पहुंज नदी पुल पर बढ़ता जा रहा कटान, एडीएम ने किया निरीक्षण
तेज बहाव से सड़क का हिस्सा कटा, करीब एक माह से बड़े वाहनों का आवागमन बंद
कोंच। मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर ग्राम सलैया के पास पहुंज नदी पुल पर सड़क का कटान लगातार बढ़ रहा है। बारिश के चलते नदी का बहाव तेज होने से सड़क का हिस्सा और कट गया है। सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक माह से चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन बंद है। वर्तमान में केवल दोपहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं।
शनिवार को एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य ने एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचकर पुल और कटान का निरीक्षण किया। बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने से मध्यप्रदेश आने-जाने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। एडीएम ने बताया कि मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
Konch, Jalaun | Sep 26, 2026