
‘‘अनुगूंज से उद्घोष’’ श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों हेतु वर्चुअल कार्यशाला सम्पन्न
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री डी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर, आगर-मालवा में मंगलवार को जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित (मूकबधिर) व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिये एक दिवसीय वर्चुअल विधिक जागरूकता कार्यशाला ‘‘अनुगूंज से उद्घोष’’ आयोजित की गई। इस वर्चुअल कार्यक्रम में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यशाला का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यशाला में अनुवादक की सहायता से विधिक सहायता, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरूण सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अश्विनी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री हेमंत मेहरा, व्यवहार न्यायाधीश सुश्री प्रियंका चौहान, सुश्री चेतना बैरागी एवं को-ऑर्डिनेटर श्री नितिन पाटीदार सहित जिले के श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में 34 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया तथा ‘‘मेरी आवाज सुनो’’ वीडियो का लांच कर प्रतिभागियों को दिखाया गया।
ऑनलाइन कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल, न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया, प्रशासनिक एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं मुख्य न्यायाधीश श्री अल्पेश वाई. कोगजे, मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सक्रिय प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा