
ACB) की टीम ने हिसार के एडीसी कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत ई-दिशा केंद्र में कार्यरत है। आरोपी ने एक महिला से उसकी विधवा पेंशन बनवाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता ने एसीबी में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी विधवा पेंशन बनवाने के लिए एडीसी कार्यालय के ई-दिशा केंद्र के चक्कर काट रही थी। वहां तैनात ऑपरेटर विजेंद्र कुमार काम करने के बदले 2,500 रुपये की घूस मांग रहा था।
आरोपी से 2500 रुपए बरामद शिकायत के सत्यापन के बाद ACB हिसार की टीम ने तुरंत ट्रैप की योजना बनाई। ट्रैप कार्रवाई राजकीय महाविद्यालय (मंगाली) की प्राचार्य अंजू चौधरी (राजपत्रित अधिकारी) की मौजूदगी में की गई।जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी विजेंद्र को केमिकल लगे 2,500 रुपये सौंपे, निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में ACB टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा।
ACB ने आरोपी विजेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत थाना एसीबी, हिसार में एफआईआर दर्ज की है।
#hisar #hansi #हांसी #हिसार #viral #haryana #acbharyana