◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*
◆◆ *जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज सोमवार को 41 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश*
सारण, 05 अक्टूबर,2026
◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
◆ आज सोमवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 41 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी के द्वारा सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, सामाजिक सुरक्षा,शिक्षा सहित पीजीआर ओ एवं डीडीसी से संबंधित मामले थे , जिनका एक एक करके निष्पादन किया जा रहा है।
◆ सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Saharsa, Bihar | Oct 5, 2026