Public App Logo
Profile Picture

PRO JS AGAR-MALWA

@projsagar_malwa
694Followers
0Following
कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिबद्ध है - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -श्री डी.एस. चौहान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपना घर वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न
         
मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान की  उपस्थिति में एक अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस  पर अपना घर वृद्धाश्रम आगर-मालवा में नालसा अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान ने वृद्धजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर हैं। यह दिवस हमें वृद्धजनों के समान अधिकारों एवं गरिमापूर्ण जीवन के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। वृद्धजनों का जीवन अनुभव, ज्ञान और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। बढ़ती उम्र में व्यक्ति को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, भावनात्मक सहयोग और अपनत्व की आवश्यकता होती है। वृद्धजनों की देखभाल सामाजिक दायित्व के साथ मानवीय एवं नैतिक कर्तव्य भी है।
उन्होंने कहा कि विधिक दृष्टिकोण से वृद्धजनों को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण से संबंधित कानून उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। किसी भी वरिष्ठ नागरिक को भरण-पोषण, संपत्ति सुरक्षा या अन्य कानूनी समस्या होने पर कानून में समाधान उपलब्ध है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल ने वृद्धजनों को वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरणकी सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह ने विधिक सहायता, विधिक सलाह, प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एवं प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजनों की समस्याएं सुनी गईं एवं निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। एसडीएम आगर श्री कमल मंडलोई एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन श्री अंकित ने किया तथा आभार वृद्धाश्रम संचालिका श्रीमती मीना जयंत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों द्वारा वृद्धजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट किए गए।
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=उप_निर्वाचन_2026 nis:value=उप_निर्वाचन_2026 nis:enabled=true nis:link/>
पंचायत एवं नगरीय निकाय उपनिर्वाचन की मतगणना के लिये गणनाकर्मियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न 
   आगर-मालवा, एक, अक्‍टूबर/ मध्‍यप्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 6 एवं 11 के जनपद सदस्‍य तथा नगर परिषद् सुसनेर के अध्‍यक्ष पद के लिये 29 सित्‍मबर को सम्‍पन्‍न स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में डाले गए मतों की गणना 3 अक्‍टूबर को सरदार वल्‍लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा एवं आईटीआई कॉलेज सुसनेर में की जाएगी। 
  कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्‍ताव के मार्गदर्शन में मतगणना के लिये नियुक्‍त किये गए मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण गुरूवार को सांदीपनि विद्यालय आगर-मालवा में आयोजित किया गया। 
   इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षित मास्‍टर ट्रेनर्स ने मतगणना की प्रक्रिया, मत पत्रों की जांच, मतगणना पत्रक भरने की प्रक्रिया, ईव्‍हीएम बैलेट बॉक्‍स की सीलिंग के साथ ही मतगणना स्‍थल पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। साथ ही मतगणनाकर्मियों को निर्वाचन आयोग के मतगणना के संबंध में नवीनतम निर्देशों से भी अवगत कराया। प्रशिक्षण में सभी मतगणनाकर्मियों को स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटीरहित मतगणना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए। 
प्रशिक्षण के दौरान मास्‍टर ट्रेनर्स ने ईव्‍हीएम का प्रायौगिक प्रदर्शन कर मतगणना प्रक्रिया के बारे में विस्‍तार से समझाईश दी और मतगणना के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इस प्रशिक्षण में संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा मतगणना कार्य में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

 सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को सामुदायिक सहभागिता का केंद्र बनाना तथा माताओं, बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ना रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता ने बताया कि आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री माताओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार आयोजित किए गए। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, वजन एवं ऊंचाई मापन किया गया।  पोषण आहार के महत्व, एनीमिया की रोकथाम, स्तनपान एवं स्वच्छता के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुपोषण के लिए सहजन (मोरिंगा), मोटे अनाज (मिलेट्स) के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों एवं माताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी  ने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह कार्यक्रम जनभागीदारी से आयोजित किया गया, जिसमें पोषण थाली का प्रदर्शन एवं पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
जिला जेल आगर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 86 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

 कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में एवं आयुष विभाग के अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी व मुस्कान सेवा समिति उज्जैन के  संयुक्त तत्वावधान में जिला जेल परिसर आगर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
 शिविर में उप जेल अधीक्षक श्री हीरालाल परमार भी उपस्थित थे । शिविर में आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह डोडोरे, डॉ. मनीष चौधरी एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दी। इस मौके पर मुस्कान सेवा समिति के  अध्यक्ष श्री रईस खान एवं समिति के सदस्य श्री जतिन पाटीदार एवं श्री ओमसिंह राजपूत भी उपस्थित थे। शिविर में कुल 86 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गई।कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ  मनीष  चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
Department of Ayush, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/> 
(
Video 4
Video 5
आबकारी विभाग की कार्यवाही
अवैध मदिरा परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन जप्त

 जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं उपायुक्त, संभागीय उड़नदस्ता उज्जैन श्री हर्षवर्धन राय के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री गोपाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री हरेन्द्र घुरैया के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार 30 सितंबर 2026 को वृत्त सुसनेर क्षेत्र में मुखबिर सूचना के आधार पर मोडी-मोकमपुरा रोड पर दबिश देकर एक बोलेरो कार को पकड़ा गया। वाहन में दो आरोपी अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए मौके पर गिरफ्तार किए गए।
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। प्रकरण में 02 पेटी ग्लोबस ग्रीन व्हिस्की (पाव 180 ml) एवं 06 पेटी माउंट्स 6000 बियर (500 ml) जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 35,000 रुपये है। जप्त वाहन (बोलेरो) की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये है।
जिला आबकारी अधिकारी आगर श्री राठौर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यवाही वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री वैभव ठाकुर ने की। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक सर्व श्री सुनील कुमार, गौरव जडेजा एवं भावेश चौहान भी शामिल थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्‍प अभियान 
वाराणासी से वडनगर तक सेवा यात्रा का जिले में प्रवेश पर माणा में आत्‍मीय स्‍वागत् 

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में मनाए जा रहे सेवा संकल्‍प अभियान के तहत् प्रधानमंत्री जी कर्म स्‍थली (संसदीय क्षैत्र वाराणासी) से जन्‍मस्‍थली वडनगर (गुजरात) तक आयोजित सेवा संकल्‍प यात्रा का बुधवार को राजगढ़ जिले से आगर-मालवा जिले के माणा गांव से प्रवेश हुआ। माणा में कालीसिंध नदी के ब्रिज पर सेवा संकल्‍प यात्रा के प्रवेश पर स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्‍प वर्षा कर सेवा यात्रा का आत्‍मीय स्‍वागत् किया। इस यात्रा के साथ राजगढ़ जिले के विधायक श्री हजारीलाल दांगी, जिला उपाध्‍यक्ष राजगढ़ श्री रामचन्‍द्र, श्री कमल सिंह आदि जनप्रतिनिधि भी माणा पहुंचे। जिलाध्‍यक्ष आगर श्री ओम मालवीय, श्री दिलीप सकलेचा, श्री चिन्‍तामण राठौर, श्री राजपाल सिंह , श्री प्रेम यादव, श्री प्रवेश गुप्‍ता, श्री राधेश्‍याम यादव, श्री आयुष तिवारी, श्री मोहन कटारिया, संतोष पाटीदार, श्री भंवरसिंह, श्री बजरंग पाटीदार आदि जनप्रतिनिधियों और स्‍थानीय ग्रामीणजनों ने पुष्‍प वर्षा कर सेवा संकल्‍प यात्रा का आत्‍मीय स्‍वागत् किया। 
यह भव्‍य सेवा संकल्‍प यात्रा माणा के देवनारायण गौशाला पहुंची, जहां यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों ने गौ पूजन किया और गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। तत्‍पश्‍चात सेवा संकल्‍प यात्रा मोड़ी गांव पहुंची और गांव का भ्रमण किया । यहां ग्रामीणों ने विभिन्‍न स्‍थानों पर पुष्‍प वर्षा कर सेवा संकल्‍प यात्रा का भव्‍य स्‍वागत् किया। मोड़ी से यह यात्रा रवाना होकर सुसनेर होते हुए डग जिला झालावाड़ राजस्‍थान के लिये रवाना हो गई। 
इस मौके पर तहसीलदार श्री भंवर सिंह चौहान, जनपद सीईओ सुसनेर एवं अन्‍य अधिकारी तथा त्रि-स्‍तरीय पंचायतों के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
युवा उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने नलखेड़ा के समीप पाटीदार फार्म हाउस पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत स्थापित ‘‘शुभ स्वास्तिक आटा मिल’’ का निरीक्षण किया।उन्होंने युवा उद्यमी एवं कृषक श्री अनिल पाटीदार से आटा उत्पादन, ‘‘शुभ स्वास्तिक फ्रेश आटा’’ ब्रांड के विक्रय एवं उद्योग से होने वाले लाभ की जानकारी ली और आटा मिल के सफल संचालन की सराहना की।
इस दौरान कलेक्टर ने फार्म हाउस में औषधीय फसल तुलसी का भी अवलोकन किया।
CM Madhya Pradesh 
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmfme nis:value=PMFME nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आटा_मिल nis:value=आटा_मिल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उद्यमिता nis:value=उद्यमिता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कृषि nis:value=कृषि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वरोजगार nis:value=स्वरोजगार nis:enabled=true nis:link/>
▶️कलेक्टर ने ग्राम पिलवास में नल की टोंटी खोलकर समूह जलप्रदाय योजना से की जा रही जलापूर्ति का लिया जायजा

