Public App Logo
Profile Picture

Jansampark Chhindwara

@prochhindwara
2438Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
नवांकुर सखी हरियाली यात्रा: पर्यावरण संरक्षण का अनूठा आयोजन

ग्राम शहपुरा के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शिवधाम परिसर से मुख्य मार्ग तक “नवांकुर सखी हरियाली यात्रा” का हुआ आयोजन
=============================================================

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड छिंदवाड़ा के सेक्टर-04 की नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शहपुरा द्वारा ग्राम शहपुरा के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शिवधाम परिसर से मुख्य मार्ग तक “नवांकुर सखी हरियाली यात्रा” का आयोजन किया गया।
       यात्रा में बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों एवं ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभी महिलाओं को पौधे भेंट कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव अभिषेक, कलश पूजन एवं वृक्ष पूजन के साथ किया गया। महिलाओं ने कलश लेकर हरियाली यात्रा में सहभागिता की और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। वहीं मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
      सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि “नवांकुर सखी हरियाली यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।” उन्होंने नवांकुर सखी अभियान के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
      परामर्शदाता श्री आशीष साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी प्रभावी हो सकता है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी करे। महिलाओं की सहभागिता से हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाया जा सकता है।
      प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री धनाराम माहोरे ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है।
      कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शहपुरा के अध्यक्ष श्री धनाराम माहोरे, कुहिया के अध्यक्ष श्री गजेंद्र विश्वकर्मा, समाजसेवी श्री जितेश डेहरिया सहित समिति के सदस्य, नवांकुर सखियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों का संरक्षण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
प्राकृतिक खेती की कृषक सखी श्रीमती अनुराधा गाडरे बनीं जैविक हाट की मिसाल

30 सप्ताह से लगातार किसानों की उपज को दे रहीं बाजार

स्वतंत्रता दिवस समारोह में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह द्वारा किया गया सम्मानित
===========================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिले में प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वयं उत्पादन करने तथा अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने वाली प्राकृतिक खेती की कृषक सखी श्रीमती अनुराधा गाडरे, निवासी ग्राम पालाखेड़, विकासखंड मोहखेड़ को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
       कृषक श्रीमती अनुराधा गाडरे विगत 30 सप्ताह से भी अधिक समय से लगातार गुरैया सब्जी मंडी छिंदवाड़ा में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले जैविक एवं प्राकृतिक हाट में पहुंचकर अपने खेत में प्राकृतिक विधि से उत्पादित सब्जियों का विक्रय कर रही हैं। साथ ही वे क्षेत्र के अन्य प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद भी एकत्रित कर हाट में उपलब्ध कराती हैं। इससे किसानों को अपनी उपज के लिए स्थानीय बाजार मिल रहा है और शहरवासियों को ताजे, सुरक्षित एवं प्राकृतिक रूप से उत्पादित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो रहे हैं।

कृषक सखी बनकर अन्य किसानों को कर रहीं प्रेरित- कृषक श्रीमती गाडरे केवल अपने खेत तक प्राकृतिक खेती को सीमित नहीं रख रही हैं, बल्कि कृषक सखी के रूप में अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। वे किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, प्राकृतिक कृषि आदानों के उपयोग तथा प्राकृतिक रूप से उत्पादित उपज के विपणन के संबंध में जानकारी देती हैं। उनका स्वयं का खेत और जैविक एवं प्राकृतिक हाट में नियमित सहभागिता अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।

किसानों और शहरवासियों के बीच बनीं सेतु-  कृषक श्रीमती गाडरे का यह प्रयास किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। उनके निरंतर प्रयास से जैविक एवं प्राकृतिक हाट में किसानों की सहभागिता बढ़ रही है तथा प्राकृतिक उत्पादों के प्रति शहरवासियों में रुचि और विश्वास भी बढ़ रहा है।
      कृषि विभाग ने अपील की है कि शहरवासी प्रत्येक शनिवार गुरैया सब्जी मंडी में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट में पहुंचकर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पाद अवश्य खरीदें। इससे किसानों को उनकी उपज का स्थानीय बाजार मिलेगा, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का उत्साह बढ़ेगा तथा जिले में प्राकृतिक खेती का विस्तार होगा।
      कृषक श्रीमती गाडरे की इस उपलब्धि पर उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले के समस्त किसानों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
80वें <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> के अवसर पर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउंड <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/> में आयोजित मुख्य समारोह और पीएमश्री शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल कैलाश नगर छिंदवाड़ा में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम की कुछ खास झलकियां.....

