भी आग में जल गई।
ग्राम पचीपुरी में रिहायशी बस्ती के पीछे पानी की टंकी के समीप बड़ी माता का मंदिर स्थित है। रविवार सुबह मंदिर से धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुजारी नरेंद्र ने बताया कि आग से मंदिर में रखा काफी सामान जल गया है। प्रथम दृष्टया बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
बारिश से कच्चे घर और पशुबाड़े ढहे, गृहस्थी मलबे में दबी

गोराकरनपुर में पशुबाड़ा गिरने से दो भैंस व बछड़ा चोटिल, अंडा में बाल-बाल बची महिला

कोंच। दो दिन लगातार हुई बारिश से कच्चे घरों और पशुबाड़ों के गिरने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। तहसील क्षेत्र के गोराकरनपुर में पशुबाड़ा गिरने से दो भैंस और बछड़ा चोटिल हो गए, जबकि गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।
गोराकरनपुर में किशोरी पाल का पशुबाड़ा गिरने से भूसा, गेहूं, आटा समेत सामान दब गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला। लेखपाल उदय यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। इसी गांव में राजाराम बरार का कच्चा घर और तेजराम पाल का पशुबाड़ा भी ढह गया। वहीं अंडा में हेमंत कुशवाहा का कच्चा घर गिरने से उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई। मलबे में गृहस्थी का सामान दब गया और एक गाय भी चोटिल हो गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमार्गों से लेकर मोहल्लों तक जलभराव, घुटनों से ऊपर भरा पानी

लगातार बारिश से कोंच में बिगड़े हालात, पानी में घुसकर आवागमन करने को मजबूर लोग

कोंच। शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश से कस्बे में जलभराव की स्थिति बन गई है। मुख्यमार्गों से लेकर अंदरूनी मोहल्लों तक कई स्थानों पर घुटनों से ऊपर पानी भर गया। कोंच-पिंडारी मार्ग पर कांशीराम कॉलोनी, कोंच-कैलिया मार्ग पर आजाद गार्डन से दोहर तिराहे तक और कोंच-महेशपुरा मार्ग पर कैलिया बाइपास तिराहे के पास जलभराव रहा। वहीं गांधी नगर में धनुतालाब मार्ग पर न्यू कुशवाहा लॉज के पास, आराजीलेन, गिरवर नगर, ईदगाह और नई बस्ती में भी पानी भर गया। नई बस्ती में कुंड ओवरफ्लो होने से रास्ते पर घुटनों से ऊपर पानी पहुंच गया। जलभराव के कारण लोगों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ा और जरूरी काम से निकलने वालों को परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों के मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री को पत्र

विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सीएम से फसल बीमा की धनराशि भी जल्द दिलाने का किया अनुरोध

कोंच। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेतों में फसलें नष्ट होती देख किसान सदमे में हैं। बारिश और तेज हवाओं से हुए नुकसान के बाद आर्थिक संकट में घिरे किसानों की मदद के लिए क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पीड़ित किसानों को त्वरित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विधायक ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जनपद जालौन में पिछले दिनों हुई अत्यधिक बारिश और बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश व तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी तिल, उड़द, मूंग, ज्वार, बाजरा और धान की फसलें नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि दैवीय आपदा के तहत प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा की धनराशि जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में किसानों को राहत मिल सके। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बारिश जैसी दैवीय आपदा से प्रभावित प्रत्येक किसान की हरसंभव मदद की जाएगी।
बारिश से चार मकान गिरे, एडीएम ने किया निरीक्षण

लेखपालों ने रिपोर्ट भेजी, प्रभावितों को तत्काल सहायता के निर्देश

कोंच। शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते तहसील क्षेत्र में चार कच्चे मकान गिर गए। ग्राम चांदनी में आनंद स्वरूप, रवा में सुखदेई देवी, अंडा में रामजी और सलैया में एक मकान गिरने की सूचना मिली है। लेखपालों ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेजी है।
सलैया में मकान गिरने की सूचना पर एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए लेखपालों की टीम गांवों में निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
पहुंज नदी पुल पर बढ़ता जा रहा कटान, एडीएम ने किया निरीक्षण

तेज बहाव से सड़क का हिस्सा कटा, करीब एक माह से बड़े वाहनों का आवागमन बंद

कोंच। मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर ग्राम सलैया के पास पहुंज नदी पुल पर सड़क का कटान लगातार बढ़ रहा है। बारिश के चलते नदी का बहाव तेज होने से सड़क का हिस्सा और कट गया है। सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक माह से चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन बंद है। वर्तमान में केवल दोपहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं।
शनिवार को एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य ने एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचकर पुल और कटान का निरीक्षण किया। बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने से मध्यप्रदेश आने-जाने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। एडीएम ने बताया कि मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
पितृ पक्ष शुरू, जलस्रोतों पर हुआ तर्पण और पिंडदान

कोंच। भाद्रपद पूर्णिमा के साथ शनिवार से पितृ पक्ष शुरू हो गया। प्रथम दिन सागर तालाब, रामकुंड, धनुताल समेत विभिन्न जलस्रोतों के किनारे श्रद्धालुओं ने कर्मकांडी विद्वानों की मौजूदगी में विधि-विधान से पितरों का पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच तर्पण और पिंडदान कर दिवंगत पूर्वजों का स्मरण किया गया। सुबह से ही जलस्रोतों के किनारे श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मान्यता है कि पितृ पक्ष में दिवंगत परिजनों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों को शांति और संतुष्टि मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक रहता है।
मुख्य मार्गों पर टूटकर गिरे पेड़, राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी

कोंच-एट, कोंच-नदीगांव और कोंच-कैलिया मार्ग पर यातायात प्रभावित, डेढ़ से दो घंटे तक फंसे रहे वाहन

कोंच। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते शनिवार सुबह कोंच-एट, कोंच-नदीगांव और कोंच-कैलिया मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे यातायात बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। एट-कोंच मार्ग पर पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रोडवेज बसों समेत कई वाहनों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद वन विभाग की टीम ने पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। कोंच-नदीगांव और कोंच-कैलिया मार्ग पर भी पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोंच nis:value=कोंच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=konchnews nis:value=konchnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उरई nis:value=उरई nis:enabled=true nis:link/>