Public App Logo
Profile Picture

The Kurukshetra

@barna.devilal
60Followers
0Following
रोहतक में भाजपा नेत्री दीपिका नारा के एडवोकेट पति प्रदीप नारा का शव बुधवार देर रात कांग्रेस भवन के सामने स्कॉर्पियो में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया, जबकि रोते-बिलखते वारदात स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता देवेंद्र नारा ने इसे गोली मारकर हत्या कहा।
देवेंद्र का कहना था कि यह पूरा मामला 32 करोड़ रुपए के लेनदेन का है। परिवार को पहले से धमकियां मिल रही थीं। करीब 10 दिन पहले भी कुछ लोगों ने घर आकर धमकी दी थी कि उसे भी मारेंगे और पोता-पोती को भी मारेंगे।
पिता ने यह भी कहा कि मारने वाले बाहर के नहीं है, बल्कि परिवार के ही तीन लोग हैं। इन लोगों के डर से ही परिवार पिछले साल मध्य प्रदेश का काम छोड़कर रोहतक आ गया था। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।फिलहाल, पुलिस अफसरों ने यह कहकर मामला शांत किया कि परिजनों की तरफ से जो भी शिकायत दी जाएगी, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आज शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rohtak nis:value=rohtak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kurukshetra nis:value=kurukshetra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ladwnayab nis:value=ladwNayab nis:enabled=true nis:link/> Sainiyab Saini
शोध एवं उच्च शिक्षा को नई दिशा देगा केयूके और एसजेएचआईएफएम का एमओयूः प्रो. सोमनाथ सचदेवा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हुआ एमओयू
कुरुक्षेत्र, 30 सितंबर । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को विस्तार देते हुए स्वर्ण जयंती हरियाणाा इंस्टिट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट (एसजेएचआईएफएम), पंचकूला के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया। चंडीगढ़ स्थित होटल माउंटव्यू में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस एमओयू का प्रमुख उद्देश्य डॉक्टोरल रिसर्च सेंटर की स्थापना करना है। इसके माध्यम से शोधार्थियों को उच्च स्तरीय शोध सुविधाएं, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए बेहतर अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह पहल शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ उच्च शिक्षा में नए अवसरों के सृजन में सहायक होगी।
एमओयू पर हस्ताक्षर के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोम नाथ सचदेवा को बधाई दी और शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता को निरंतर बढ़ावा दे रहा है। एसजेएचआईएफएम के साथ यह समझौता विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टोरल रिसर्च सेंटर की स्थापना से शोधार्थियों को बेहतर शोध वातावरण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा तथा दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान एवं शोध के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि शोध को समाज और प्रदेश की विकास आवश्यकताओं से जोड़ा जाए। इस अवसर पर ओएसडी राज नेहरू सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  <nis:link nis:type=tag nis:id=kurukshetrauniversity nis:value=kurukshetrauniversity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsaini nis:value=nayabsaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kurukshet nis:value=kurukshet nis:enabled=true nis:link/>
कनाडा में लॉरेंस गैंग से संबंधित ग्रुप ने रेडियो स्विफ्ट 1200 AM पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। घटना के समय रेडियो स्टेशन पर लाइव शो चल रहा था। इस दौरान गोलियों से रेडियो स्टेशन के शीशे टूट गए, लेकिन किसी की जान नहीं गई।
सरी स्थित पंजाबी रेडियो स्टेशन पर हुई गोलीबारी की जांच में पुलिस ने बताया कि हुड 420 गैंग का नाम इसमें सामने आया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह गैंग लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लों के नेटवर्क से जुड़ा है या उनके नाम का इस्तेमाल कर जबरन वसूली करता है।  <nis:link nis:type=tag nis:id=canada nis:value=canada nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=toronto nis:value=toronto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=brampton nis:value=brampton nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarry nis:value=sarry nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरी nis:value=सरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjab nis:value=punjab nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabjp nis:value=punjaBJP nis:enabled=true nis:link/> PunjabJCanada and the WorldtCanada ProudaToronto  Toronto
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट की तीन मंजिला दुकान में लगी आग 
सामान जलकर राख 
The Kurukshetra Nayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रश्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्रKurukshetra University Kurukshetraप्यारा हिंदुस्तानDeepender Singh HoodaGurnam Singh CharuniCaptain Amarinder SinghAbhay Singh ChautalaBhagwant MannKUK Vibes
हर हर महादेव 
श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्रत्र
पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव हो सकता है। सूत्रों की मानें तो पंजाब में पार्टी प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद बदलाव राजा वेडिंग को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है 
वड़िंग की जगह पर पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला या जालंधर कैंट से MLA परगट सिंह को प्रधान बनाया जा सकता है। पायलट ने हाल ही में यूथ कांग्रेस और जिला प्रधानों से दिल्ली में मीटिंग कर इसका फीडबैक लिया था।
वड़िंग को हटाने के बाद कौन होगा नया प्रधान कांग्रेस हाईकमान से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक इस रेस में कई बड़े चेहरे हैं।