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=procwa nis:value=procwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छिन्दवाड़ा nis:value=छिन्दवाड़ा nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Uday Pratap Singh 
Bunty Vivek Sahu 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
जिले में अभी तक 589.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
=============================================================

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 589.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 667 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 16 अगस्त 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 3.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
     अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 16 अगस्त 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों  के दौरान जिले की तहसील तामिया में 18, हर्रई में 02, जुन्नारदेव में 14.6 और उमरेठ में 4.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 362, मोहखेड़ में 450, तामिया में 659.2, अमरवाड़ा में 588, चौरई में 674.2, हर्रई में 754.2, बिछुआ 483.3, परासिया में 446.1, जुन्नारदेव में 602, चांद में 645.7 और उमरेठ में 675.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
'घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली
===============================================================

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम के दिशा-निर्देश एवं प्राचार्य माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में 15 अगस्त 2026 को 'घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।
      कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूनम वासनिक ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई की छात्राओं द्वारा इस रैली का नेतृत्व किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आग्रह किया गया। इस रैली में प्राचार्य श्री वसंत कुमार सनोदिया, श्री अक्षय जैन, श्रीमती अनिता जोशी, श्री पी.एस. पटेल, श्रीमती दिव्यानिधि पांडे, श्रीमती गीता सर्वानंद समेत शाला का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
छात्राओं की मांग पर कन्या आश्रम का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधीक्षक को सौंपा
==============================================================

आदिवासी कन्या आश्रम हिन्दी माध्यम 110 सीटर (कन्या शिक्षा परिसर, छिंदवाड़ा) की छात्राओं द्वारा 14 अगस्त 2026 को चौकी थाना परिसर में उपस्थित होकर श्रीमती रजनी उइके को आश्रम का प्रभार नहीं दिए जाने संबंधी मांग की गई थी। छात्राओं की मांग को ध्यान में रखते हुए आश्रम का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से श्रीमती सरिता परतेती, अधीक्षक माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास को सौंप दिया गया है। इसकी जानकारी समस्त छात्राओं को भी दी गई।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त आश्रम में कार्यरत श्रीमती अनीता दाहिया, अधीक्षक द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी. 24998/2026 प्रस्तुत की गई थी। माननीय न्यायालय द्वारा 6 जुलाई 2026 को पारित आदेश में संबंधित के अभ्यावेदन का निराकरण 30 दिवस की समय-सीमा में किए जाने के निर्देश दिए गए थे। न्यायालय के आदेश के पालन में श्रीमती दाहिया के अभ्यावेदन का निराकरण 12 अगस्त 2026 को करते हुए उन्हें उनकी मूल पदस्थापना माध्यमिक शाला थोटामाल, विकासखंड बिछुआ के लिए कार्यमुक्त करने संबंधी आदेश जारी किया गया।
      इसके बाद आश्रम के प्रभार के संबंध में श्रीमती रजनी उइके, प्राथमिक शिक्षक (उच्च पद प्रभार), जो वर्तमान में आदिवासी बालक आश्रम 120 सीटर छिंदवाड़ा में संलग्न थीं, का संलग्नीकरण समाप्त करते हुए उन्हें उनकी मूल पदस्थ संस्था आदिवासी कन्या आश्रम हिन्दी माध्यम 110 सीटर (कन्या शिक्षा परिसर, छिंदवाड़ा) में प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे।
      उक्त आदेश के बाद छात्राओं द्वारा चौकी थाना परिसर में उपस्थित होकर श्रीमती रजनी उइके को प्रभार नहीं दिए जाने की मांग रखी गई। छात्राओं से चर्चा एवं उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा आश्रम का अतिरिक्त प्रभार श्रीमती सरिता परतेती को सौंपने का निर्णय लिया गया।

