जमीन बंटवारे के विवाद में महिला घायल, SRN रेफर
घूरपुर/यमुनानगर, प्रयागराज। करमा चौकी क्षेत्र के बारी बजहिया मजरा संगत दास गांव में जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट में सुनीता देवी पत्नी तेज बहादुर घायल हो गईं। पीड़िता के मुताबिक मारपीट में उनकी आंख में गंभीर चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कराया, जहां से उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया। पीड़िता ने ससुर समेत परिवार के कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।