Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
rchauhan009
भिवानी में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला ने की 15 मामलों की सुनवाई... दो मामलों का किया मौके पर निपटारा, आठ मामलों की पंचकूला में होगी सुनवाई भिवानी आँखो देखी हलचल
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
बहल रैली में छलका पूर्व मंत्री का दर्द : भितरघाती मारगे, थमन कसर नही छोड़ी...जेपी दलाल
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026
भिवानी के हुड्डा पार्क में युवक ने बनाया देशभक्ति भरा माहौल.... सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग और कला एवं संस्कृतिक विभाग द्वारा में जिले भर में अनेक स्थानों पर नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क में नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहचाने और समाज में समरूपता लाने के लिए लघु नाटक एक सशक्त माध्यम है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026
जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों को OTP, PIN एवं CVV की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक *“STOP–THINK–TAKE ACTION” थीम के तहत साईबर अपराधों से बचाव के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।* पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के तहत आज निर्धारित विषय “OTP, PIN एवं CVV Safety” के संबंध में थाना साईबर क्राईम भिवानी के विष्णु कुमार ने अपनी टीम के साथ ABM सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुजरानी में विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि OTP, ATM PIN, UPI PIN, CVV, बैंक पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक या सरकारी विभाग का अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति यदि OTP, PIN या CVV मांगे तो ऐसी जानकारी बिल्कुल न दें। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि बैंक कर्मचारी, पुलिस अधिकारी या कोई सरकारी अधिकारी फोन पर OTP, PIN या CVV नहीं मांगता। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने अथवा स्क्रीन शेयर करने से भी बचें। जिला पुलिस भिवानी ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर की गई शिकायत से ठगी की राशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा उसकी रिकवरी के प्रयासों में मदद मिल सकती है। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026
एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।* *पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 6.75 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन किया बरामद।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 04.10.2026 को एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी के एएसआई अमरजीत अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर हांसी चुंगी, बवानी खेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा में सड़क पर मादक पदार्थ हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास पुत्र ओमपाल, निवासी वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा के रूप में हुई है।* पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ हेरोइन अंबेडकर कॉलोनी, हिसार से लेकर आया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ खरीदकर लाने तथा उसे आगे बेचने के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026
एससी आयोग हर मामले पर करता है गंभीरता से सुनवाई: रेनू डाबला - हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला ने की 15 मामलों की सुनवाई, दो मामलों का किया मौके पर निपटारा, आठ मामलों की पंचकूला में होगी सुनवाई भिवानी, 05 अक्टूबर। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए कॉंफ्रेंस हॉल में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला ने आयोग से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की। आयोग की तरफ से सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष आमंत्रित किए गए। उन्होंने अनुसूचित जाति से संबंधित कुल 15 मामलों को सुना। दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। सुनवाई मेें पहुंचे तीन मामलों में पहले ही राजीनामा हो चुका था, जबकि दो मामलों में आरोपी पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। शेष आठ शिकायतों की अगली सुनवाई पंचकूला में आयोग के कार्यालय में होगी। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन अनुसूचित जाति से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेता है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शोषण या किसी भी तरह के अत्याचार से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करे और सरकार द्वारा पीडि़त व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि निर्धारित समयावधि में दी जाए। मामलों की सुनवाई के रेनू डाबला ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष लंबे समय से लंबित शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जा रही है, ताकि लंबित मामलों का समाधान हो सके। आयोग द्वारा जिला वाइज मामलों की जांच कर प्राथमिक स्तर पर ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। जातिसूचक शब्दों, अत्याचार और एट्रोसिटी से संबंधित शिकायतों को आयोग गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि एट्रोसिटी से जुड़े मामलों में केवल एक स्तर की जांच के आधार पर निर्णय नहीं लिया जाता। धरातल स्तर पर विभिन्न स्तरों से जांच करवाकर तथ्यों का मिलान किया जाता है। इसके बाद संबंधित डीएसपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाता है। आवश्यकता अनुसार नोटिस जारी कर निर्धारित समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए जाते हैं और दस्तावेजों व जांच रिपोर्ट का सत्यापन करने के बाद अगली सुनवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य प्रत्येक मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच करवाकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना है। शिकायतों की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को पूरा अवसर दिया जाता है और सभी तथ्यों की जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाता है। आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर कार्रवाई को गति दी जा रही है। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, डीएसपी महेश कुमार, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, सीडीपीओ किरण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, जिला महामंत्री रमेश पचरेवाल, धीरज शर्मा बापोड़ा के अलावा संबंधित विभिागों के अधिकारी मौजूद रहे। ******************
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026
निष्काम सेवा की सुगंध, समर्पण की आभा - 79वां वार्षिक संत समागम जहाँ हर कदम सेवा और हर भाव समर्पण का दिल्ली, 05 अक्टूबर, 2026:- संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर भव्यतापूर्वक आयोजित किया जायेगा, जहाँ हर कदम मानव कल्याण की राह पर बढ़ेगा, हर भाव समर्पण में ढलेगा और हर हृदय प्रेम की उस दिव्य ज्योति से आलोकित होगा, जो मानवता को एकत्व, सद्भाव और प्रभु-भक्ति के सूत्र में पिरोने का संदेश देती है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यह समागम प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानव एकता की दिव्य भावना का संदेश देगा। इस पावन समागम की शुभ सूचना से श्रद्धालुओं के हृदय आनंद, उमंग और प्रभु-प्रेम की अनुपम अनुभूति से प्रफुल्लित हैं। अंतर्मन में जब प्रभु का प्रकाश जागता है, तब जीवन की दिशा बदल जाती है। सेवा में समर्पण, सुमिरन में शांति और सत्संग में सत्य की अनुभूति होने लगती है। यही आत्मिक चेतना और ब्रह्मज्ञान मनुष्य को प्रेम और प्रभु-भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इसी भीतर के प्रकाश और चेतना के नवजागरण की दिव्य अनुभूति से परिपूर्ण इस वर्ष का वार्षिक निरंकारी संत समागम श्रद्धालुओं के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक यात्रा बनेगा, जिसका प्रेरणादायी विषय है - ‘जागृति’। इस दिव्य उत्सव की तैयारियाँ श्रद्धा, समर्पण, लगन और निःस्वार्थ सेवा-भाव के साथ पूरे उत्साह से चल रही हैं। हर आयु, वर्ग और पृष्ठभूमि की सीमाओं से परे, श्रद्धालु भक्त तन-मन से सेवा में तल्लीन हैं। प्रातः की पहली किरण से लेकर संध्या के ढलते प्रकाश तक, समागम स्थल का प्रत्येक कोना सेवा, भक्ति और समर्पण की जीवंत छवि प्रस्तुत कर रहा है। कोई निर्माण कार्य में सहयोग दे रहा है, कोई शामियाने सजा रहा है, तो कोई स्वच्छता, जल व्यवस्था और भोजन सेवा को सुव्यवस्थित करने में लगा है। वहीं वार्षिक निरंकारी संत समागम की भव्यता को दर्शाता मुख्य प्रवेश-द्वार भी आकार ले रहा है, जो प्रेम, समरसता और आत्मिक एकत्व की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक बनकर श्रद्धालुओं का स्वागत करेगा। सेवा का यह अद्भुत दृश्य उस समर्पण की साक्षात अभिव्यक्ति है, जो सतगुरु के ज्ञान से हृदय में जागृत होता है। वास्तव में, जब सेवा में निःस्वार्थ भाव और समर्पण जुड़ जाता है, तो साधारण से साधारण क्षण भी आनंद और उत्सव की अनुभूति से भर जाता है। सेवा-भाव की इस अनुपम छटा को देखकर सहज ही अनुभव होता है कि सेवकों के चेहरे पर परिश्रम की थकान नहीं, बल्कि संतोष और समर्पण की दिव्य आभा झलक रही है। उनके लिए सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सतगुरु के प्रति प्रेम और कृतज्ञता को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। यही वह आत्मिक आनंद है, जो निःस्वार्थ सेवा, भक्ति और सतगुरु की छत्रछाया में जीवन को भीतर से प्रकाशित करता है। सतगुरु माता जी भी अपने प्रवचनों में निरंतर सेवा, सत्संग और प्रभु-स्मरण के महत्व की प्रेरणा देते हुए कहती हैं कि – ‘तन पवित्र सेवा किये, धन पवित्र दिये दान, मन पवित्र हरि भजन सों, त्रिबिध होई कल्याण।’ अर्थात् जब तन सेवा में, धन परोपकार में और मन प्रभु-भक्ति में समर्पित हो जाता है, तभी जीवन में सच्चे कल्याण और आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। समागम में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से की जा रही हैं। सेवा, सत्कार और अपनत्व की यही भावना प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मान एवं सौहार्द से परिपूर्ण वातावरण का अनुभव कराएगी। निःसंदेह, यह संत समागम मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, समरसता और एकत्व का अनुपम पर्व है। विभिन्न संस्कृतियों और परिवेशों से आए श्रद्धालु यहाँ ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को साकार करते हुए सतगुरु की अमृतवाणी से अपने अंतर्मन को आलोकित करते हैं। प्रेम, शांति और मानव एकता के इस दिव्य महापर्व में प्रत्येक भाई-बहन एवं सज्जन भक्त का हार्दिक स्वागत है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आंगन मिलन समारोह का शुभारंभ भिवानी, 05 अक्तूबर : भिवानी शहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक नई और सराहनीय पहल की गई है। भिवानी उपायुक्त साहिल गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा, डब्ल्यूसीडीपीओ किरण के मार्गदर्शन में तथा सुपरवाईजर सुजाता के नेतृत्व में सोमवार से शहर के दुर्गा कॉलोनी, बृजवासी कॉलोनी, खाड़ी महोल्ला क्षेत्रों की आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा समारोह का शुभारंभ हुआ। यह विशेष आयोजन 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्र पर निरंतर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बृजवासी कॉलोनी में प्राचार्य मंजू शर्मा, दुर्गा कॉलोनी में पार्षद अनिता, खाड़ी महोल्ला में पार्षद शिव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर, आशा वर्कर, क्षेत्र की गर्भवती व धात्री महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन अन्नप्राशन संस्कार के तहत 6 माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं का पारंपरिक विधि से अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को पहली बार ठोस आहार खिलाया गया और माताओं को बच्चों के पोषण व आहार से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं। गोद भराई की रस्म के तहहत गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें पौष्टिक आहार सामग्री, आयरन व फॉलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईं तथा गर्भावस्था के दौरान रखे जाने वाले स्वास्थ्य और खान-पान संबंधी निर्देश दिए गए। ववही स्वास्थ्य और महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी वर्करों, हेल्परों और आशा वर्करों को पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित स्नेहनगर पार्षद ने महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह आंगन मिलन समारोह धरातल पर स्वास्थ्य और पोषण का संदेश पहुंचाने का एक अत्यंत सराहनीय कदम है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस 3 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाना है। इस दौरान हर केंद्र पर बच्चों, माताओं और जमीनी स्तर पर सेवा दे रहीं कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित व जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर और आशा वर्कर को सम्मानित किया गया।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026
विद्या नगर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में की गोद भराई और अन्नप्राशन भिवानी, 5 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विद्या नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्म कराई गई। कार्यक्रम में स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ परिवार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुपरवाइजर प्रगति ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ मां के साथ बच्चा भी स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां के स्वास्थ्य पर ही बच्चे का स्वास्थ्य निर्भर है। ऐसे में गर्भवती या नवजात बच्चे की मां को पौष्टिïक आहार व भोजन लेना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक और संतुलित आहार लेने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज, दाल, हरी सब्जी सेहत के लिए लाभकारी होती है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026