Public App Logo
Profile Picture

Himanshu Agrawal

@himanshu9904
169998Followers
5Following
छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुछी गांव में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है पुलिस ने इस मामले में सरपंच के बेटे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।फरियादी किशोरी अहिरवार लगभग एक महीने से काम के सिलसिले में दिल्ली में थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर शादी में उपहार में मिले पीतल-कांसे के बर्तन, मिक्सी, प्रेस, नकदी और चांदी की चेन समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए थे,शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। संदेहियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विजय प्रजापति पिता सरपंच पुछी, बृजेश अहिरवार निवासी पुछी, चंद्रभान उर्फ क्रश राजपूत निवासी सटई रोड को हिरासत में लिया। उनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।,पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है और शेष सामान व अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
बागेश्वरधाम से लापता हुआ युवक बमीठा पुलिस नही कर रही कार्यवाही पीड़िता ने एसपी ऑफिस में की शिकायत ,खोजने की लगाई गुहार ईनाम देने की कही बात

छतरपुर की बागेश्वर धाम में एक 28 वर्षीय युवक पिछले 13 दिनों से लापता है,मानसिक रूप कमजोर बताया जा रहे युवक की तलाश में उसकी बहन लगी हुई हैं,और इसी को लेकर बहन और  ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन देकर उनके भाई को खोज निकालने की मांग की है, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाला एक परिवार बागेश्वर धाम के दर्शन करने आया था और इसी दौरान 28 वर्षीय युवक नीरज उर्फ पिंटू लापता हो गया है और लगातार तलाश के बाद भी नहीं मिल पा रहा, लगातार 13 दिनों से पीड़ित परिवार उसे खोज रहा है ,परिवार ने पुलिस अधीक्षक से उसे खोज निकालने की मांग की है,वही पुलिस ने अभी तक गुमशुदगी का मामला दर्ज नही किया है, वही पीड़ित परिवार उसे खोजने वाले को इनाम देने की बात भी कह रहा है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
छतरपुर में स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ताज़ा मामला है जहाँ फोरलेन सड़क पर एक व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक का हैंडल छोड़कर मोटरसाइकिल चलाता नजर आया। महोबा ब्रिज के पास बाइक चलाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें पीछे से गुजर रहे लोगों ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की है।सड़क पर इस तरह बाइक चलाना सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि किसी बड़े हादसे को न्योता भी दे रहा है।कुछ समय पहले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ स्टंटबाजी के चलते चालानी कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद दोबारा ऐसी हरकत सामने आई है

