Public App Logo
Profile Picture

new page media

@taruntayal
7893Followers
8Following
📢 NATHUPUR और पूरे GURUGRAM के सभी मोहल्लों के BUILDING OWNERS एवं SUPPORTERS से विशेष अपील

NATHUPUR के गोगे, सौदे, गली, खतूड, छाबड़ी, पारवा, MODA, असवार, दौराते, नये, नाई, प्रजापत एवं अन्य सभी मोहल्ले जो छूट गये हैं—सभी साथी अवश्य पहुँचें।

इसी तरह सरहौल, वजीराबाद, घाटा, बेहरामपुर, सिकंदरपुर, CHAKKARPUR, कनेही, BADSHAHPUR, झारसा, हसलापुर, SIKHOHPUR, MANESAR, DUNDAHERA, MOLAHEDA, CHOMA, CARTERPURI, सुखराली.. गुडगाँव गाँव,KANKROLA, भाँगरोला, नवादा, नहारपुर एवं अन्य सभी क्षेत्रों से भी प्रत्येक BUILDING OWNER और SUPPORTER का इस वैचारिक गोष्ठी एवं महापंचायत में पहुँचना जरूरी है।

किसी को अलग से बुलावा नहीं भेजा जाएगा।
आप स्वयं एक-दूसरे को PHONE / MESSAGE करके बुलाएँ—यही सभी से अपेक्षा है।

क्योंकि...

GURUGRAM अगर सबका है, तो जिम्मेदारी भी सबकी है।

आज DLF की बारी है,
कल किसी और की हो सकती है।

SILENT रहकर अब काम नहीं चलेगा।

आज अगर हम किसी दूसरे के घर की समस्या को अपनी समस्या नहीं समझेंगे, तो कल जब वही समस्या हमारे दरवाजे पर आएगी, तब हमारे साथ खड़ा होने वाला कौन होगा?

इसलिए किसी एक व्यक्ति, एक मोहल्ले या एक संस्था का नहीं—यह पूरे GURUGRAM के भविष्य और अधिकारों का विषय है।

आइए • जुड़िए • अपनी आवाज़ रखिए • और जिम्मेदारी निभाइए।

✊ **एक की आवाज़ दब सकती है,

लेकिन पूरे GURUGRAM की सामूहिक आवाज़ नहीं।**

..... Viral msg 

.... न्यू पेज मीडिया से सच और झूठ का दावा नहीं करता
शराब तस्करों पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 252 पव्वा देसी शराब बरामद

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के द्वारा शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की अलग-अलग शाखाओं द्वारा अवैध शराब तस्करी में आनंद व नवीन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी आनंद वासी सेक्टर 143 , फरीदाबाद  को सेक्टर-143 में खाली पडी दुकान से अवैध शराब बेचते हुए काबू किया है। जिससे मौका से 162 पव्वा अवैध देसी बरामद हुई, जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने नवीन वासी NIT फरीदाबाद को 90 पव्वा अवैध देसी शराब सहित संत नगर NIT फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
*अनंगपुर में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी नई सड़कें*

*केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया शुभारंभ, विधायक धनेश अदलखा रहे मौजूद*
हरियाणा में खिलाड़ी और सैनिकों को मिलता है भरपूर सम्मान : राजेश नागर 

