बारिश से चार मकान गिरे, एडीएम ने किया निरीक्षण
लेखपालों ने रिपोर्ट भेजी, प्रभावितों को तत्काल सहायता के निर्देश
कोंच। शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते तहसील क्षेत्र में चार कच्चे मकान गिर गए। ग्राम चांदनी में आनंद स्वरूप, रवा में सुखदेई देवी, अंडा में रामजी और सलैया में एक मकान गिरने की सूचना मिली है। लेखपालों ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेजी है।
सलैया में मकान गिरने की सूचना पर एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए लेखपालों की टीम गांवों में निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
Konch, Jalaun | Sep 26, 2026