
*बाईक पर सवार होकर छीना झपटी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार।*
*कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई बाईक व 05 मोबाइल फोन बरामद।*
`गुरुग्राम: 28 सितंबर 2026`
▪️दिनांक 27.09.2026 को एक महिला ने थाना सैक्टर-40, गुरुग्राम में एक शिकायत दिनांक 26.09.2026 को नजदीक साउथ सिटी-1 सैक्टर-41, गुरुग्राम से एक बाईक सवार होकर आए व्यक्तियों द्वारा इसका मोबाइल फोन छीनने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना सैक्टर-40, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️थाना सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 03 आरोपियों को दिनांक 27.09.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *1. गोबिंदा दास निवासी गांव पाई कपरा जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम-बंगाल, 2. रनबीर निवासी खगड़िया, बिहार व 3. रंजीत निवासी गांव बढ़त जिला खगड़िया, बिहार सभी हाल निवासी गांव सिलोखरा,गुरुग्राम* के रूप में हुई है।
▪️पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी गोबिंदा दास व रनबीर ने मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था तथा वह मोबाइल आरोपी रंजीत को दे देते थे। आरोपी छीने हुए मोबाइल फोन को आगे बेचने का काम करता था।
▪️ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी रनबीर के खिलाफ चोरी करने के संबंध में 02 अभियोग गुरुग्राम में अंकित हैं तथा आरोपी रंजीत पर शस्त्र अधिनियम के तहत एक अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित हैं।
▪️ आरोपियों के *कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई बाईक व 05 मोबाइल फोन बरामद* किए गए हैं।
▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।