मंत्री राजेश नागर ने युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की 

फरीदाबाद।
तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग में दिखी जब खेल स्टेडियम में आयोजित दंगल में हिंद केसरी कलुआ गुर्जर ने ईरान के पहलवान को चित कर ढाई लाख रुपए का इनाम अपने नाम किया। इसी प्रकार अनाज मंडी में आयोजित दंगल में सबसे बड़ी ढाई लाख की कुश्ती शेरा गुर्जर ने जीती। 
दंगल शुरू कराने पहुंचे हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने सभी युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह सभी प्रकार के नशे को ना कहें और जिंदगी जीने के लिए खेलों में अपना समय बिताएं। उन्होंने कहा कि आज खेलों को भी करियर के रूप में लिया जा सकता है। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को देश में सबसे ज्यादा नगद इनाम देती है।  पहले तो आप देश के लिए खेल खेलते हैं और बाद में उस खेल में आने वाले भविष्य के खिलाड़ियों को तराशने का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती पर खिलाड़ी और सैनिकों को भरपूर सम्मान प्राप्त होता है। 
मंत्री राजेश नागर ने तिगांव खेल स्टेडियम में आयोजित ऐतिहासिक दंगल को संबोधित किया जिसका संयोजन तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश अधाना ने किया। वह यहां अनाज मंडी में तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर द्वारा आयोजित दंगल में भी पहुंचे और खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ करवाई। दोनों जगह पर बड़ी कुश्तियां ढाई-ढाई लाख रुपए की आयोजित हुईं। 
इन दंगलों में बड़ी संख्या में पहुंचे कुश्ती प्रेमियों ने एक बार फिर दिखाया कि परंपरागत खेलों के साथ किस दीवानगी से लोग जुड़े हैं। वर्षों से चली आ रही इस दंगल परंपरा में देश विदेश से नामी पहलवान आए थे। वहीं 84 पाल की सरदारी, पंच-सरपंच और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।
*घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा*

*अलीगढ़ से फरीदाबाद चोरी करने आते थे आरोपी, वारदात के बाद वापस लौट जाते थे अलीगढ़*

*क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने पल्ला पुल से किया गिरफ्तार*

फरीदाबाद, 16 अगस्त 2026

फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पल्ला क्षेत्र में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रईस तथा सकिल, निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पल्ला पुल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेहतपुर निवासी एक महिला ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि वह अपनी नानी के घर गई हुई थी। 29 जुलाई 2026 को जब वह वापस अपने घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर से सोने के आभूषण एवं नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 28/29 जुलाई की रात सेहतपुर स्थित घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी रईस ने घर का ताला तोड़ा था, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने घर में प्रवेश कर चोरी की।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर इन वारदातों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है तथा चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से फरीदाबाद चोरी करने के उद्देश्य से आते थे। फरीदाबाद में घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वापस अलीगढ़ चले जाते थे। 

जिनको पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने फरीदाबाद में कितनी अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है तथा चोरी किए गए सामान को कहां ठिकाने लगाया गया और उनके साथ कौन-कौन शामिल हैं।

आरोपी रईस के खिलाफ पूर्व में चोरी के 2 मामले भी दर्ज हैं।
*पुरानी रंजिश के चलते कार से टक्कर मारने, मारपीट करने व अपहरण करने के मामले में पांचवा आरोपी काबू।*

`गुरुग्राम: 15 अगस्त 2026`

▪️दिनांक 17.07.2026 को एक व्यक्ति ने थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह सैक्टर-5 मार्केट, गुरुग्राम में कपड़े प्रेस का कार्य करता है। दिनांक 17.07.2026 को सुबह लगभग 03:45 बजे जब वह शीतला कॉलोनी, सैक्टर-5 में कार सफाई करने जा रहा था, तभी एक स्विफ्ट कार ने इसको पीछे से टक्कर मार दी। कार से चार व्यक्ति उतरे और लोहे की रॉड व डंडों से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वे व्यक्ति इसको जबरन कार में डालकर ले गए तथा उसका मोबाइल फोन व अन्य सामान भी छीन लिया और नहर के पास फेंक दिया, हवाई फायर किया तथा भाग गए। इस शिकायत के आधार पर थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम में कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 02 ओर आरोपियों को दिनांक 23.07.2026 को अंबेडकर नगर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *रामकुमार उर्फ रामू निवासी अंबेडकर नगर, गुरुग्राम व सत्यम श्रीवास्तव निवासी गांव चिल्लामफी जिला चित्रकूट (उत्तर-प्रदेश)* के रूप में हुई है। 

