▶️कलेक्टर ने ग्राम पिलवास में नल की टोंटी खोलकर समूह जलप्रदाय योजना से की जा रही जलापूर्ति का लिया जायजा
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने नलखेड़ा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम पिलवास में जल जीवन मिशन के तहत संचालित समूह जलप्रदाय योजना से घरों में की जा रही जलापूर्ति का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने ग्रामीण राजेन्द्र सिंह के घर के बाहर लगे नल की टोंटी खोली, तो नल से पानी बहने लगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर जलापूर्ति के निर्धारित दिन एवं नियमित जलापूर्ति के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव में समूह जलप्रदाय योजना से नियमित रूप से नल के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, जल निगम के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा