बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन की तत्परता
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ के कारण प्रभावित अथवा डूबे हुए चापाकलों की स्थिति का आकलन कर उन्हें दुरुस्त करने तथा आवश्यकतानुसार चापाकलों में हैलोजन टैबलेट डालकर पानी को शुद्ध रखने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त अथवा बाधित हर घर नल का जल योजना के कनेक्शनों को शीघ्र दुरुस्त करने तथा जहां तत्काल पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराना संभव नहीं है, वहां टैंकर के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि बाढ़ की स्थिति में लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
3 views | Saharsa, Bihar | Oct 5, 2026