जाम मुक्त, हरा भरा और स्वश्य व स्वच्छ तोशाम की मुहीम जारी :- एसडीएम
प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी के द्वारा सयुंक्त रुप से तोशाम बनेगा प्रदेश में रॉल मॉडल:- संदीप कुमार
तोशाम,06 अक्टूबर।
एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि कस्बे को स्वच्छ तोशाम, स्वस्थ तोशाम अभियान के तहत एक मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिसमें तोशाम को जाम मुक्त, हरा भरा और स्वछता के जरिए प्रदेश में एक रोल मॉडल बनाने की ओर अग्रसर किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि, व्यापारी और तोशाम के आमजन पूरा सहयोग प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दे रहे हैं। आपसी तालमेल करके बैठकों में निर्णय लेकर इस कार्य को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
गत दिवस प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी से चौधरी सुरेंद्र सिंह और भगवान परशुराम चौंक पर की गई निशान देही के दायरे से बाहर रोड़ पर खड़े वाहनों, दुकानदारों द्वारा रखे गए समान के चालान किए गए।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण की बात हो या पेयजल सप्लाई और पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक उत्थान के सरोकार के तमाम मुद्दों पर जन प्रतिनिधियों के साथ तालमेल करके उन्हें बेहतर तरीके से धरातल पर अमलीजामा पहनाने का कार्य करवा रहे हैं।
यातायात एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि 15 मोटर साईकिलो, ब्लैक फ़िल्म लगी गाड़ियों और यातायात के नियमों क़ी पालना न करने वाली 04 स्कूल बसों के चालान किए गए है। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध रुप से रखे गए सामान का भी चालान किया गया।