*पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई: 02 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग की गई 01 बलेनो कार बरामद।*
`गुरुग्राम : 27 सितंबर 2026`
▪️ दिनांक 20.09.2026 को शिकायतकर्ता हिमांशु ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 18.09.2026 को वह अपने दोस्त गौरव व अन्य दोस्तों के साथ सेक्टर-38 मार्केट, गुरुग्राम में मौजूद था। इसी दौरान सुदेश उर्फ सूरज व राहुल अपनी बलेनो गाड़ी लेकर वहां आए तथा शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों को टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया व फोन पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ गुरुग्राम पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए दिनांक 26.09.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *सुदेश उर्फ सूरज निवासी गांव ढाणी शोभा, जिला रेवाड़ी, हरियाणा तथा राहुल निवासी गांव मऊ, पटौदी, जिला गुरुग्राम, हरियाणा* के रूप में हुई है। आरोपी सुदेश उर्फ सूरज को गांव ढाणी शोभा, जिला रेवाड़ी, हरियाणा से तथा आरोपी राहुल को सेक्टर-37, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।
▪️ पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुदेश उर्फ सूरज की शिकायतकर्ता के दोस्त व साले के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने राहुल की बलेनो गाड़ी का प्रयोग करके शिकायतकर्ता व उसके साथियों को जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास किया।
▪️ पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई *01 बलेनो कार* बरामद की गई है।
▪️ दोनों आरोपियों को दिनांक 27.09.2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके *01 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड* पर लिया गया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ एवं आगामी कार्रवाई की जा रही है।
▪️ अभियोग का अनुसंधान जारी है।