Public App Logo
ग्राम बुढ़ैना चट्टी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का कार्यक्रम आयोजित ============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिले के विकासखंड हर्रई में नवांकुर संस्था ग्राम विकास एवं जनकल्याण समिति पटनिया, सेक्टर क्रमांक 05 सुरलाखापा के ग्राम बुढ़ैना चट्टी में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा की उपस्थिति में नवांकुर संस्था ग्राम विकास एवं जनकल्याण समिति पटनिया के अध्यक्ष श्री अनिल डेहरिया द्वारा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बुढ़ैना चट्टी के सहयोग से नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं पौधों की पूजा-अर्चना कर नवांकुर सखियों को पौधा वितरण किया गया। विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा द्वारा नवांकुर सखियों को नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला समन्वयक श्री जैन ने नवांकुर सखियों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया तथा पौधों की अच्छे से देखरेख करने के लिए कहा। उन्होंने पौधारोपण से होने वाले लाभों के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति और सर्पदंश के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम की नवांकुर सखियां, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण, परामर्शदाता श्री प्रकाश परतेती, नवांकुर संस्था से श्री सीताराम डेहरिया, श्री कृपाल शाह उईके, श्री शिवकुमार उईके तथा प्रदीपन संस्था से श्री मनोज उईके, श्री मनोज इनवाती एवं श्रीमती रेखा का सहयोग रहा। - Chhindwara News