बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखे चारे के साथ चिकित्सा सुविधा की लगातार व्यवस्था
=================
सारण, 5 अक्टूबर 2026
=================
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, सारण द्वारा पशुओं के लिए सूखे चारे की लगातार व्यवस्था कर प्रभावित इलाकों तक पहुंचाई एवं वितरित की जा रही है। पिकअप वाहनों के माध्यम से आवश्यकतानुसार सूखा चारा पहुंचाकर पशुपालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बाढ़ की स्थिति में पशुओं के लिए चारे की कमी न हो।
इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमार एवं जरूरतमंद पशुओं के उपचार के लिए मेडिकल एवं पशु चिकित्सा टीम द्वारा लगातार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पशुओं की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी करते हुए आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा, चारा एवं चिकित्सा व्यवस्था को भी प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 5, 2026