जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को सामुदायिक सहभागिता का केंद्र बनाना तथा माताओं, बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को शासकीय योजनाओं से जोड़ना रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता ने बताया कि आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री माताओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार आयोजित किए गए। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, वजन एवं ऊंचाई मापन किया गया। पोषण आहार के महत्व, एनीमिया की रोकथाम, स्तनपान एवं स्वच्छता के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुपोषण के लिए सहजन (मोरिंगा), मोटे अनाज (मिलेट्स) के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों एवं माताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह कार्यक्रम जनभागीदारी से आयोजित किया गया, जिसमें पोषण थाली का प्रदर्शन एवं पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#agarmalwa
#आगरमालवा