Public App Logo
ग्राम हिवरासानी में नवांकुर सखियों की हरियाली रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिये किया गया जागरूक हरियाली महोत्सव अंतर्गत नवांकुर सखियों को किया गया पौधों का वितरण =========================================================== मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में विकासखण्ड अमरवाड़ा के आदर्श ग्राम हिवरासानी में आज नवांकुर सखियों की हरियाली रैली निकालकर शोभायात्रा के माध्यम से ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूक किया गया। इस आयोजन में महिलाओं को पौधे प्रदान कर उनके संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक सुश्री वन्दना राकेसिया, परामर्शदाता श्री राजेश तिवारी, उग्रप्रभा नवांकुर संस्था से श्री नीलेश डेहरिया, आजीविका मिशन के विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष मांझी, श्री सहपाल परतेती, प्रस्फुटन समितियों से श्रीमती त्रिवेणी बेलवंशी, श्रीमती संगीता चौधरी, श्रीमती हेमलता राजपूत, श्रीमती मधु मरकाम, श्रीमती लता बंजारा, श्रीमती प्रीति वर्मा, श्रीमती लछो चन्द्रवंशी, श्रीमती प्रियंका चंद्रवंशी, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती सरिता राजपूत, श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर, श्रीमती कुंवर शा इनवाती, श्री मनमोहन सूर्यवंशी, श्री चंदनदास वर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये मेंटर श्री राजेश तिवारी द्वारा शपथ दिलाई गई। अंत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधे भी लगवाए गए। - Chhindwara News