फरीदाबाद में वैष्णो देवी जा रहे 8 यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर लूटा, 7 मिले; 56 वर्षीय बुजुर्ग अब भी लापता
Faridabad News: मध्य प्रदेश के रायसेन से वैष्णो देवी की पैदल यात्रा पर निकले 8 श्रद्धालुओं के साथ फरीदाबाद के सिकरी इलाके में कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर लूट की घटना सामने आई है. शिकायत के मुताबिक, यात्रियों को सेब और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद सभी बेहोश होकर अलग-अलग हो गए. 7 यात्री फरीदाबाद, मथुरा और भोपाल में मिल चुके हैं, लेकिन 56 वर्षीय नारायण सिंह ठाकुर अब भी लापता हैं. पुलिस ने सेक्टर-58 थाने में FIR दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए जांच शुरू कर दी है.
#FaridabadNews #Faridabad #HaryanaNews #Sikri #VaishnoDevi #VaishnoDeviYatra #Raisen #MadhyaPradesh #JaharKhurani #Loot #MissingPerson #NarayanSinghThakur #CrimeNews #HaryanaCrime #FaridabadCrime #BreakingNews #LatestNews #HindiNews