बाढ़ प्रभावित बस्तियों में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ का लगातार रेस्क्यू अभियान, जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन का वितरण जारी
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है। पानी से घिरी एवं प्रभावित बस्तियों में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही हैं।
रेस्क्यू कार्य के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण भी लगातार किया जा रहा है, ताकि प्रभावित लोगों को भोजन की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू, राहत एवं आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत और आवश्यक सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
Saharsa, Bihar | Oct 5, 2026