बागेश्वरधाम से लापता हुआ युवक बमीठा पुलिस नही कर रही कार्यवाही पीड़िता ने एसपी ऑफिस में की शिकायत ,खोजने की लगाई गुहार ईनाम देने की कही बात
छतरपुर की बागेश्वर धाम में एक 28 वर्षीय युवक पिछले 13 दिनों से लापता है,मानसिक रूप कमजोर बताया जा रहे युवक की तलाश में उसकी बहन लगी हुई हैं,और इसी को लेकर बहन और ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन देकर उनके भाई को खोज निकालने की मांग की है, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाला एक परिवार बागेश्वर धाम के दर्शन करने आया था और इसी दौरान 28 वर्षीय युवक नीरज उर्फ पिंटू लापता हो गया है और लगातार तलाश के बाद भी नहीं मिल पा रहा, लगातार 13 दिनों से पीड़ित परिवार उसे खोज रहा है ,परिवार ने पुलिस अधीक्षक से उसे खोज निकालने की मांग की है,वही पुलिस ने अभी तक गुमशुदगी का मामला दर्ज नही किया है, वही पीड़ित परिवार उसे खोजने वाले को इनाम देने की बात भी कह रहा है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर