छतरपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सों पर इलाज में लापरवाही करने और पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं।मामला गौरिहार थाना के एक प्रजापति परिवार का है जहाँ परिजनों के मुताबिक प्रसूता को डिलीवरी के लिए 29 अगस्त को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।प्रसूता ने एक बेटी को जन्म दिया।बेटी के जन्म के बाद से ही ।महिला के पेट में लगातार दर्द हो रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार अस्पताल की नर्सों को बताया कि सेवा के पेट में तेज दर्द है, लेकिन उनका आरोप है कि नर्सों ने यह कहकर बात टाल दी कि डिलीवरी के बाद पेट में दर्द होना सामान्य है।परिजनों का यह भी आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर और नर्सों की तरफ से उनसे पैसे मांगे गए थे उन्होंने पैसे भी दिए लेकिन उनके मरीज की देख रेख नही हुई ,ओर उचित इलाज नही हुआ जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई,परिवार मे रो रो कर बुरा हाल है,अब परिवार गंभीर आरोप लगाते दोषियों पर कार्यवाई की मांग कर रहा है