▪️पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में आरोपी रोहित अग्रवाल तथा शिकायतकर्ता के बीच पुराने झगड़े को लेकर रंजिश थी जिसके कारण आरोपियों ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था। 
 
*▪️आरोपियों के कब्ज़ा से वारदात में प्रयोग की गई 01 देशी पिस्टल बरामद की गई है।*

*Follow-Up 15.08.2026*

👁️‍🗨️ अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम में कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 ओर आरोपी को दिनांक 14.08.2026 को सुभाष नगर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *विक्की उर्फ मैकल (उम्र-35 वर्ष) निवासी सुभाष नगर, गुरुग्राम*  के रूप में हुई है। उपरोक्त अभियोग में अब तक 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

👁️‍🗨️ आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी पर हत्या करने, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 04 अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित हैं। 

👁️‍🗨️ अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
क्राईम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई: 334 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद,  सूर्य विहार पार्ट-03 निवासी एक महिला आरोपित गिरफ्तार 

फरीदाबाद। जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर कार्रवाई के चलते क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 334 पव्वा अवैध देसी शराब बरामद, सूर्य विहार पार्ट-03 वासी एक महिला को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 अगस्त 2026 को क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि सूर्य विहार पार्ट-03, पल्ला फरीदाबाद में एक महिला बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के अवैध रूप से अपने घर के बाहर देसी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कर नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर महिला को काबू किया। तलाशी के दौरान मौका से 334 पव्वा देसी शराब (मार्का संतरा) शराब बरामद हुए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर थाना पल्ला में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया है।

आरोपित महिला से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी शराब को अलग-अलग ठेको से इकठ्ठा करती थी, फिर उसको अपने घर के बाहर ऱख कर बेचती थी, महिला पर पूर्व में भी 4 मामले एक्साईज के दर्ज है, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति

बल्लभगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और भारत की गौरवशाली संस्कृति की झलक देखने को मिली।

बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। मंच पर विद्यार्थियों की शानदार ऊर्जा और देशभक्ति की भावना ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही प्रस्तुति अपने चरम पर पहुंची, पूरा वातावरण भारत माता के जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों ने बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति से प्रभावित होकर खड़े होकर उनका अभिवादन किया, जो विद्यार्थियों के लिए बेहद गौरवपूर्ण और उत्साहवर्धक क्षण रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि  पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर, विधायक BALLABGARH मूलचंद शर्मा जी सहित उपस्थित SDM मयंक शर्मा, गोपाल शर्मा जी, हुकुम सिंह भाटी चेयरमैन, जिला अध्यक्ष सोहनलाल जी  अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम, संस्कार, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

विद्यालय डायरेक्टर दीपक यादव ने विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को इस शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी। विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौड़ा ब्रांच के विद्यार्थियों की इस यादगार प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी भव्य एवं भावनात्मक बना दिया। बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को मिली अतिथियों एवं दर्शकों की सराहना ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।
सेक्टर 67 गुडगाँव में कुत्तों के चक्कर में लड़ाई का वीडियो |
How to H.E.L.P in Emergency & Pain? | कैसे बचाएं किसी की जान?
Emergency और Pain की स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है H.E.L.P (Handling Emergencies, Life support & Pain) के माध्यम से Emergency situations में जरूरी सहायता और Life Support से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए इस वीडियो में
To Join 3 month online Certification in Integrated Medicine (CIM), go to www.biswaroop.com/cim
To Enroll in 1 month online Certified Neem Therapy Practitioner Course. For details go to: www.biswaroop.com/cntp
To enroll in 1 month Online Certification in Autism & ADHD Reversal (C.A.A.R) course, go to www.biswaroop.com/caar
To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9560979433
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=help nis:value=HELP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=emergencycare nis:value=EmergencyCare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lifesupport nis:value=LifeSupport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=painmanagement nis:value=PainManagement nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरोड़ा ब्रांच की प्रिंसिपल रेखा मालिक का संदेश |
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=independenceday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vis nis:value=vis nis:enabled=true nis:link/>
132 Story Books Identified by a Toddler!
Mishika Kaira from Udham Singh Nagar, Uttarakhand, showcased an impressive memory by identifying 132 English and Hindi story books simply by viewing their cover images. She completed the remarkable feat in 15 minutes and 8 seconds, earning recognition from the India Book of Records.
<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=IndiaBookOfRecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mishikakaira nis:value=MishikaKaira nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youngachiever nis:value=YoungAchiever nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amazingmemory nis:value=AmazingMemory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kidsrecords nis:value=KidsRecords nis:enabled=true nis:link/>
*मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव मछगर में घेवर की वर्कशॉप का किया औचक निरीक्षण व भरवाए गए सैंपल*

