Public App Logo
Profile Picture

Rajender Chauhan Journalist

@rchauhan009
319Followers
1Following
स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर दुरूस्त की सफाई व्यवस्था
भिवानी, 01 अक्टूबर।   सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त की।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। अधिकारियों  और कर्मचारियों ने यहां पर घास-फूस को साफ किया। सफाई अभियान में मुख्य रूप से बीडीपीओ सतेंद्र बेनीवाल और ब्लॉक समिति चेयरमैन सीताराम मौजूद रहे।
उन्होंने अपना संदेश देते हुए स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्व है। हमें घर, आसपास परिवेश और कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखना चाहिए। इसी के चलते स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
बंदरों से निजात दिलाने की प्रक्रिया जारी: हरबीर सिंह
भिवानी, 01 अक्टूबर। जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद भिवानी द्वारा शहर में आवारा कुत्तों की सेंट्रलाइजेशन व वैक्सीनेशन का कार्य एजेंसी के माध्यम से करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आतंकी बंदरों से निजात दिलाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
जिला नगर आयुक्त हरबीर ने बताया कि संबंधित एजेंसी द्वारा अब तक लगभग 3500 कुत्तों की नसबंदी व वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। आवारा कुत्तों की शिकायत से संबंधित मोबाइल नंबर 8199089999 जारी किया हुआ है, जिस पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद भिवानी द्वारा शहर में आतंकी बंदरों को पकडऩे हेतु टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन टेंडर में एजेंसियों द्वारा अत्यधिक रेट 1678 रुपए प्रति बंदर दिए गए जबकि माननीय हरियाणा सरकार द्वारा 600 रुपए प्रति बंदर निर्धारित किए गए हैं। इसलिए नगर परिषद द्वारा टेंडर रद्द करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब वर्तमान में दोबारा से नए टेंडर की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। जल्द ही बंदर पकडऩे की समस्या से भी शहर को निजात दिला दी जाएगी
पंचमी कृष्ण पक्ष विक्रम सम्वत 2083श्रंगार दर्शन🔔 कुलदेवी देवसर  मैय्या से हम आपके लिए मंगलमय की कामना करते है :
भिवानी पुलिस की तरफ से एक दिन की वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
श्री राम कथा....11 अक्टूबर से
महिला आयोग का प्रयास विवादों का उचित समाधान करना है: मीना परमार

महिला आयोग ने 30 मामलों की सुनवाई कर 9 मामलों का कराया समझौता

भिवानी, 30 सितंबर। बुधवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद एवं अन्य मामलों सहित कुल 30 मामलों पर सुनवाई की, जिनमें नौ मामलों में आपसी समझौता करवाकर निपटारा किया गया। वहीं पांच मामलों में दोबारा जांच के आदेश दिए गए तथा छह मामलों को हरियाणा राज्य महिला आयोग के पंचकूला स्थित कार्यालय में आगामी सुनवाई के लिए बुलाया गया। शेष मामलों में अगली सुनवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मीना परमार ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में दोनों पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना जाए और निष्पक्षता के साथ जांच की जाए। किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास विवादों का उचित समाधान कर दोनों पक्षों को बेहतर एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
मीना परमार ने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार से घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। महिला आयोग हर जरूरतमंद महिला के साथ खड़ा है। कोई भी महिला अपनी शिकायत आयोग के ई-मेल के माध्यम से लिखित रूप में दर्ज करवा सकती है। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष रूप से मामले का समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला आयोग केवल महिलाओं का पक्ष लेने के लिए नहीं, बल्कि महिला और पुरुष दोनों पक्षों को सुनकर तथ्यों एवं जांच के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है।
सुनवाई के दौरान महिला आयोग की  सदस्य भारती सैनी, डीएसपी अनूप कुमार, महिला थाना एसएचओ बबीता, सीडीपीओ किरण, पीपीओ हरबंश कौर, एडवोकेट पूजा लोधी, अंकुर शर्मा तथा हनी सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रोहतक में आंगन मिलन समारोह में शामिल हुईं मंत्री श्रुति चौधरी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों से की आत्मीय मुलाकात, पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर की चर्चा

