
थानेसर अनाज मंडी में धान खरीद शुरू होते ही पोर्टल वेरिफिकेशन बड़ी परेशानी बन गया।बुधवार को पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी के बेटे व कैंथला खुर्द के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह पोर्टल पर वेरिफिकेशन नहीं होने के विरोध में मार्केट कमेटी थानेसर के दफ्तर के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए।
पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी 10 एकड़ धान की फसल पिछले करीब 10 दिन से मंडी में पहुंची हुई है। वे 25-26 सितंबर से गेट पास कटवाने के लिए मंडी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पोर्टल पर फसल का वेरिफिकेशन नहीं दिखने के कारण गेट पास नहीं कट पा रहा।
कई बार अधिकारियों से बात करने के बाद भी उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। इस समस्या के समाधान के लगातार तीन दिन से मार्केट कमेटी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। अल्टीमेटम देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो अब आमरण अनशन शुरू कर दिया।
The Kurukshetra Nayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रश्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्रKurukshetra University Kurukshetraप्यारा हिंदुस्तानDeepender Singh HoodaVillage Barna-KurukshetraGurnam Singh CharuniAbhay Singh ChautalaCaptain Amarinder SinghBhagwant MannRao Narender SinghHarsimrat Kaur Badal #Kisangani #kisansupportchallenge