  आज दिनांक 13.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव मछगर में गोहाना वालो के नाम से देशी घी का घेवर बनाया जा रहा है। जबकि उनके द्वारा वैध लाइसेंस भी नही लिया गया है। इस सम्बंध में निरीक्षण किया जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं। 
     इस सूचना के सम्बंध में श्री विवेक चौधरी DSP मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद के नेतृत्व में टीम द्वारा डॉ पुनीत शर्मा FSO फरीदाबाद के साथ मोहना रोड पर गांव मछगर में गोहाना वालो के नाम से बनाये जा रहे घेवर की वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौका पर ब्रजपाल तंवर हाजिर मिला। जिसने पूछताछ पर बतलाया कि घेवर बनाने का कार्य राकेश मालिक द्वारा किया जा रहा हैं। राकेश मालिक द्वारा गोहाना वालो के नाम से ही दुकान खोली हैं। बनाये जा रहे घेवर के सम्बंध में FSSAI लाइसेंस पेश करने बारे कहा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सके। निरीक्षण के दौरान मौका पर करीब 150 किलोग्राम सादा घेवर, 200 किलोग्राम मावा घेवर व मीठा मावा रखा मिला। जिसमे से मावा घेवर व मीठा मावा में से एक एक सेम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज जावेगा। मौका पर बिना लाइसेंस लिए घेवर बनाने के सम्बंध में व परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत नियमानुसार नोटिस देकर कार्यवाही की जाएगी।
जेल में प्रज्वल रेवन्ना का VIP ट्रीटमेंट? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! | Prajwal Revanna Jail Video Viral

<nis:link nis:type=tag nis:id=prajwalrevanna nis:value=PrajwalRevanna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jailviralvideo nis:value=JailViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viptreatment nis:value=VIPTreatment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianjailmanual nis:value=IndianJailManual nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingnews nis:value=TrendingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialmediaviral nis:value=SocialMediaViral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
आधा सावन बीत गया लेकिन धरती की प्यास नहीं बुझी। बिहार की नदियां सूखी की सूखी हैं। हालत ये है कि 26 नदियां पूरी तरह सूखी हैं या फिर उनमें मापी के लायक पानी भी नहीं है। उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण की हालत ज्यादा खराब है। दक्षिण बिहार के नालंदा में सबसे अधिक 8 नदियां सूखी हुई हैं। बारिश की यही स्थिति रही तो इन नदियों में इस साल पानी आ पाएगा, इस पर भी संशय है।
बिहार जल संसाधन विभाग के पास 81 नदियों के पानी की मापने की सुविधा है। इसके लिए 117 जगहों पर रेनगेज लगाए गए हैं। बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की 26 में से 16 नदियों में इतना पानी नहीं है कि उसकी मापी हो सके। वहीं, 10 नदियां पूरी तरह सूखी हुई है। पश्चिम चम्पारण में पंडई, समस्तीपुर में नून, नून बथाने और बालान, सीतामढ़ी में लखनदेई, दरभंगा में तीषभवारा/कमला, जीवछ/कमला, अररिया में नूना, रोहतास में अवसाने, औरंगाबाद में बटाने, जमुई में बरनार, नवादा में सकरी और तिलैया, मुंगेर में मुहानी, बांका में चिरगेरूआ और रोहतास में काव का पानी रेनगेज से नीचे है।
मशहूर अभिनेत्री शकीला ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी एक बेहद गंभीर चेतावनी साझा की है। उन्होंने खुलासा किया कि हद से ज्यादा फोन इस्तेमाल करने की आदत के कारण उन्हें गर्दन की एक बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसमें उनका लगभग 3 लाख रुपये का खर्च आया। अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे गले में सपोर्ट कॉलर पहने हुए नजर आईं और उन्होंने अपनी रिकवरी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। शकीला ने बताया कि उनकी यह शारीरिक समस्या फोन पर घंटों गेम खेलने और लगातार वीडियो देखने की वजह से शुरू हुई। वे अक्सर गलत पोजीशन में लेटकर लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करती थीं। अपने इस अनुभव के जरिए उन्होंने अपने फैंस को फोन के सीमित इस्तेमाल की हिदायत दी है। साथ ही, उन्होंने माता-पिता को भी चेतावनी दी है कि वे अपने बच्चों के हाथों में गैजेट्स सौंपने से पहले कई बार सोचें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=actressshakeela nis:value=ActressShakeela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mobileadiction nis:value=MobileAdiction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gaming nis:value=Gaming nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=instareels nis:value=InstaReels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianfood nis:value=indianfood nis:enabled=true nis:link/>
*दो दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार*

*पुलिस चौकी नवीन नगर की कार्रवाई, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया था अंजाम*

*मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जा चुके हैं जेल*

फरीदाबाद। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने दो दोस्तों पर चाकू एवं लात-घूंसों से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष (21), निवासी बदरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अंश निवासी शिवम कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी नवीन नगर में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, वह अपने दोस्त शिवम के साथ 3/4 अगस्त की रात जैतपुर से टीवी लेकर अपने घर की ओर जा रहा था।

इसी दौरान एमसीडी टोल के पास मनीष, हर्ष, जय, प्रेम और भूरी सहित अन्य आरोपियों ने दोनों का रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने अंश और उसके दोस्त शिवम के साथ लात-घूंसों से मारपीट की तथा चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हर्ष और उसके साथियों की शिकायतकर्ता अंश के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 3/4 अगस्त की रात अंश और शिवम को रास्ते में रोककर उन पर हमला किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पुलिस टीम द्वारा इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस ने मामले में छठे आरोपी हर्ष (21) को गिरफ्तार किया है। जिसको भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Happy follow-versary to my awesome followers. Thanks for all of your support! Vvip Rajput Anil Bhati, Jitender Attri, Raju Narwat, Dinesh Tyagi, Ram Rattan, Baljit Raj Put Chauhan, Dwarika Sharma, Enush Saifi, Nayer Khan, Salim Khan, Vinay Saini Saini, Sunny Ujjinwal, Narendra Bhati, Surender Karna, Ravinder Chaudhary
यह व्यक्ति कही दिखे तो कृप्या बताएं |
गुरुग्राम पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संगठित अपराध नेटवर्क पर कसा शिकंजा!
 हवाला कारोबारी समेत गैंग के 7 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 4 पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन और हवाला में इस्तेमाल आधा करेंसी नोट बरामद
Mango Season खत्म होने से पहले
Mango से ठीक करें Diabetes & B.P.
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9560979433
<nis:link nis:type=tag nis:id=mangoseason nis:value=MangoSeason nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mangobenefits nis:value=MangoBenefits nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diabetesawareness nis:value=DiabetesAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bloodpressure nis:value=bloodpressure nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=drbrc nis:enabled=true nis:link/>
How to H.E.L.P in Emergency & Pain? | कैसे बचाएं किसी की जान?
Emergency और Pain की स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है H.E.L.P (Handling Emergencies, Life support & Pain) के माध्यम से Emergency situations में जरूरी सहायता और Life Support से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए इस वीडियो में
To Join 3 month online Certification in Integrated Medicine (CIM), go to www.biswaroop.com/cim
To Enroll in 1 month online Certified Neem Therapy Practitioner Course. For details go to: www.biswaroop.com/cntp
To enroll in 1 month Online Certification in Autism & ADHD Reversal (C.A.A.R) course, go to www.biswaroop.com/caar
To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9560979433
