पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं, SC ने बताई 2 बड़ी वजहें; 15 अक्टूबर को फिर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूरी तरह बैन लगाने से इनकार किया है. कोर्ट ने कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है. कोर्ट ने तय समय और तय मानकों के साथ पटाखों के इस्तेमाल की बात कही है. लड़ी वाले पटाखों को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई है, जबकि ग्रीन पटाखों में बेरियम के इस्तेमाल पर फैसला आउटडोर टेस्टिंग के नतीजों के बाद होगा. मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी. दिल्ली-NCR के लिए अलग से पटाखों की पाबंदियों पर विचार किया जाएगा.
#SupremeCourt #CrackersBan #Firecrackers #Diwali #SupremeCourtDecision #GreenCrackers #DelhiNCR #AirPollution #Diwali2026 #Pollution #FirecrackerBan #पटाखे #सुप्रीमकोर्ट #दिवाली #वायु_प्रदूषण