फरीदाबाद के पाली गांव में प्लॉट पर कब्जे की कोशिश? चहारदीवारी तोड़ने का आरोप
फरीदाबाद के पाली गांव में 200 वर्ग गज के प्लॉट पर कब्जे की नीयत से चहारदीवारी तोड़ने और अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. शिकायत के मुताबिक, बिजली मीटर के साथ पानी और सीवरेज की भूमिगत पाइपलाइन व चेंबर भी क्षतिग्रस्त किए गए. घटना 13 सितंबर की है, जबकि पुलिस ने जांच के बाद 28 सितंबर को डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की.
Image is for representation purpose only.
#Faridabad #Paligaon #FaridabadNews #CrimeNews #DabuaPoliceStation #Dabua #HaryanaNews #HaryanaCrime #PropertyDispute #PlotDispute #BreakingNews #HindiNews #LatestNews