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
छतरपुर के सरानी गांव के रहने वाले अमर कुशवाहा मामले में अब छतरपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है ,पूरे मामले में पुलिस संबंधित एजेंट से पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है ,तब छतरपुर पुलिस संबंधित एंबेसी और दुबई पुलिस से भी संपर्क साध रही है, और जानकारी जुटा रही है कि आखिर किस जुर्म में अमर कुशवाहा दुबई की जेल में बंद है,गौरतलब है कि काफी समय से अमन कुशवाहा नामक व्यक्ति जो छतरपुर का रहने वाला है वह दुबई के जेल बंद है और उसका अपने परिवारजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा, उसका परिवार लगातार उससे संपर्क और उसकी जमानत के लिए स्थानीय प्रशासन और पीएमओ तक गुहार लगा रहा है ,अब पूरे मामले में छतरपुर पुलिस संज्ञान लेकर संबंधित जानकारी जुटाने और पीड़ित परिवार की सहायता करने में जुट गई है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
छतरपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सों पर इलाज में लापरवाही करने और पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं।मामला गौरिहार थाना के एक प्रजापति परिवार का है जहाँ  परिजनों के मुताबिक प्रसूता को डिलीवरी के लिए 29 अगस्त को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।प्रसूता ने एक बेटी को जन्म दिया।बेटी के जन्म के बाद से ही ।महिला के पेट में लगातार दर्द हो रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार अस्पताल की नर्सों को बताया कि सेवा के पेट में तेज दर्द है, लेकिन उनका आरोप है कि नर्सों ने यह कहकर बात टाल दी कि डिलीवरी के बाद पेट में दर्द होना सामान्य है।परिजनों का यह भी आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर और नर्सों की तरफ से उनसे पैसे मांगे गए थे उन्होंने पैसे भी दिए लेकिन उनके मरीज की देख रेख नही हुई ,ओर उचित इलाज नही हुआ जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई,परिवार मे रो रो कर बुरा हाल है,अब परिवार गंभीर आरोप लगाते दोषियों पर कार्यवाई की मांग कर रहा है
छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। CNG से चलने वाली ओमनी में 48 हजार के पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें बड़ा हादसा भी हो सकता था।,नौगांव थाना में रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ओमनी में अवैध पटाखों का परिवहन हो रहा है। तलाशी में वाहन में सवार अजय रजक , गोपाल रजक,निवासी खरखा सोनी मोहल्ला, मऊरानीपुर जिला झांसी को पकड़ा गया।,वाहन की तलाशी में 10 बोरी अवैध पटाखे मिले, एक बोरी में 60 पैकेट थे। कुल कीमत करीब 48 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने साक्षियों के समक्ष पटाखों को जब्त कर लिया है। सीएनजी ओमनी में पटाखे ले जाने से बड़ा हादसा होने का खतरा था।,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और कस्बे में लगातार पेट्रोलिंग जारी रखने की बात कही है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
छतरपुर जिले में बाबाओ का जमीन हड़पने का लेकर लगातार जारी, 22 एकड़ जमीन पर कब्जे की बात ,स्टिंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा, अजय पार सरकार की कलाई खुली, 
सुने कैसे करते है घोटाला, जल्द ही दूसरों की आने की संभावना
उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार क्रेन मशीन से थोड़ी लाइव वीडियो आया सामने लगातार कई दिनों से जारी है सड़क चौड़ी कारण के लिए कार्रवाई
दुबई जेल में बंद छतरपुर के सरानी गांव के युवक का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

छतरपुर के सरानी गांव का युवक अनिल कुशवाहा दुबई की अल-वर्सा जेल में बंद है। परिजनों की शिकायत पर अब छतरपुर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एम्बेसी के माध्यम से दुबई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।,युवक के पिता बलवान कुशवाहा का आरोप है कि उनका बेटा 16 मई 2025 को एजेंट पप्पू सिंह के जरिए बीसीसी कंपनी में पेंटिंग के काम के लिए दुबई गया था। साथ गए युवक रियाज खान ने ही साजिश कर उसे फ्रॉड केस में फंसा दिया और अब एजेंट पैसा मांग रहा है।मेरा लड़का 15-20 दिन से अल-वर्सा जेल में है, जेल से फोन करके कहता है मैंने कुछ नहीं किया। रियाज खान 2 दिन में छूट गया।,इस मामले में परिजनों ने SP कार्यालय में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सरानी गांव का युवक मिडिल-ईस्ट में नौकरी करने गया था। परिजनों को एजेंट द्वारा बताया गया कि वहां पुलिस कार्रवाई कर रही है और पैसे देने पर ही जेल से छुड़ा पाएंगे। इस संबंध में शिकायत मिली है। हम दुबई पुलिस से एम्बेसी के माध्यम से संपर्क और एजेंट की लोकेशन ट्रेस करने पर काम कर रहे हैं। शीघ्र ही इसका निराकरण कर युवक की समस्या का समाधान किया जाएगा।,एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि अभी प्राथमिक स्तर पर जांच चल रही है। एजेंट और दुबई में कंपनी के एम्प्लॉयर से संपर्क होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
छतरपुर जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी और एक बाइक चालक के बीच झड़प और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।,वायरल वीडियो थाना लवकुश नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक चालक और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच बहस और गाली-गलौज होती दिख रही है बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान यह विवाद हुआ।कोई वाहन चैकिंग मे लगे पुलिसकर्मि एक हजार रूपये बाईक चालक से चालान के रूप मे मांग रहे थे ,वाहन चालक ने एक हजार रूपये दिये ,लेकिन उससे तीन सौ रूपये की चालान की रसीद थमा दी ,जिस पर विवाद हुआ एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि थाना लवकुश नगर अंतर्गत बाइक चालक और पुलिसकर्मी के बीच में झड़प और गाली-गलौज का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है और शीघ्र जांच कर जिसकी भी गलती पाई जाएगी, उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों से गूंजा छतरपुर कांग्रेस ने CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

छतरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर विरोध जताया और “वोट चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए।साथ ही कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए अपने ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए। साथ ही निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली से जुड़े मामलों की जांच, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।
पीएमश्री एयर एंबुलेंस एवं आयुष्मान कार्ड योजना से 16वीं बार मरीज को निःशुल्क भोपाल किया गया रेफर

कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में अतिगंभीर मरीज को मिली तत्काल एयर एंबुलेंस सुविधा

छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन एवं अनुमति के उपरांत जिले के अतिगंभीर मरीजों को उपचार के लिए पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले से अब तक 16 मरीज इस योजना का लाभ ले चुके हैं।
कलेक्टर के निर्देश पर 29 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल छतरपुर में ग्राम गहरवार, विकासखण्ड ईशानगर निवासी 30 वर्षीय रूचि त्रिपाठी पति संदीप त्रिपाठी को प्रसव हेतु भर्ती कराया गया था। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि खरे द्वारा मरीज का परीक्षण किया गया। प्रसव के पश्चात मरीज की स्थिति PPH with Shock with Septicemia के कारण गंभीर होने लगी।
डॉ. शरद चौरसिया द्वारा मरीज की गंभीर स्थिति से सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता को अवगत कराया गया। जिला अस्पताल की टीम, सिविल सर्जन, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सीएमएचओ द्वारा मरीज को उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर करने का निर्णय लिया गया। मरीज आयुष्मान कार्डधारी होने के कारण चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भोपाल में उपचार के लिए रेफर किया गया।
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में सीएमएचओ द्वारा तत्काल एयर एंबुलेंस के लिए जरूरी प्रक्रिया की गई। मरीज को जिला अस्पताल की टीम एवं सिविल सर्जन के सहयोग से 108 एंबुलेंस द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल भेजा गया। भोपाल एयरपोर्ट से 108 एंबुलेंस द्वारा मरीज को चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
मरीज को समय पर उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने में सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल की टीम, 108 एंबुलेंस टीम, प्रेम सिंह स्टेनो कलेक्टर, शशांक निगम टेक्निकल टीम एवं कपिल डाबर, सीएमएचओ कार्यालय का सहयोग सराहनीय रहा।
छतरपुर बागेश्वर धाम सरकार पहुचे खजुराहों एयरपोर्ट, लुधियाना की 5 दिवसीय कथा विराम कर पहुचे खजुराहों भक्तो ने किया फूल मालाओं से भव्य और जोरदार स्वागत
भोपाल बालाघाट के दो ब्लॉकों के 50 गांवों में अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण के बाद ही इन दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित रिपोर्टिंग और प्रशासनिक पहुंच संभव हो पाई है। पहले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना भी चुनौती थी। कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। वर्ष 2003 से पहले जहां संस्थागत प्रसव का स्तर केवल 21 प्रतिशत था, आज यह बढ़कर 92 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी स्वयं इन व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
नक्सलवाद देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा था। भाजपा सरकार ने इसे प्राथमिकता के साथ समाप्त करने की दिशा में निर्णायक काम किया है। इसी का परिणाम है कि आज बालाघाट के दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य और अन्य नागरिक सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं।

जिन समस्याओं को कांग्रेस की नीतियों से बढ़ावा मिला, आज वही लोग संवेदना की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी जी बार-बार भ्रामक बातें कहकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
मेडिकल स्टोरों के लाइसेंसों का करें भौतिक सत्यापन, अनियमितता मिलने पर करें कार्रवाई  कलेक्टर

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों की बैठक कर सड़कों के सुधार कार्य कराने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत बस डिपो और बस स्टैंड हेतु जमीन चिन्हित करने के निर्देश

छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में बुधवार को निर्माण एजेंसियों के सभी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के 18 चिन्हित रेड स्पॉट पर आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ परिशोधन कार्य कराने के निर्देश संबंधित निर्माण विभागों को दिए गए। वहीं जिले के 9 ब्लैक स्पॉट पर वर्ष 2026 में कोई सड़क हादसा नहीं होने पर संबंधित विभागों की सराहना की गई। बैठक में बताया कि इस क्षेत्र में छतरपुर जिला मध्यप्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी एवं एमपीआरडीसी को सड़कों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश

सड़कों के पेच वर्क, स्पीड़ ब्रेकर, एवं संभावित दुर्घटना स्थल पर साईन बोर्ड लगाने के निर्देश

छतरपुर कलेक्टर ने एनएचएआई को संभावित ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड, लाइटिंग एवं पेंच वर्क कराने के निर्देश दिए। सलैया में पीडब्ल्यूडी को सड़क मरम्मत, सागर रोड पर दो स्थानों पर साइनिंग बोर्ड लगाने तथा क्रिश्चियन स्कूल के पास स्पीड कंट्रोल ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एमपीआरडीसी को भी सड़कों के सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
 नगरपालिका को सड़कों के बीच पेड़-झाड़ियां हटाने तथा अधिक चौड़े फुटपाथ पर दुकानों द्वारा किए गए घेराव को हटाकर चौड़ाई सीमित करते हुए सड़क को मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही राज्य शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत जिले में आगामी कार्यवाही के लिए बस डिपो एवं नए बस स्टैंड के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए गए।

सनसनीखेज अपराध एवं नारकोटिक्स की भी हुई समीक्षा मेडिकल स्टोरों की जांच के निर्देश

बैठक के दौरान चिन्हित सनसनीखेज आपराधिक प्रकरणों एवं नारकोटिक्स की भी समीक्षा की गई। बैठक में एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने और साक्ष्यों को समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोरों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल लाइसेंसों का भौतिक सत्यापन कराने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि लाइसेंस जिस स्थान के लिए जारी किया गया है, मेडिकल स्टोर उसी स्थान पर संचालित हो रहा है। साथ ही किसी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि की जांच करने के निर्देश दिए। मेडिकल स्टोरों पर एक्सपायरी दवाइयों, कफ सिरप आदि की भी जांच कर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।
कलेक्टर मृणाल मीना ने अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगाया 6 लाख से अधिक का जुर्माना 10 प्रकरणों में 6.69 लाख रुपए का अर्थदंड

छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत 10 प्रकरणों में संबंधित वाहन चालक या मालिकों पर कुल 6 लाख 69 हजार 2 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।कार्रवाई के तहत ब्रजगोपाल पटेल पर मुरम के प्रकरण में 4 लाख 16 हजार 500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं रेत के प्रकरणों में संदीप सिंह चंदेल पर 15 हजार रुपए, धुर्व सिंह परमार पर 27 हजार 813 रुपए, देवेंद्र पटेल पर 29 हजार 688 रुपए, रमेश पटेल पर 30 हजार 625 रुपए, विशाल मिश्रा पर 30 हजार 625 रुपए, कृष्ण कुमार पाल पर 27 हजार 813 रुपए, आशीष यादव पर 30 हजार 625 रुपए, परमलाल पटेल पर 30 हजार 625 रुपए तथा सोनू कुशवाहा पर 29 हजार 688 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
छतरपुर सीएमएचओ कार्यालय में कुतिया ने दिया आधे दर्जन बच्चो की जन्म ,कार्यालय बना चर्चा का विषय ,अधिकारियों ने बोलने से किया इनकार
श्रीराम सेवा समिति ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राजेन्द्र अग्रवाल ‘कक्का’ बने सजावट प्रभारी

छतरपुर। श्रीराम सेवा समिति छतरपुर द्वारा आगामी प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी (कक्का) को सजावट प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार, उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में शोभायात्रा की सजावट एवं सौंदर्यीकरण की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से तैयार किया जाएगा। समिति का उद्देश्य शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक और यादगार स्वरूप देना है।