रोहतक में आयोजित ‘आंगन मिलन समारोह’ में आज सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनके साथ समय बिताया।

मंत्री श्रुति चौधरी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल बचपन सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और परिवारों तक सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
साईबर सेल भिवानी ने सितंबर माह में 60 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए

*पुलिस टीम ने करीब 11.50 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS द्वारा साइबर सेल भिवानी को आम नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन को प्राथमिकता के आधार पर ट्रेस कर बरामद करने तथा उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए साइबर सेल भिवानी की टीम ने सितंबर माह के दौरान 60 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपये है।

आज पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने जिला पुलिस एवं साइबर सेल भिवानी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन केवल संचार का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग संबंधी विवरण, फोटो, दस्तावेज तथा अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील सूचनाएं भी उपलब्ध रहती हैं। इसलिए मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर प्रत्येक नागरिक को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

*मोबाइल फोन गुम होने पर CEIR पोर्टल का करें इस्तेमाल*

यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वह इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें और केंद्र सरकार के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल का उपयोग करें। CEIR पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबर को ब्लॉक करवा सकते हैं तथा मोबाइल फोन मिलने पर उसे अनब्लॉक भी करवाया जा सकता है।

मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में नागरिक https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल पर जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मोबाइल फोन का IMEI नंबर सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है।

 आमजन से अपील है कि मोबाइल फोन गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना देकर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। जिला पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में मोबाइल फोन को ट्रेस कर वास्तविक मालिक तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।
राजस्थान के भीलवाड़ा रामेश्वर भवन में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम में महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आगाज

केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक 5 अक्टूबर तक चलेगी

जयपुर।
बुधवार को राजस्थान के भीलवाड़ा रामेश्वर भवन में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के
केंद्रीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आगाज हुआ।
जिसमें 65 सदस्यों ने बैठक में भाग लेते हुए आगामी रूपरेखा तैयार की।
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्री कृपा प्रसाद सिंह ने
मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक आगामी 5 अक्टूबर तक इसी स्थान पर चलेगी,जिसमें देश भर के प्रांतीय इकाइयों के 351 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि आज शुरू हुई बैठक में सर्वप्रथम
दीप प्रज्वलन आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,उपाध्यक्ष टीची गुण,महांमत्री योगेश  बापट, संयुक्त महामंत्री विष्णु शर्मा,रामेश्वर उरांव,कोषाध्यक्ष सीए महेश मोदी द्वारा सामूहिक रूप से भगवान राम एवं बाला साहब देशपांडे के चित्र के समक्ष किया गया ।
पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि आगामी कार्यकारी मंडल बैठक 15,16,17 दिसंबर को छतीसगढ में होगी ।वहीं
15 नवंबर को देश भर की सभी इकाइयां जनजाति गौरव दिवस अपने अपने स्थान पर मनाएंगी ।
राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 31 दिस 1, 2 जनवरी 2027 को भुवनेश्वर में होगी।
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को सभी 21 हजार सेवा प्रकल्पों पर आश्रम का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा ।इसके अलावा 
नारी जागरण एवं शसक्तीकरण अभियान 17 से 31 जनवरी  2027 तक चलेगा।
पीएनडीटी एक्ट की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएमओ ने तीन अल्ट्रासाउंड और अधिकृत एमटीपी केंद्रों का किया निरीक्षण

लोहारू। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएनडीटी एक्ट की पालना को लेकर बुधवार को नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य के निर्देशानुसार उपमंडल नागरिक अस्पताल लोहारू के प्रभारी एसएमओ डॉ. ओमप्रकाश डूडी ने नगर के तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध रिकॉर्ड, दस्तावेजों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर दस्तावेज एवं व्यवस्थाएं नियमानुसार पाई गईं।

एसएमओ डॉ. डूडी ने केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि पीएनडीटी एक्ट के सभी नियमों और प्रावधानों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निर्धारित रिकॉर्ड का सही तरीके से संधारण किया जाए तथा एक्ट के तहत आवश्यक सूचनाओं को प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रूण लिंग जांच पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पीएनडीटी एक्ट का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाना और बेटियों के संरक्षण को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत एमटीपी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र संचालकों से संबंधित रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों की जांच की तथा एमटीपी से जुड़े कार्यों में निर्धारित कानूनी प्रावधानों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. डूडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर अल्ट्रासाउंड और एमटीपी केंद्रों का निरीक्षण किया जाता रहेगा। निरीक्षण का उद्देश्य नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर नियमों की अवहेलना या अनियमितता सामने आने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीनियर स्टोर इंचार्ज अमित वालिया भी विभागीय टीम के साथ मौजूद रहे।
शिक्षा बोर्ड से 01 अधीक्षक हुई सेवानिवृत, गरिमामयी समारोह में दी गई विदाई

भिवानी, 30 सितंबर, 2026 : आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से श्रीमती उर्मिला देवी अधीक्षक पद से सेवानिवृत हुई है। शिक्षा बोर्ड सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा ने सेवानिवृत हुई अधीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके सुखमय व आनंदमय जीवन की कामना की।
 उन्होंने बताया कि श्रीमती उर्मिला देवी अधीक्षक 31 वर्ष 01 महीना 28 दिन तक बोर्ड में अपनी सेवाएं देने उपरान्त सेवानिवृत हुई हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों के फलस्वरूप शिक्षा बोर्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सेवानिवृत हुई अधीक्षक को भेंट स्वरूप स्मृति-चिह्न व उपहार देकर शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत किया। इसके अतिरिक्त ऑफिसर एसोसिएशन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा भी सेवानिवृत हुई अधीक्षक को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर सेवानिवृत हो रही अधीक्षक के परिजन व बोर्ड के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे।
"साहित्य समाज को रास्ता दिखाने वाली मशाल बनती है । उदाहरण है आज की  सामाजिक परिस्थितियों में प्रेरणा बन रही भिवानी की साहित्यकार, शिक्षाविद एवं स्त्री वादी विमर्शकार प्रोफेसर रश्मि बजाज की यह कविता-
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहे हैं अनुसूचित जाति के परिवार

ऋण सहायता से जिले के 2537 लोगों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठा कर लिखी सफलता की कहानी
भिवानी, 30 सितंबर। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के परिवारों को स्वरोजगार से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के माध्यम से ऋण सहायता लेकर अनेक परिवार किरयाणा दुकान, मनियारी, कॉस्मेटिक दुकान, ब्यूटी पार्लर एवं सैलून सहित विभिन्न स्वरोजगार चला रहे हैं। निगम द्वारा जिला में इन योजनाओं के तहत जिला में अब तक कुल 2537 लोगों को ऋण सहायता दी जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के परिवारों को स्वरोजगार चलाने के लिए एक लाख रुपए तक ऋण प्रदान किया जाता है, जिसमें 50 हजार रुपये तक की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। निगम की स्वरोजगार योजनाएं पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर प्रदान कर रही हैं। इन योजनाओं के तहत जिला में अब तक कुल 2537 लोगों को ऋण सहायता दी जा चुकी है। आर्थिक सहायता से ये परिवार अपने छोटे व्यवसायों का विस्तार कर बेहतर आजीविका अर्जित कर रहे हैं।
बॉक्स
सफलता की कहानी- लाभार्थियों की जुबानी
- ओबरा की ज्योति ने ब्यूटी पार्लर को बनाया आत्मनिर्भरता का माध्यम
ओबरा निवासी ज्योति के अनुसार उनका सपना अपने पैरों पर खड़े होकर एक सफल महिला उद्यमी बनने का था। उन्होंने ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे अपने पार्लर में आधुनिक उपकरण और नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं रख पा रही थीं। ऐसे में उन्हें निगम की स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण और 50 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने से ज्योति ने अपने पार्लर का आधुनिकीकरण किया तथा नए उपकरण खरीदे। इससे उनके काम में सुधार हुआ और आमदनी बढ़ी।
बॉक्स
- भूप सिंह ने किरयाना दुकान का विस्तार कर बढ़ाई आमदनी
गांव रतेरा निवासी भूप सिंह ने बताया कि पहले वे किरयाणा की एक छोटी सी दुकान थी। सीमित पूंजी के कारण वे दुकान में पर्याप्त सामान नहीं रख पाते थे। निगम की योजना के तहत उन्हें एक लाख रुपये का ऋण और 50 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। इससे उन्होंने दुकान में राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का स्टॉक बढ़ाया। इससे उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिली।
बॉक्स
- अजय ने डिजीटल सेवाओं के माध्यम से मजबूत किया स्वरोजगार
गांव जताई निवासी अजय के अनुसार वे भिवानी शहर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित करते हैं। अपने केंद्र पर लोगों को बेहतर डिजीटल सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें नए कंप्यूटर, प्रिंटर और इन्वर्टर जैसी सुविधाओं की आवश्यकता थी। निगम की योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण और 50 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने से अजय ने अपने केंद्र की सुविधाओं को बेहतर बनाया।
बॉक्स
- सुमन ने जनरल स्टोर का विस्तार कर बनाई नई पहचान
बामला-द्वितीय निवासी सुमन अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक छोटा जनरल स्टोर चलाती थीं। व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए उन्हें अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता थी। निगम की योजना के तहत उन्हें एक लाख 96 हजार रुपये का टर्म लोन और 50 हजार रुपये की सरकारी सब्सिडी मिली। इस राशि से उन्होंने अपने स्टोर का विस्तार किया, थोक में सामान खरीदा और दुकान को आधुनिक बनाया। वे अपने कारोबार के माध्यम से परिवार की आर्थिक उन्नति में योगदान दे रही हैं।
भिवानी बार प्रधान युधिष्ठिर वत्स व उनकी टीम भाजपा नेत्री किरण चौधरी व मंत्री श्रुति से मिली

भिवानी।
आज पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती किरण चौधरी तथा कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी से उनके भिवानी स्थित निज निवास पर भिवानी बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान युधिष्ठिर वत्स ने मुलाकात की।
इस दौरान श्रीमती किरण चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने श्री युधिष्ठिर वत्स को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से भिवानी बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
भिवानी में गौसेवकों को सांसद धर्मबीर सिंह की तरफ से गाड़ी भेंट करने से पूर्व जहरगिरी आश्रम के डॉक्टर अशोक गिरी जी महाराज मंत्रोच्चारण के साथ शुभकामनाएं देते हुए।
भिवानी गौसेवकों की कार्यप्रणाली से सांसद धर्मबीर सिंह हुए गदगद...
पीठ थपथपा बोले सरकार से भी करेंगे सहयोग की गुहार
भिवानी आँखो देखी हलचल
भिवानी में अर्पित, समर्पित भावना से गौसेवा ही नही बल्कि समस्त जीवों की रक्षा में जी जान से जुटे संजय परमार गौसेवक सांसद धर्मबीर सिंह का आभार जताते हुए.....
गांव धनाना की तीनों ग्राम पंचायतों ने शुरु किया डोर टू डोर कचरा संग्रह का कार्य

सरपंच प्रतिनिधि कपिल शर्मा, वेदपाल जांगड़ा व राजेश ने दिखाई हरी झंडी
भिवानी, 30 सितंबर।  एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक बाबू लाल करवा के मार्गदर्शन एवं उनक प्रेरणा से गांव पंचायत धनाना प्रथम,धनाना द्वितीय व धनाना तृतीया ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव में घर-घर से कचरा संग्रह एवं उसके उचित निपटान कार्य का किया है। ग्राम पंचायत धनाना प्रथम में सरपंच प्रतिनिधि कपिल शर्मा, धनाना द्वितीय सरपंच वेदपाल जांगड़ा व धनाना तृतीया से राजेश कुमार ने कचरा संग्रह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ग्राम सचिव जितेंद्र शर्मा व प्रदीप, प्रवीण शर्मा,अजीत सिंह, समाजसेवी रामबीर जताई व सोनू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
सरपंच प्रतिनिधि कपिल शर्मा ,वेदपाल जांगड़ा व राजेश कुमार ने कहा कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिले के 36 महाग्रामों और 7500 से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में घर-घर से कचरा उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था शुरू करने का आह्वान किया था। पंचायत का लक्ष्य गांव के हर कोने को स्वच्छ और सुंदर बनाना है और इस दिशा में जो भी सुधार या कदम उठाने की जरूरत होगी, ग्राम पंचायत उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। योजना के पहले चरण में कचरा उठाने के लिए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चलाए गए, जो गांव की गलियों में घूमकर हर घर से कूड़ा इक_ा करेंगी।
वहीं लोगों को गीला कचरा, सूखा कचरा और अन्य तरह के कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने और कचरा संग्रहकर्ताओं को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घर-घर से कचरा उठने की वजह से लोग अब बाहर या तालाबों में कूड़ा नहीं फेंकेंगे। इससे गांव के तालाबों को प्रदूषित होने और उनमें मिट्टी व प्लास्टिक जमा होने से बचाया जा सकेगा। इसके अलावा इस व्यवस्था से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल ने बताया कि बामला की दोनों पंचायतों ने गांव के हर घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बड़े गांवों में पंचायतों द्वारा घर-घर से कचरा संग्रह का कार्य किया जा रहा है।
एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि गांव पंचायतें व प्रबुद्ध लोग अपने गांवों को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने के लिए आगे आ रही हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होगी। गांवों में स्वच्छता होने से गंदगी से फैलने वाली अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियों से भी निजात मिलेगी।
सीएक्यूएम के फैसले अनुसार सभी स्टोन क्रशरों पर पीएम 2.5 और पीएम 10 सेंसर अनिवार्य:- संदीप कुमार 

पर्यावरण संरक्षण में क्रेसर एसोशियसन बने विशेष भागीदार:- एसडीएम 

पहाड़ कम्पनी और क्रेसर संचालकों और क्रेसर यूनियन के बीच बेहतर तालमेल है :-

लोगों में अफवाह फलाने वालों के खिलाफ प्रशासन करेगा सख्त कानूनी कार्यवाही :-
तोशाम, 30 सितंबर।
एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग/सीएक्यूएम ने जारी किए गए आदेशों के अनुसार सभी स्टोन क्रशरों पर पीएम 2.5 और पीएम 10 सेंसर अनिवार्य है।
 एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता अपने कार्यालय में आज बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्रेसर एसोशियसन के पदाधिकारियों और संचालकों के साथ  आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में क्रेसर एसोशियसन विशेष भागीदार बने। 
 एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण के लिए हमें चारों ओर जो कुछ भी है। हवा, पानी, जमीन, पेड़-पौधे, जीव-जंतु, सूर्य का प्रकाश, सब मिलकर पर्यावरण बनाते हैं। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना, प्राकृतिक संसाधनों को सही तरीके से इस्तेमाल करना और आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना ही पर्यावरण संरक्षण है।
 उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के 
नए आदेश के तहत दिल्ली-एनसीआर में चल रही पत्थर क्रशर इकाइयों के लिए पीएम 2.5 और पीएम 10 सेंसर लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
सीएक्यूएम ने सीपीसीबी की 2023 की पर्यावरण गाइडलाइन को अब सीटीओ की शर्तों में शामिल कर दिया है, जिसके तहत क्रेसर पर लगातार निगरानी करने वाले सेंसर और ऑटोमेटिक व्हील वाशिंग सिस्टम लगाना जरूरी होगा। 
 एसडीएम ने बताया कि यह नया नियम आगामी 01 नवंबर 2026 से पूरे दिल्ली- एनसीआर में लागू हो रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी यूनिट ने तय समय तक सेंसर नहीं लगवाए तो उस पर भारी जुर्माना और यूनिट बंद करने तक की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी क्रेसर संचालकों को जल्द से जल्द इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
*बॉक्स*:-
एसडीएम संदीप कुमार ने  बैठक में क्रेसर संचालकों और क्रेसर यूनियन के पदाधिकारियों से समीक्षा करते हुए कहा कि पहाड़ कम्पनी और क्रेसर संचालकों और क्रेसर यूनियन के बीच बेहतर तालमेल है। लोगों में बिना बात की अफवाह फलाने वालों के खिलाफ प्रशासन करेगा सख्त कानूनी कार्यवाही :-
जिला पुलिस भिवानी में कार्यरत चार पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन

*सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने पुलिस विभाग को 17 से 34 वर्ष तक दी अपनी सेवाएं।*

जिला भिवानी में कार्यरत चार पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी क्राइम भिवानी श्री अनूप कुमार तथा जिला निरीक्षक इंस्पेक्टर नफे सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों को फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों में उप निरीक्षक चरण सिंह, जिन्होंने पुलिस विभाग में 34 वर्ष का सेवाकाल पूरा किया; उप निरीक्षक जय सिंह, जिन्होंने 34 वर्ष तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दीं; मुख्य सिपाही मनोज कुमार, जिन्होंने 17 वर्ष का सेवाकाल पूरा किया तथा मुख्य सिपाही सतप्रकाश, जिन्होंने 17 वर्ष तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं।

इस अवसर पर डीएसपी क्राइम भिवानी श्री अनूप कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिस कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उनकी सेवाएं पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही हैं। वर्तमान में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सेवाकाल से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के साथ सभी कर्मचारी जीवन के एक नए पड़ाव में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि वे आगे भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा पुलिस विभाग के साथ अपना तालमेल एवं सहयोग निरंतर बनाए रखें।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।
किशाऊ बांध परियोजना से तोशाम क्षेत्र में बढ़ेगी हरियाली: श्रुति चौधरी
- यमुना में किशाऊ बांध से आएगा 1300 क्यूसेक पानी, टेल तक पहुंचेगा पानी: श्रुति चौधरी
- विश्व बैंक के 6000 करोड़ रुपए से सुधरेगा हरियाणा प्रदेश का नहरी ढांचा
- तोशाम इलाके में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: श्रुति चौधरी
- सिंचाई जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने मंगलवार को तोशाम क्षेत्र में दी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात
तोशाम, 29 सितंबर।  प्रदेश की सिंचाई जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से यमुना में 1300 क्यूसेक पानी मिलेगा, जिससे तोशाम क्षेत्र में टेल तक नहरी पानी आएगा। इससे तोशाम क्षेत्र किसानों की पैदावार बढ़ेगी, इलाके में और अधिक हरियाली व खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के नहरी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए विश्व बैंक की करीब 6000 करोड़ रुपये की बहुत बड़ी परियोजना तैयार की गई है, जिसके लिए 13 अगस्त की कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना को मंजूरी देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए की लागत परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रही थीं। उन्होंने कहा कि तोशाम हलका उनका घर है, यहां विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हलके की जनता के लिए उनके दरवाजे हर वक्त खुले हैं।
सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि विश्व बैंक के माध्यम से 6000 करोड़ रुपए की परियोजना के तहत प्रदेशभर में नहरों के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा ताकि पानी के रिसाव व बर्बादी को पूरी तरह रोककर टेल तक पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस पूरे जल प्रबंधन और नहरी सुधार कार्य का व्यक्तिगत स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व उनका विभाग किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र उनका घर है। वे यहां पर विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां लागू कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से योजनाएं लागू करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव से प्रदेश में विकास कार्य करवा रही है।
बॉक्स
श्रुति चौधरी ने दी 18 करोड़ 55 लाख 30 हजार रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात  
श्रुति चौधरी ने अपने दौरे के दौरान 103.31 लाख रुपये के विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन किए और 1751.99 लाख रुपये की लागत की आधारशिला रखी। उन्होंने 929.94 लाख रुपये की लागत से तोशाम बाईपास रोड के नव निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने गांव ढाणी रिवासा में खेल स्टेडियम में 20-20 लाख रूपये की लागत से मुख्य गेट और ट्रैक का उद्घाटन किया। इसी प्रकार से कैबिनेट मंत्री ने गांव धारण में 15 लाख रुपये की लागत से बीसी चौपाल की आधारशिला रखी और निगाना खुर्द में 53 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने गांव बुशान में 121.65 लाख रूपये की लागत से बुसान-संडवा रोड की आधारशिला और छपार रांगडान में 10.31 लाख रुपये की लागत से गली का उद्घाटन किया। श्रुति चौधरी ने 685.40 लाख रूपये की लागत से छपार रांगड़ान से गारनपुरा व थिलोड़ रोड की आधारशिला रखी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने श्रुति चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। श्रुति चौधरी ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई सार्वजनिक विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया जाए। विकास कार्यों में लापरवाही सहन नहीं होगी।
इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, बीडीसी वाईस चेयरमैन सुनील भारीवास, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा, मंडल अध्यक्ष विक्की महता, कृष्ण लेघां, सरपंच वेलफेयर एसोसिएशन के खंड प्रधान राजेंद्र श्योराण, पूर्व चेयरमैन सुखबीर पंघाल, पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र भोलू ओमपाल पंघाल, जेपी हसान, सुभाष बापोड़ा व अमित बापोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग व पार्टी के पदाधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहीं।
भिवानी सिनेमा....
हरियाणा सरकार के निर्देश एवं न्यायालय के निर्णयानुसार इसी वर्ष आयोजित की जाएगी एचटेट-2026 परीक्षा

भिवानी, 29 सितंबर।  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 का आयोजन इसी वर्ष करवाया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि एचटेट -2026 परीक्षा के आयोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रगति पर है। परीक्षा के आयोजन हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियां एवं प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एचटेट -2026 परीक्षा का आयोजन हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुसार इसी वर्ष किया जाना है। अत: सभी पात्र परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियां समयानुसार जारी रखें तथा परीक्षा से संबंधित आगामी सूचना एवं कार्यक्रम के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं का अवलोकन करते रहें।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से संबंधित सूचना बोर्ड द्वारा नियमानुसार एवं समय-समय पर जारी की जाएगी। सभी संबंधित परीक्षार्थियों से अपील है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
भिवानी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सीएम विंडो की बैठक हुई संपन्न

भिवानी में सीएम विंडो की 11 शिकायतों पर सुनवाई हुई 4 का मौके पर हुआ समाधान
आज PWD रेस्ट हाउस, भिवानी में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन्स की बैठक हुई। बिजली  विभाग की 2, शिक्षा विभाग की 6, पुलिस विभाग की 3 शिकायतें आईं। मौके पर 4 का समाधान किया गया।
*यह बैठक हर मंगलवार और शुक्रवार दोपहर 2 से 4 बजे PWD रेस्ट हाउस, भिवानी में होती है।*

उपस्थित: एडवोकेट अनिल सोलंकी, अजित शेखावत, राजकुमार सैनी, नरेंद्र ग्रेवाल, शिव पाराशर,अनीश ग्रोवर आदि।
झज्जर में राज्यसभा पूर्व सांसद किरण चौधरी का कांग्रेस पर फिर जोरदार हमला.....