लुधियाना से सांसद व कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की अगुआई को लेकर पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता विरोध कर रहे हैं। सबसे ज्यादा विरोध पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की अगुआई में किया गया। चन्नी व उनके गुट के नेता वड़िंग की अगुआई में काम नहीं कर रहे हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में सचिन पायलट की अगुआई वाले धरने में चन्नी आए। इसके बाद लगा कि सब एक मंच पर आ गए, लेकिन इसके कुछ दिन बाद वड़िंग की अगुआई में चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन में चन्नी ने हिस्सा नहीं लिया। सांसद सुखजिंदर रंधावा इशारों में राजा वड़िंग को कंप्रोमाइज्ड लीडर बता चुके हैं। <nis:link nis:type=tag nis:id=punjab nis:value=punjab nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagwantmann nis:value=bhagwantmann nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंजाबकांग्रेस nis:value=पंजाबकांग्रेस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabcongcaptain nis:value=punjabcongCaptain nis:enabled=true nis:link/> Amarinder SinghiCharanjeet Singh RorirBhagwant MannRPunjab Kesari / Himachal Kesari / Himachal
Video 6
कैथल में सिविल लाइन थाने में तैनात SI राजेश कुमार को विजिलेंस टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआई पर लड़ाई-झगड़े के केस से नाम निकलवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने थाने में ही जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ काबू किया। कार्रवाई के दौरान एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद थे। विजिलेंस के अनुसार सुभाष नगर निवासी साहिल कुमार ने शिकायत दी थी कि सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार लड़ाई-झगड़े के एक मामले में उसका नाम निकलवाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=कैथल nis:value=कैथल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaithalbreaking nis:value=kaithalbreaking nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ladwasataus nis:value=ladwasataus nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanaaale nis:value=haryanaaale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kurukshetra nis:value=kurukshetra nis:enabled=true nis:link/> The Kurukshetra Nayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रप्यारा हिंदुस्तानAbhay Singh Chautala
रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग ने इंटेलिजेंस की सूचना पर एक अवैध पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैक्ट्री एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर के पति की है। यह फैक्ट्री नूंह में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसे गैर-कानूनी तरीके से रेवाड़ी में चलाया जा रहा था। इसका लाइसेंस भी मई माह में एक्सपायर हो चुका है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, डीटीपी और बिजली विभाग की टीम बुलाई गई है, जो जांच में जुटी हैं।
सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों के मुताबिक, यह फैक्ट्री दो साल से रेवाड़ी के रामगढ़ रोड पर चल रही थी। फैक्ट्री के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था यानी चोरी छुपे ही इसका संचालन किया जा रहा था। 
अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक की पत्नी रेवाड़ी में ही एक्साइज विभाग में तैनात है। पता किया जा रहा है कि क्या पत्नी का भी इस फैक्ट्री में कोई रोल है। मौके पर बिजली विभाग, डीटीपी, खाद्य आपूर्ति और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौजूद है