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=help nis:value=HELP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=emergencycare nis:value=EmergencyCare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lifesupport nis:value=LifeSupport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=painmanagement nis:value=PainManagement nis:enabled=true nis:link/>
Godi Media खा गया ये खबर – Turbo Cancer
Turbo Cancer से जुड़ी इस खबर को लेकर क्या जानकारी सामने आई और इस पर क्या चर्चा हो रही है, जानिए इस वीडियो में
To Join 3 month online Certification in Integrated Medicine (CIM), go to www.biswaroop.com/cim
To Enroll in 1 month online Certified Neem Therapy Practitioner Course. For details go to: www.biswaroop.com/cntp
To enroll in 1 month Online Certification in Autism & ADHD Reversal (C.A.A.R) course, go to www.biswaroop.com/caar
To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9560979433
<nis:link nis:type=tag nis:id=turbocancer nis:value=TurboCancer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cancerawareness nis:value=CancerAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cancernews nis:value=CancerNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=medicalcourse nis:value=medicalcourse nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawareness nis:value=HealthAwareness nis:enabled=true nis:link/>
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी,  अलग-अलग मामलों में 7 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा *ऑपरेशन ट्रेकडाउन* के अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में 11 अगस्त को अपराध शाखाओं की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 11 अगस्त को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने इमरान(27) निवासी गाँव कुरेशिपुर थाना धौज  फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित बाईपास मोड सेक्टर-58 से व रितीक(21) वासी राहुल कालोनी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित डबुआ मंडी से, अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने ध्रुव(19) वासी त्रिखा कालोनी फऱीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित दाना पानी पार्क सेक्टर-08 फरीदाबाद से व अंकेश(20) वासी त्रिखा कालोनी बल्लभगढ को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-03 एरिया से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने नीरज(29) वासी छाँयसा फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित नजदीक इंडियन ऑयल कंपनी सेक्टर-12 फरीदाबाद से व नवीन(21) वासी सीही गांव फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित चंदीला चौक बीपीटीपी से वहीं क्राईम ब्रांच सेक्टक-48 की टीम ने तुषार(24) वासी सुभाष कालोनी फरीदाबाद को नजदीक किसान भवन सेक्टर-12 पार्क से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Saurabh Bajpai, Puspandra Bhardwaj, KD Sharma, Ajit Bhardwaj, Sonu Chauhan, Js Tanwar, Anju Adlakha, Ravi Maggo, Pradeep Kumar, Rohan Thakur, Lalit Yaduvanshi, Vijay Kumar, AdvDharmender Choudhary, Praveen Anuradha Chauhan, Dushyant Yaduvanshi, Dileep Kumar Gautam, Asky Kumar Gour, Naveen Rao, Ch Pranav Deshwal, Chanderjeet Yadav, Shankar Rustagi, Tejpal Sharma, Chaudhary Praveen Singh, Nandi Sisaiya, Sonu Yadav, Lokesh Sharma, Harender Sherawat, Ankit Dhaiya, Neeraj Bhadana, Ram Prakash Goyal, Mukesh Saini, Uday Chauhan, Aarke Phalswal, Ajay Ajay, Naveya Singh, Deepak Raghav, Parveen Tanwer, Dheeraj Chauhan, Manjeet Kumar, Raj Kumar, Yogesh Bhati, Sunilks Kumar, रवि गुर्जर, Ajeet Bhora, Naresh Garg, Rakesh Chauhan, Sonu Gaur, Gorav Nimbhal Nimbhal, Mohd Aslam, Shyam Sunder