#उप_निर्वाचन_2026
पंचायत एवं नगरीय निकाय उपनिर्वाचन की मतगणना के लिये गणनाकर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
आगर-मालवा, एक, अक्टूबर/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 6 एवं 11 के जनपद सदस्य तथा नगर परिषद् सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिये 29 सित्मबर को सम्पन्न स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में डाले गए मतों की गणना 3 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा एवं आईटीआई कॉलेज सुसनेर में की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्ताव के मार्गदर्शन में मतगणना के लिये नियुक्त किये गए मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण गुरूवार को सांदीपनि विद्यालय आगर-मालवा में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने मतगणना की प्रक्रिया, मत पत्रों की जांच, मतगणना पत्रक भरने की प्रक्रिया, ईव्हीएम बैलेट बॉक्स की सीलिंग के साथ ही मतगणना स्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मतगणनाकर्मियों को निर्वाचन आयोग के मतगणना के संबंध में नवीनतम निर्देशों से भी अवगत कराया। प्रशिक्षण में सभी मतगणनाकर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटीरहित मतगणना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने ईव्हीएम का प्रायौगिक प्रदर्शन कर मतगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाईश दी और मतगणना के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इस प्रशिक्षण में संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा मतगणना कार्य में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा