वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों से गूंजा छतरपुर कांग्रेस ने CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
छतरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर विरोध जताया और “वोट चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए।साथ ही कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए अपने ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए। साथ ही निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली से जुड़े मामलों की जांच, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।