सीएम हेल्पलाईन के नॉन अटेंडेंट दिवस 'नो वर्क नो पे' माने जाएंगे- डॉ. मीना
▶️कलेक्टर ने सभी जिलाधकारियों को 100 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाईन का प्रतिदिन निराकरण कर अवगत कराने के दिऐ निर्देश
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सभी जिलाधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को गम्भीरता से लेने निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट न रहे, यदि कोई शिकायत नॉन अटेंडेट रहेगी तो जितने दिन नॉन अटेंडेंट रहेगी उतने दिन संबंधित अधिकारी को 'नो वर्क नो पे' के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा। यह निर्देश समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाईन के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम आगर श्री कमल मंडलोई सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक की शिकायतों की विभागवार एक-एक कर समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी जिला अधिकारी अपने विभाग से संबंधित 100 दिवस से अधिक की शिकायतें प्रतिदिन निराकृत कर प्रगति से उन्हें प्रतिदिन शाम को अवगत कराएं।
▶️3 व 4 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर लगेंगे
बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तहत् 3 एवं 4 अक्टूबर को विकास खण्ड एवं नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित किये जाने वाले शिविरों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि इन शिविरों के माध्यम से सभी विभाग केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ तथा लोक सेवाएं समयबद्ध तरीके से ग्रामीणों एवं नागरिकों को उपलब्ध कराएं। बैठक में बताया गया कि 3 अक्टूबर को विकास खण्ड स्तर पर एवं 4 अक्टूबर को नगरीय निकाय स्तर पर प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर ने सभी सीएमओ, जनपद सीईओ एवं जिलाधिकारियों को इन शिविरों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों के पूर्व से प्रकरण तैयार कराकर शिविर में हितलाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
36 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026