मुख्य मार्गों पर टूटकर गिरे पेड़, राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी
कोंच-एट, कोंच-नदीगांव और कोंच-कैलिया मार्ग पर यातायात प्रभावित, डेढ़ से दो घंटे तक फंसे रहे वाहन
कोंच। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते शनिवार सुबह कोंच-एट, कोंच-नदीगांव और कोंच-कैलिया मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे यातायात बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। एट-कोंच मार्ग पर पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रोडवेज बसों समेत कई वाहनों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद वन विभाग की टीम ने पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। कोंच-नदीगांव और कोंच-कैलिया मार्ग पर भी पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
Konch, Jalaun | Sep 26, 2026