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने नलखेड़ा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम पिलवास में जल जीवन मिशन के तहत संचालित समूह जलप्रदाय योजना से घरों में की जा रही जलापूर्ति का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने ग्रामीण राजेन्द्र सिंह के घर के बाहर लगे नल की टोंटी खोली, तो नल से पानी बहने लगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर जलापूर्ति के निर्धारित दिन एवं नियमित जलापूर्ति के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव में समूह जलप्रदाय योजना से नियमित रूप से नल के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, जल निगम के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
मध्‍यप्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन-2026 (पूर्वार्द्ध) अंतर्गत जनपद पंचायत नलखेड़ा की मतगणना  03 अक्‍टूबर 2026 को सरदार वल्‍लभ भाई पटेल, शासकीय महाविद्यालय भैंसोदा रोड़, नलखेड़ा एवं नगर परिषद् सुसनेर की मतगणना 03 अक्‍टूबर 2026 को शासकीय आईटीआई कॉलेज, डग रोड़ सुसनेर में की जाएगी। मतगणना हेतु मतगणना पर्यवेक्षक  एवं मतगणना सहायक की नियुक्ति कर दी गई है। जिनका प्रथम रेण्‍डमाईजेशन बुधवार को प्रात: 11.30 बजे से एनआईसी कक्ष में किया गया है।  इसमें कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना, अपर कलेक्‍टर डॉ.शालिनी श्रीवास्‍ताव,  डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री अर्पित राय, इलेक्‍शन सुपरवाईजर राजेन्‍द्र पांडे, एनआईसी नेटवर्क इंजीनियर श्री जितेन्‍द्र मालवीय, श्री रविन्‍द्र सिंह तोमर उपस्थित थे। 
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Video 11
‘‘अनुगूंज से उद्घोष’’ श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों हेतु वर्चुअल कार्यशाला सम्‍पन्‍न 

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री डी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  श्रीमती अश्विनी सिंह के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर, आगर-मालवा में मंगलवार को जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित (मूकबधिर) व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिये एक दिवसीय वर्चुअल विधिक जागरूकता कार्यशाला ‘‘अनुगूंज से उद्घोष’’ आयोजित की गई। इस वर्चुअल कार्यक्रम में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यशाला का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
 कार्यशाला में अनुवादक की सहायता से विधिक सहायता, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री डी.एस. चौहान, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरूण सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अश्विनी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री हेमंत मेहरा, व्यवहार न्यायाधीश सुश्री प्रियंका चौहान, सुश्री चेतना बैरागी एवं को-ऑर्डिनेटर श्री नितिन पाटीदार सहित जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में 34 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया तथा ‘‘मेरी आवाज सुनो’’ वीडियो का लांच कर प्रतिभागियों को दिखाया गया।
ऑनलाइन कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल, न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया, प्रशासनिक एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं मुख्य न्यायाधीश श्री अल्पेश वाई. कोगजे, मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सक्रिय प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन-2026

प्रेक्षक श्री सिंह, कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी ने नलखेड़ा एवं सुसनेर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुचारू मतदान व्यवस्था का जायजा लिया,  दिए आवश्यक निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में जनपद क्षेत्र नलखेड़ा के दो वार्डों में जनपद सदस्य के उप निर्वाचन एवं नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन हेतु 29 सितंबर को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया।
   राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री दुर्ग विजय सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने मंगलवार को प्रातः से ही जनपद क्षेत्र नलखेड़ा के दो वार्डों में स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारू मतदान व्यवस्था का जायजा लिया।
 प्रेक्षक श्री सिंह, कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी ने नगरीय क्षेत्र सुसनेर का सघन भ्रमण कर नगर में स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
   कलेक्टर एवं एसपी ने नगर सुसनेर में  संतोष कैथोलिक हाई स्कूल स्थित मतदान केन्‍द्र क्रमांक 7 एवं 8,  नवीन शाला भवन बालक ईदगाह के पास मतदान केन्‍द्र क्रमांक 1 एवं 2, प्राथमिक शाला भवन इतवारिया, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 3 एवं 4, कन्‍या माध्‍यमिक विद्यालय पुरानी कचहरी स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 5 एवं सत्यनारायण गली पुराना बस स्टैंड मांगलिक भवन स्थित मतदान केन्‍द्र क्रमांक 10 आदि का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां जारी मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं के लिए छाया, पेयजल, प्रवेश एवं निकासी की सुगम व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी श्री देवनारायण यादव, तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक नगर परिषद् सुसनेर के सभी मतदान केन्‍द्रों पर स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्‍यवस्थ्ज्ञित एवं सुचारू मतदान जारी था। मतदाता उत्‍साहपूर्वक लोकतंत्र के इस उत्‍सव में अपनी सहभागिता करते हुए नजर आएं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
// सेवा संकल्प अभियान - <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी nis:value=सेवा_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/> //
मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना से छोटेलाल को मिला स्वरोजगार और आर्थिक संबल
शासन से मिली 5 लाख की मदद से शुरू किया स्वयं का व्यवसाय

सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाएं जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। जिले के आगर मालवा निवासी श्री छोटेलाल गवली ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना का लाभ लेकर अपने जीवन में नया बदलाव लाया है।
गवलीपुरा आगर के श्री छोटेलाल गवली ने बताया कि उन्हें स्वयं का व्यापार-व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। जानकारी मिलने पर उन्होंने पिछड़ा वर्ग मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना तहत आवेदन किया, जिस पर उन्हें 5 लाख रूपये की वित्तीय सहायता मिली प्राप्त सहायता राशि से उन्होंने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ किया और आज वे सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर सम्मानजनक जीवन-यापन कर रहे हैं। श्री गवली ने इस सहयोग के लिए  प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी  तथा जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
पंचायत उपचुनाव के लिए 29 सितम्बर को मतदान
आगर-मालवा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत 29 सितम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसेडर सुश्री सारिका घारू ने मतदाताओं से अपील की है कि बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में अपनी भागीदारी निभाएं। आपका एक-एक वोट बेहद कीमती है।

पंच पद के लिए परंपरागत मतपत्र तथा सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ईवीएम से मतदान होगा।

वहीं नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए 29 सितम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