विवाद के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी - मामले के संबंध में कार्यालयीन पत्र क्रमांक 4384/शिका/जजाकावि/2026, दिनांक 14 अगस्त 2026 द्वारा श्रीमती अनीता दाहिया, अधीक्षक आदिवासी कन्या आश्रम हिन्दी माध्यम, छिंदवाड़ा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब चाहा गया है। वहीं, श्रीमती अनीता दाहिया एवं श्रीमती रजनी उइके के मध्य संस्था में पूर्व पदस्थापना के समय हुए विवाद के संबंध में श्रीमती रजनी उइके को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही कार्यालयीन आदेश क्रमांक 4384/शिका/जजाकावि/2026, दिनांक 14 अगस्त 2026 द्वारा समिति का गठन कर पूरे प्रकरण की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती पर छिंदवाड़ा में आयोजित होंगे समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा के विविध कार्यक्रम
=================================================================

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अभियान के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
     राज्य शासन के निर्देशानुसार 18 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे रविन्द्र भवन, भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए पावन कलश रवाना किए जाएंगे। संबंधित जिलों द्वारा कलश को सम्मानपूर्वक जिला मुख्यालय तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होगा कलश वंदन एवं सम्मान समारोह - निर्देशों के अनुसार 20 अगस्त 2026 को सभी जिला मुख्यालयों पर कलश वंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पावन कलश को कलश रथ के माध्यम से स्थानीय रविदास मंदिरों एवं ग्राम स्तर तक ले जाया जाएगा। यात्रा के मार्ग, पड़ाव, समय-सारणी तथा स्थानीय कार्यक्रमों की कार्ययोजना जिला स्तर पर पूर्व से तैयार की जाएगी।

10 सितंबर तक आयोजित होंगी कलश रथ यात्राएं- प्रदेश के प्रत्येक जिले में 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक निर्धारित मार्गों पर कलश रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा के दौरान स्थानीय स्तर पर सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय संतों, गुरुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

18 से 31 अगस्त तक संत संपर्क कार्यक्रम - अभियान के तहत 18 से 31 अगस्त 2026 तक संत संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संतों एवं गुरुओं को अभियान के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी देकर सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजनों में उनकी सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक निकलेगी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा - शासन के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के मध्य श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा आयोजित की जाएगी। डेरा सचखंड बल्लन, जालंधर से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर भव्य स्वागत, समरसता संकल्प, समरसता गोष्ठी तथा समता, सेवा, सामाजिक न्याय एवं बेगमपुरा के आदर्श समाज की भावना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर होंगे जिला स्तरीय समन्वयक - अभियान के जिला स्तरीय समन्वयक कलेक्टर होंगे। कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों एवं अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के सुचारु आयोजन के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय संतों एवं गुरुओं, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चत की जाएगी।

      अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुसूचित जाति कल्याण विभाग नोडल एवं समन्वय विभाग रहेगा। जनजातीय जिलों में जनजातीय कार्य विभाग की भूमिका रहेगी। नगरीय क्षेत्रों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

व्यवस्थाओं एवं व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर - यात्रा एवं कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, अग्निशमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित विभागों एवं स्थानीय निकायों के समन्वय से सुनिश्चित की जाएंगी। जन अभियान परिषद द्वारा जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जबकि संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समन्वय किया जाएगा।
      जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया संवाद, प्रेस वार्ता, सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को भेजी जाएगी तथा संबंधित विभागों द्वारा आवश्यकतानुसार जिला एवं राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
      जिला प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप अभियान के सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24