Public App Logo
छिंदवाड़ा में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को मोबाइल मेडिकल यूनिट से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं ========================================================= ब्रिगेडियर दिनेश कुमार जांघू, स्टेशन कमांडर एवं कर्नल बिजेंद्र सिंह, प्रभारी अधिकारी ईसीएचएस के मार्गदर्शन में ECHS Polyclinic Type ‘E’ जबलपुर की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) ने 17 एवं 18 अगस्त 2026 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छिंदवाड़ा का दूसरी बार दौरा किया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक डॉ. शिवम् खेत्रपाल एवं तीन मेडिकल अटेंडेंट शामिल थे। यूनिट का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को उनके गृह जिले में ही ECHS के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभा कक्ष में कुल 27 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से लाभार्थियों को सुविधा प्राप्त हुई। छिंदवाड़ा जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। इसके माध्यम से समय-समय पर जिले में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लाभार्थियों को अपने ही जिले में ECHS की चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 18 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा से बालाघाट के लिए प्रस्थान किया गया। - Chhindwara News