मतदान के लिए अपना वोटर आईडी अथवा आयोग द्वारा मान्य पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सहभागिता निभाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=मतदान_अवश्य_करें nis:value=मतदान_अवश्य_करें nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायत_उपचुनाव nis:value=पंचायत_उपचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुसनेर nis:value=सुसनेर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मतदाता_जागरूकता nis:value=मतदाता_जागरूकता nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्‍प अभियान 
सेवा की कहानी 
डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से कमल को मिला सहारा 
रेडिमेड वस्‍त्र व्‍यवसाय कर आत्‍मनिर्भर हुए कमल 
  आगर-मालवा, 28 सितम्बर 2026/ मध्यप्रदेश शासन की डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही है। इस योजना का लाभ लेकर आगर के श्री कमल जोगचंद ने अपना स्वयं का रेडिमेड पिरधान विक्रय व्यवसाय स्थापित कर उसका सफल संचालन कर आज आत्‍मनिर्भर बन गए है। 
लाभार्थी श्री कमल जोगचंद बताते हैं कि मैने अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत् भारतीय स्टेट बैंक, शाखा आगर द्वारा 80 हजार रूपए का ऋण प्रदान किया।  इस राशि से मैंने अपनी स्वयं की दुकान लगाकर रेडीमेड कपड़ा विक्रय व्यवसाय कर अपना रोजगार स्थापित किया है। यह व्यवसाय विभिन्न प्रकार के कपड़े, जैसे कि पुरूषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े आदि का व्यवसाय सफलतापूर्वक कर रहा हॅू। इससे में अपना मैं अपना और अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण भी कर पा रहा हूं। यह योजना अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिये आत्‍मनिर्भरता के लिये वरदान है। सभी को इस योजना का लाभ लेकर अपना स्‍वयं का रोजगार स्‍थापित करने के लिये आगे आना चाहिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Schedule Caste  Welfare Department,  Madhya Pradesh

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
सीएम हेल्‍पलाईन के नॉन अटेंडेंट दिवस 'नो वर्क नो पे' माने जाएंगे- डॉ. मीना

▶️कलेक्‍टर ने सभी जिलाध‍कारियों को 100 दिवस से अधिक की सीएम हेल्‍पलाईन का प्रतिदिन निराकरण कर अवगत कराने के दिऐ निर्देश 

कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सभी जिलाधिकारियों को सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को गम्‍भीरता से लेने निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट न रहे, यदि कोई शिकायत नॉन अटेंडेट रहेगी तो जितने दिन नॉन अटेंडेंट रहेगी उतने दिन संबंधित अधिकारी को 'नो वर्क नो पे' के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा। यह निर्देश समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए दिए। 
बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्‍तव, सीईओ जिला पंचायत श्री बीएस सोलंकी, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री मिलिन्‍द ढ़ोके, एसडीएम आगर श्री कमल मंडलोई सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। 
बैठक में कलेक्‍टर ने 100 दिवस से अधिक की शिकायतों की विभागवार एक-एक कर समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी जिला अधिकारी अपने विभाग से संबंधित 100 दिवस से अधिक की शिकायतें प्रतिदिन निराकृत कर प्रगति से उन्‍हें प्रतिदिन शाम को अवगत कराएं। 
▶️3 व 4 अक्‍टूबर को सेवा सेतु शिविर लगेंगे 
बैठक में कलेक्‍टर ने सेवा संकल्‍प अभियान, सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत् 3 एवं 4 अक्‍टूबर को विकास खण्‍ड एवं नगरीय निकाय स्‍तर पर आयोजित किये जाने वाले शिविरों की तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि इन शिविरों के माध्‍यम से सभी विभाग केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की योजनाओं का लाभ तथा लोक सेवाएं समयबद्ध तरीके से ग्रामीणों एवं नागरिकों को उपलब्‍ध कराएं। बैठक में बताया गया कि 3 अक्‍टूबर को विकास खण्‍ड स्‍तर पर एवं 4 अक्‍टूबर को नगरीय निकाय स्‍तर पर प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किये जाएंगे। कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ, जनपद सीईओ एवं जिलाधिकारियों को इन शिविरों की विस्‍तृत रूपरेखा तैयार  कर सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की योजनाओं में अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों के पूर्व से प्रकरण तैयार कराकर शिविर में हितलाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

 <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्‍प अभियान 

पॉलीटेक्‍नीक कॉलेज में महिला स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न 

स्‍थानीय पॉलीटेक्‍नीक कॉलेज में सोमवार को छात्राओं को महिला स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यक्तिगत स्‍वच्‍छता एवं स्‍वस्‍थ्‍य जीवन शैली के प्रति जागरूकता के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. एच.एस.तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पिताम्‍बरा कॉलेज की टीम ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य विषयों पर महत्‍वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी दी। इस जागरूकता कार्यक्रम 40 छात्राओं ने भाग लिया। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=agarmalwa nis:value=agarmalwa nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आगरमालवा nis:value=आगरमालवा nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
Video 24