श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजन की तैयारियों को लेकर लगातार जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। अगस्त 2026 में भी समिति के विस्तार और राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

🚩 जय श्री राम 🚩

<nis:link nis:type=tag nis:id=श्रीरामसेवासमिति nis:value=श्रीरामसेवासमिति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छतरपुर nis:value=छतरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जयश्रीराम nis:value=जयश्रीराम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्रीरामशोभायात्रा nis:value=श्रीरामशोभायात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रामनवमी nis:value=रामनवमी nis:enabled=true nis:link/>
फूड पॉइजनिंग से चार बच्चों समेत महिला की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर जिले के उदयपुरा गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार बच्चों समेत एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने बीती शाम दाल-चावल का भोजन किया था, जिसके बाद देर रात से उनकी तबीयत खराब होने लगी हालत बिगड़ने पर आज सभी को ग्राम उदयपुरा, खजुराहो से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।वहीं डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। मरीजों को मेडिसिन स्पेशलिस्ट की निगरानी में रखा गया है और फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
छतरपुर
पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान हुआ पूरा,
राजनगर के सिलोन और मऊ मसानिया ग्राम पंचायत में सुबह से शांतिपूर्ण मतदान हुआ
मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता अपने मताधिकार का किया इस्तेमाल,
उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट,
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अधिकारी-कर्मचारियों की रही तैनाती
छतरपुर के गढ़ीमहला थाना क्षेत्र के ऊजरा गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के चलते पानी से कमजोर हुई दीवार के भरभराकर गिरने से दो मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में दादी और उनकी पोती की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 साल के एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।,जानकारी के अनुसार ऊजरा गांव में सोमवार रात क्षेत्र में भारी बारिश हुई थी। मकान के पीछे खेत और नाली का पानी लगातार बह रहा था। पानी के बहाव से मकान की नीचे की दीवार कमजोर हो गई और धंस गई, जिसके बाद पूरा दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। उस समय घर के अंदर दादी और पोती  और एक 8 साल का बच्चा मौजूद थे।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाना शुरू किया। मलबे में दबने से दादी  और पोती  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 साल के बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया,घटना की सूचना मिलते ही गढ़ीमलेहरा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच और पीड़ित परिवार को सहायता देने की बात कही जा रही है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
छतरपुर के नौगांव चोरी केस के फरियादी प्रमोद कुमार तिवारी ने सिविल लाइन पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने फरियादी पर  पुलिसकर्मियों से मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीडित प्रमोद तिवारी का आरोप  है कि आज IG के आने की सूचना पर वे सिटी कोतवाली प्रार्थना पत्र देने गए थे। वहां से कंट्रोल रूम और कंट्रोल रूम से सिविल लाइन थाने भेजा गया आरोप है कि सिविल लाइन में उनकी पिटाई की गई।पीडित ने बताया कि IG साहब की जानकारी लगी थी वहां प्रार्थना पत्र देने गया। वहां से पता चला कंट्रोल रूम में हैं, कंट्रोल रूम वालों ने कहा सिविल लाइन चले जाइए। वहां पहुंचा तो पुलिस पहले से खड़ी थी। मेरी मोटरसाइकिल में 50 हजार रुपये रखे थे, मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई। गेट पर कैमरा लगा है, उसमें सब रिकॉर्ड हुआ है। पटक कर मारा और कहा माल मांगेगा तो चाहे जिसके यहां चला जा। ढाई क्विंटल चांदी हमारे TI ने बेच ली है। डॉक्टर ने बोतल चढ़ाने को कहा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर पर दबाव बनाया कि इसका इलाज नहीं कराना है।,एसपी रजत सकलेचा का कहना है  कि नौगांव में पिछले साल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरियादी विवेचना से संतुष्ट नहीं था, इसलिए कई बार विवेचक बदले गए। फरियादी ने आरोप लगाया था कि जब्त माल पुलिस ने हड़प लिया है, जिसकी एडिशनल SP से जांच कराई गई और आरोप गलत पाए गए।लेकिन देखने में आया है कि आवेदन देने के अलावा भी खुद की जान को हानि  पहुंचाने के प्रयास किए जाते हैं, जैसे पूर्व में ज्वलनशील पदार्थ छिड़कना, सल्फास की गोली लाना और कल जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास किया गया। जांच असत्य हो चुकी है और दबाव बनाने के लिए जहर खाकर प्रयास किया गया, इसलिए नए कानून की धारा 226 के तहत और एक पुलिसकर्मी की उंगली काटने और दो लोगों को चोटिल करने पर सुसंगत BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी को RTI के माध्यम से लिखित जवाब दिया गया है और काउंसलिंग भी कराई गई है। पुलिस चोरी के मामले में रिकवरी का प्रयास कर रही है, लेकिन विधि विरुद्ध कार्य करने पर कार्रवाई जरूरी है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
लुधियाना में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बागेश्वर महाराज की कथा में पंडाल से बाहर तक भक्तों का सैलाब,पंजाब सरकार की तारीफ