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewari nis:value=Rewari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewarireels nis:value=rewarireels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmflying nis:value=CMFlying nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurugramproperty nis:value=GurugramProperty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=faridabadnews nis:value=Faridabadnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelschallenge nis:value=viralreelschallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideochallenge nis:value=viralvideochallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> 
Nayab Saini The Kurukshetraप्यारा हिंदुस्तान
थानेसर अनाज मंडी में धान खरीद शुरू होते ही पोर्टल वेरिफिकेशन बड़ी परेशानी बन गया।बुधवार को पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी के बेटे व कैंथला खुर्द के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह पोर्टल पर वेरिफिकेशन नहीं होने के विरोध में मार्केट कमेटी थानेसर के दफ्तर के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए।
पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी 10 एकड़ धान की फसल पिछले करीब 10 दिन से मंडी में पहुंची हुई है। वे 25-26 सितंबर से गेट पास कटवाने के लिए मंडी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पोर्टल पर फसल का वेरिफिकेशन नहीं दिखने के कारण गेट पास नहीं कट पा रहा।
कई बार अधिकारियों से बात करने के बाद भी उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। इस समस्या के समाधान के लगातार तीन दिन से मार्केट कमेटी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। अल्टीमेटम देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो अब आमरण अनशन शुरू कर दिया।

The Kurukshetra Nayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रश्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्रKurukshetra University Kurukshetraप्यारा हिंदुस्तानDeepender Singh HoodaVillage Barna-KurukshetraGurnam Singh CharuniAbhay Singh ChautalaCaptain Amarinder SinghBhagwant MannRao Narender SinghHarsimrat Kaur Badal <nis:link nis:type=tag nis:id=kisangani nis:value=Kisangani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisansupportchallenge nis:value=kisansupportchallenge nis:enabled=true nis:link/>
ACB) की टीम ने हिसार के एडीसी कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत ई-दिशा केंद्र में कार्यरत है। आरोपी ने एक महिला से उसकी विधवा पेंशन बनवाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता ने एसीबी में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी विधवा पेंशन बनवाने के लिए एडीसी कार्यालय के ई-दिशा केंद्र के चक्कर काट रही थी। वहां तैनात ऑपरेटर विजेंद्र कुमार काम करने के बदले 2,500 रुपये की घूस मांग रहा था।

आरोपी से 2500 रुपए बरामद शिकायत के सत्यापन के बाद ACB हिसार की टीम ने तुरंत ट्रैप की योजना बनाई। ट्रैप कार्रवाई राजकीय महाविद्यालय (मंगाली) की प्राचार्य अंजू चौधरी (राजपत्रित अधिकारी) की मौजूदगी में की गई।जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी विजेंद्र को केमिकल लगे 2,500 रुपये सौंपे, निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में ACB टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा।
ACB ने आरोपी विजेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत थाना एसीबी, हिसार में एफआईआर दर्ज की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hisar nis:value=hisar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hansi nis:value=hansi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हांसी nis:value=हांसी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हिसार nis:value=हिसार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=acbharyana nis:value=acbharyana nis:enabled=true nis:link/>
हर हर महादेव 
श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्रत्र
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी का हाथ जोड़ते हुए एक वीडियो मंगलवार को अचानक सुर्खियों में आ गया। मामला था भिवानी जिले के तोशम का, जहां मंत्री आंगन मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने कई करोड़ रुपए की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधाशिला रखीं।
इसके बाद मीडिया से रुबरू हुई तो उनके सामने कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल पूछा गया। इस पर मंत्री ने तुरंत ही हाथ जोड़ लिए और कहा

यह तो कांग्रेस का पुराना काम है। मैं तो यही कह सकती हूं कि जब भी मैं इनको देखती हूं तो भगवान का धन्यवाद करती हूं कि प्रभु अच्छा हुआ जो वहां से छुटके निकले।
मंत्री यहीं नहीं थमी, उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ये चरम सीमा पर जा रहे हैं। जब इन्होंने कहा था कि वोट चोरी हो रही है, तो तोशाम जाकर देख लें। यहां गांव-गांव जाएं, क्या कोई यहां मान सकता है कि वोट चोरी हुई है। अपना यह अभियान तोशाम से ही शुरू करें। अगर कोई वोट चोरी यहां हुई है तो जवाब मिल जाएगा कि कांग्रेस का क्या चल रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shrutichoudhary nis:value=shrutichoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kiranchoudhary nis:value=kiranchoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tosham nis:value=tosham nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/>
लूट के आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने के लिए सुंदरपुर फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इसमें नीचे गिरकर उसकी एक टांग टूट गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। CIA-1 की टीम आरोपी को लूट की वारदात की निशानदेही कराने फ्लाईओवर पर लेकर पहुंची थी। आरोपी दिवांशु उर्फ कटरीना (25) निवासी पिपली का LNJP सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसके साथी राहुल (22) निवासी बीड़ पिपली और आहित (25) निवासी पिपली से पूछताछ चल रही है

<nis:link nis:type=tag nis:id=kurukshetra nis:value=kurukshetra nis:enabled=true nis:link/>
दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसान और पशुपालक सरकार पर दबाव बना रहे हैं। सिरसा में हुई बैठक में 1 से 3 अक्टूबर तक हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया। इस दौरान पंजाब और राजस्थान जाने वाली सप्लाई भी रोकने की बात कही गई है।
बैठक में दूध कारोबार से जुड़े लोगों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। फैसला लिया गया कि इस दौरान दूध बेचते पकड़े जाने पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूध ढोने वाले वाहन जब्त किए जाएंगे। पकड़ा गया दूध गरीब बस्तियों में बांटने की बात भी कही गई है।
सिरसा स्थित वीटा प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने पर पाउडर से दूध तैयार किया जाएगा। वहीं, सिरसा की जयदेव डेयरी ने 5 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। नई रेट लिस्ट 1 अक्टूबर से लागू होगी। इसके तहत गाय का दूध 55 से 60 रुपए और भैंस का दूध 75 से 80 रुपए प्रति लीटर होगा।
आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में रोजाना औसतन 3.4 से 3.5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है। इसमें से करीब 50 से 60 लाख लीटर दूध संगठित डेयरी नेटवर्क और ब्रांडेड प्लांट्स के जरिए प्रोसेस होकर बाजार में पहुंचता है।
सहकारी ब्रांड वीटा के रोहतक प्लांट की क्षमता करीब 4.5 लाख लीटर प्रतिदिन है। इसके अलावा जींद, अंबाला, सिरसा और बल्लभगढ़ स्थित वीटा प्लांट भी दूध की सप्लाई करते हैं।
अमूल का धारूहेड़ा स्थित प्लांट रोजाना करीब 30 लाख लीटर दूध प्रोसेस करने की क्षमता रखता है। यहां से हरियाणा के साथ दिल्ली-एनसीआर में भी सप्लाई होती है। मदर डेयरी भी गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत समेत कई इलाकों में दूध पहुंचाती है।

सिरसा वीटा प्लांट में रोजाना करीब 70 से 75 हजार लीटर दूध पहुंचता है। इसमें गाय और भैंस दोनों का दूध शामिल है। प्लांट से करीब 30 से 35 हजार लीटर दूध डबवाली, फतेहाबाद, रतिया के अलावा पंजाब और राजस्थान भेजा जाता है।
सिरसा वीटा प्लांट में रोजाना करीब 70 से 75 हजार लीटर दूध पहुंचता है। इसमें गाय और भैंस दोनों का दूध शामिल है। प्लांट से करीब 30 से 35 हजार लीटर दूध डबवाली, फतेहाबाद, रतिया के अलावा पंजाब और राजस्थान भेजा जाता है।
चारा महंगा, पशुपालक बोले- लागत निकालना मुश्किल

पशुपालकों के मुताबिक, दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। सूखा चारा यानी तुड़ी 1000 से 1100 रुपए क्विंटल, खल 2600 से 2800 रुपए और बिनौला 2900 से 3200 रुपए प्रति बैग मिल रहा है। एक बैग करीब 48 से 49 किलो का होता है। उनका कहना है कि एक दुधारू पशु पर चारा और खल-बिनौले का खर्च करीब 400 से 500 रुपए रोजाना आता है। नई बयांत के बाद पशु शुरुआती 6-7 महीने में औसतन 10 से 12 लीटर दूध देता है। इसमें से कुछ दूध घर के इस्तेमाल में चला जाता है। ऐसे में बिक्री से होने वाली आय से पशु का पूरा खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kisan nis:value=kisan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसnayab nis:value=किसNayab nis:enabled=true nis:link/> Sainiilkproduct <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sirsa nis:value=sirsa nis:enabled=true nis:link/> Nayab Saini
थानेसर मंडी में किसान ने निकाली आग लगाने के लिए जेब से माचिस, जड़ा गेट पास रूम को ताला 
किसान बोला गेट पास के लिए किया जा रहा दुखी 
https://youtu.be/XG2K1lWsdGc

 Gurnam Singh Charuni Abhay Singh Chautala The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रप्यारा हिंदुस्तानDeepender Singh HoodaCaptain Amarinder SinghBhagwant MannRao Narender Singh@top fans <nis:link nis:type=tag nis:id=kisansupportchallenge nis:value=kisansupportchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisanchallenge nis:value=kisanchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisan nis:value=kisan nis:enabled=true nis:link/>
करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निगम के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। क्लर्क गौरव ने प्रॉपर्टी ID में नाम ठीक करने के लिए 5 हजार रुपए की डिमांड की थी।
शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। टीम ने ट्रैप बिछाकर शिकायकर्ता को पैसे देकर क्लर्क के पास भेज दिया। मंगलवार सुबह जैसे ही क्लर्क को रुपए दिए, टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। उसके हाथों पर पाउडर भी लगा मिला है।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पहले नगर निगम ऑफिस ले जाया गया। यहां से उसे एसीबी कार्यालय लाए। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि करनाल निवासी कुलदीप अपनी प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलती ठीक कराने के लिए नगर निगम पहुंचे थे। आरोप है कि क्लर्क गौरव राणा ने काम ठीक करने के बदले उससे 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसके बाद कुलदीप ने मामले की शिकायत एसीबी को कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने रिश्वत के लिए दिए जाने वाले नोटों पर कैमिकल पाउडर लगाया और उनके नंबर नोट किए। इसके बाद कुलदीप को वही नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। गौरव राणा ने कुलदीप को रुपए देने के लिए करनाल के पुराने बस स्टैंड पर बुलाया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कुलदीप वहां पहुंचा और गौरव को 5 हजार रुपए दिए। रुपए लेते ही एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=karnal nis:value=karnal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarnigamkarnal nis:value=nagarnigamkarnal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=renugupta nis:value=RenuGupta nis:enabled=true nis:link/> The Kurukshetra
पंचकूला स्थित एक क्लब में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने जमकर हंगामा किया। क्लब के स्टाफ का कहना है कि रात में इंस्पेक्टर नशे में धुत होकर क्लब आया। पहले गेट पर खड़े बाउंसर्स से बदतमीजी की, फिर अंदर घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की।
स्टाफ के अनुसार, इंस्पेक्टर ने क्लब में डांस कर रही लड़कियों का वीडियो भी बनाया। जब उसे टोका गया तो करीब 2 घंटे तक क्लब में ड्रामा किया। अपने साथी पुलिसकर्मियों को भी यहां बुला लिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें क्लब के बाहर एक पुलिस की गाड़ी नजर आ रही है। इसमें चार-पांच युवक सिविल ड्रेस में नजर आए, एक के कंधे पर गन भी टंगी थी। क्लब स्टाफ के अनुसार, ये सभी क्राइम ब्रांच के लोग थे।

इधर,  मालिक की शिकायत पर इंस्पेक्टर अजीत को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।  <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanapolnayab nis:value=haryanapolNayab nis:enabled=true nis:link/> Sainihetra
Nayab Saini
हर हर महादेव 
श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्रतSangameshwar dhamham  <nis:link nis:type=tag nis:id=sangameshwarmahadev nis:value=Sangameshwarmahadev nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sangameshwar nis:value=sangameshwar nis:enabled=true nis:link/>
न्यूनतम वेतन के लाभ को लेकर हरियाणा सरकार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की उन सभी अपीलों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें सिंगल बेंच द्वारा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान का लाभ देने के आदेशों को चुनौती दी गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब समान परिस्थितियों वाले मामले में फैसला अंतिम रूप ले चुका है, तो उसी आधार पर अन्य कर्मचारियों को राहत देने वाले आदेश में हस्तक्षेप का कोई औचित्य नहीं बनता।
सिंगल बेंच ने 3 जुलाई 2019 को 'वरुण गुप्ता बनाम हरियाणा सरकार' मामले में फैसला सुनाते हुए कर्मचारियों के हक में निर्णय दिया था। उसी फैसले को नजीर मानते हुए सिंगल बेंच ने वर्तमान याचिकाकर्ता कर्मचारियों को भी न्यूनतम वेतनमान देने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने सिंगल बेंच के इसी आदेश को चुनौती देते हुए खंडपीठ में याचिका दायर की थी।
सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से दलील दी गई कि 'वरुण गुप्ता मामले' में 3 नवंबर 2017 को जारी सरकारी निर्देशों की सही व्याख्या नहीं की गई थी। सरकार का तर्क था कि इन निर्देशों के तहत इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान का लाभ नहीं मिलना चाहिए था।
पहले भी खारिज हो चुकी हैं अर्जियां: वरुण गुप्ता मामले में फैसला आने के बाद सरकार ने अपील की थी, जो खारिज हो गई। इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट गई, लेकिन वहां से याचिका वापस लेकर हाईकोर्ट में(Review Petition) दाखिल की।
कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। इससे पंजाबी युवक के गले की नसें कट गईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ICU में कुछ देर रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि नसें कटने से दिमाग को ऑक्सीजन जाना बंद हो गई थी। घटना के बाद महिला मौके से भाग गई।मृतक की पहचान जगजीत सिंह संधू (29) के रूप में हुई है। जगजीत की बहन जसप्रीत कौर ने बताया कि यह घटना 6 सितंबर की है, लेकिन पुलिस ने अब कार्रवाई की है। पुलिस ने उस हमलावर विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

आरोपी महिला की पहचान लोरेना सांचेज (42) के रूप में हुई है। मृतक की बहन का कहना है कि जगजीत सिंह संधू एक अन्य पंजाबी युवक को नस्लीय टिप्पणी से बचाने के लिए बीच-बचाव कर रहे थे। इसी दौरान उन पर यह हमला हुआ।
मृतक जगजीत की बहन जसप्रीत कौर ने बताया कि 6 सितंबर को उनके भाई की मिसिसॉगा में डंडास स्ट्रीट ईस्ट स्थित एक शेल्टर के बाहर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शेल्टर में रहने वाली एक विदेशी महिला के बॉयफ्रेंड ने वहां एक भारतीय युवक को घेर रखा था। उस पर नस्ली टिप्पणियां करते हुए अपने देश वापस जाने को कहा जा रहा था। जसप्रीत कौर ने बताया- जगजीत ने यह देख बीच-बचाव कर उस भारतीय युवक को छुड़ाया, तो उसकी उस विदेशी महिला के बॉयफ्रेंड से बहस होने लगी। इसी दौरान महिला ने पीछे से आकर जगजीत की गर्दन के दाहिने हिस्से पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से दिमाग और दिल को जोड़ने वाली नसें कट गईं और अत्यधिक खून बहने की वजह से जगजीत को 10 सितंबर को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जसप्रीत कौर का आरोप है कि इस पूरी ट्रेजडी के दौरान पील रीजनल पुलिस और स्थानीय प्रशासन का रवैया निराशाजनक और गैर-जिम्मेदाराना रहा। घटना के 3 दिन बाद तक पुलिस ने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया। लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=canada nis:value=canada nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=toronto nis:value=toronto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=misisauga nis:value=misisauga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=brampton nis:value=brampton nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjab nis:value=punjab nis:enabled=true nis:link/>
हिमाचल के देहरा पुलिस जिला में रूटीन चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा टूरिस्ट से नई गाड़ी की मिठाई मांगना महंगा पड़ा है। पुलिस ने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। डीएसपी डाडासिबा को जांच सौंपी गई है। यह कार्रवाई मिठाई मांगने से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद की गई है।
दरअसल, 25 अगस्त को जसवां परागपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा के टूरिस्ट की गाड़ी को रोका। इस दौरान पुलिस कर्मी और टूरिस्ट के बीच लगभग पौने दो मिनट बात हुई। एएसआई और टूरिस्ट के बीच हुई बातचीत डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। टूरिस्ट ने बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके आधार पर एसपी देहरा संदीप धवल ने एएसआई को लाइन हाजिर किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/> The कुरुक्षेत्र The KurukshetraKurukshetra News कुरुक्षेत्रप्यारा हिंदुस्तान
सांसद ने DC की खाली कुर्सी को सौंपा मांग पत्र

संगरूर में शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हलका प्रभारी अरविंद खन्ना के नेतृत्व में अकाली दल की महिला शाखा ने ‘मां-बेटी न्याय यात्रा’ के तहत ‘पंजाब बचाओ’ के नारे के साथ जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।

हरसिमरत कौर बादल ने जिला प्रशासनिक परिसर में DC की गैरमौजूदगी में उनकी खाली कुर्सी पर मांग पत्र रख दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी भी गैरजिम्मेदार हैं, जो मांग पत्र लेने से पहले ही कुर्सी छोड़कर चले गए।

हरसिमरत कौर बादल ने CM भगवंत मान पर पंजाब और संगरूर की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशा खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई सरकार के कार्यकाल में आज हर गली में नशा बिक रहा है और युवा अपनी जान गंवHarsimrat Kaur Badal Punjabadal Punjab <nis:link nis:type=tag nis:id=punjab nis:value=punjab nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabi nis:value=punjabi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabinews nis:value=PunjabiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabinewschannels nis:value=punjabinewschannels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabinewsongstatus nis:value=PunjabinewsongStatus nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabinewsong nis:value=punjabinewsong nis:enabled=true nis:link/>
अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को गोल्डन टेंपल पहुंचे और नतमस्तक होकर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। उनके साथ कई कांग्रेसी नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे। SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने उनका स्वागत किया।
SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि सर्जियो गोर 15 साल बाद दूसरी बार गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पुरानी यादें साझा कीं। साथ ही सिख समुदाय से जुड़े कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई।
राजदूत के दौरे के दौरान गोल्डन टेंपल के बाहर राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान ईमान सिंह मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए और खालिस्तान के Captain Amarinder SinghaBhagwant MannBhagwant Mann
<nis:link nis:type=tag nis:id=punjab nis:value=punjab nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldentemple nis:value=goldentemple nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amritsar nis:value=amritsar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=punjabi nis:value=punjabi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagwantmaan nis:value=bhagwantmaan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=captainamrindersingh nis:value=captainamrindersingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=captainamrindersingh nis:value=CaptainAmrinderSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagwantmaanwedding nis:value=bhagwantmaanwedding nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagwantmaanm nis:value=bhagwantmaanm nis:enabled=true nis:link/>
गाँव बारना का मिट्टी बेचने का मामला फिर पहुँचा कष्ट निवारण समिति की बैठक में 

 The Kurukshetra  Nayab Saini Kurukshetra News कुरुक्षेत्र Kurukshetra University Kurukshetra प्यारा हिंदुस्तान Village Barna-Kurukshetra