रोहतक में भाजपा नेत्री दीपिका नारा के एडवोकेट पति प्रदीप नारा का शव बुधवार देर रात कांग्रेस भवन के सामने स्कॉर्पियो में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया, जबकि रोते-बिलखते वारदात स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता देवेंद्र नारा ने इसे गोली मारकर हत्या कहा।
देवेंद्र का कहना था कि यह पूरा मामला 32 करोड़ रुपए के लेनदेन का है। परिवार को पहले से धमकियां मिल रही थीं। करीब 10 दिन पहले भी कुछ लोगों ने घर आकर धमकी दी थी कि उसे भी मारेंगे और पोता-पोती को भी मारेंगे।
पिता ने यह भी कहा कि मारने वाले बाहर के नहीं है, बल्कि परिवार के ही तीन लोग हैं। इन लोगों के डर से ही परिवार पिछले साल मध्य प्रदेश का काम छोड़कर रोहतक आ गया था। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।फिलहाल, पुलिस अफसरों ने यह कहकर मामला शांत किया कि परिजनों की तरफ से जो भी शिकायत दी जाएगी, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आज शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
#rohtak #haryana #kurukshetra #ladwNayab Sainiyab Saini