पंजाब के लुधियाना शहर में आयोजित बागेश्वर महाराज की श्री हनुमान कथा के द्वितीय दिवस सनातन की आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला रहा हैं कथा का रसपान करने और भगवान हनुमान एवं राम नाम की भक्ति में गोता लगाने के लिए लुधियाना में भक्तों का अपार जनसमुद्र उमड़ पड़ा पंजाब के अलावा अन्य प्रदेशों से भक्त जत्थे जत्थों में कथा पंडाल पहुंच रहे हैं,आज कथा के द्वितीय दिवस में सुबह जैसे ही बागेश्वर महाराज अपने निवास स्थल से कथा स्थल के लिए प्रस्थान करते हैं, निवास से लेकर कथा स्थल तक सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उनके स्वागत और अभिवादन और एक झलक दर्शन के लिए कई km में दोनों ओर खड़े नजर आए। जय श्री राम और जय बागेश्वर बालाजी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथा स्थल पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल के अंदर बैठने की जगह कम पड़ने पर भक्त पंडाल के बाहर मैदान में बैठकर और मैदान के बाहर खड़े होकर हनुमान कथा का रसपान करते नजर आए।संध्या के समय सड़कों पर भी बागेश्वर महाराज की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में मोबाइल लिए भक्त उनकी तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद करते और जय श्री राम के जयघोष के साथ एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिए।वहीं, कथा के मध्य हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के एडीजीपी डॉ. शरद चौहान भी कथा स्थल पहुंचे और बैठकर बागेश्वर महाराज के मुखारविंद से श्री हनुमान कथा का रसपान किया। अभी 3 दिनों तक हनुमान कथा और वाकी हैं जिसने 1 दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जायेगा।
कक्षा-1 के 5 साल के मासूम का पैर तोड़ा, निजी स्कूल ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर का मामला, संचालक-शिक्षक पर FIR

छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र के ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ने वाले कक्षा-1 के 5 वर्षीय छात्र नीरज लोधी के साथ बेरहमी की घटना सामने आई है परिजनों के अनुसार स्कूल संचालक और वाहन चालक रविंद्र शुक्ला बच्चे को स्कूल ले गए थे,पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैग न लाने की बात पर शिक्षक ने बच्चे के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पैर पर पैर रख दिया, जिससे जांघ के पास से पैर टूट गया। उसके बाद बच्चे को घर छोड़कर बोले कि इलाज का खर्चा दे देंगे।
परिवार ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, बच्चे के पैर में रॉड डाली गई है।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा है
छतरपुर के बड़ा मलहरा के पास यात्री बस के पलट जाने से यात्रियों मे अफरा तफरी मच गई है हादसे मे कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, हादसा उस बक्त हुआ जब बस भगवां से रवाना होकर छतरपुर जा रही थी लेकिन जैसे ही बस बड़ामलहरा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसा इतना ख़तरनाक था की बस सड़क से कई फुट दूर जाकर खेतो मे जा गिरी, इस हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर