सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
करछना। धरवारा टोंस नदी पुल पर सोमवार रात ऑटो की टक्कर से लोहनपुर निवासी विनय सिंह (28) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी भरत पांडेय और भानू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी करछना में डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम मनैया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।