छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। CNG से चलने वाली ओमनी में 48 हजार के पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें बड़ा हादसा भी हो सकता था।,नौगांव थाना में रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ओमनी में अवैध पटाखों का परिवहन हो रहा है। तलाशी में वाहन में सवार अजय रजक , गोपाल रजक,निवासी खरखा सोनी मोहल्ला, मऊरानीपुर जिला झांसी को पकड़ा गया।,वाहन की तलाशी में 10 बोरी अवैध पटाखे मिले, एक बोरी में 60 पैकेट थे। कुल कीमत करीब 48 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने साक्षियों के समक्ष पटाखों को जब्त कर लिया है। सीएनजी ओमनी में पटाखे ले जाने से बड़ा हादसा होने का खतरा था।,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और कस्बे में लगातार पेट्रोलिंग जारी रखने की बात कही है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर