Public App Logo
छात्रावास अग्निकांड में कार्रवाई पर सवाल, 10 दिन बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं मझगवां के राजौला स्थित छात्रावास अग्निकांड के मामले में जाँच शुरू हुए करीब 10 दिन बीतने के बावजूद अब तक लापरवाही की जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी है। घटना के पाँच दिन बाद जाँच के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कार्रवाई अब भी अधर में दिखाई दे रही है। मझगवां SDM की ओर से छात्रावास अधीक्षिका भगयश्री शुक्ला और प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब माँगा गया था। दोनों की ओर से जवाब दिए जाने के बावजूद आज दिनांक तक न तो जिम्मेदारी तय हुई और न ही कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने आई। इतनी बड़ी घटना के बाद भी कार्रवाई में हो रही देरी अब कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर जाँच पूरी होने और जवाब मिलने के बाद जिम्मेदारी तय करने में इतना समय क्यों लग रहा है? जानकारों का कहना है कि मामले को ठंडे बस्ते में डालने और दबाने के प्रयासों की चर्चाएँ लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि छात्रावास में हुई गंभीर लापरवाही पर प्रशासन कब जिम्मेदारी तय करेगा और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी? *सवाल बड़ा है—जाँच के बाद भी कार्रवाई क्यों अटकी है? आखिर किसका इंतजार कर रहा प्रशासन?* - Majhgawan News