Public App Logo
Profile Picture

Chitrakoot Express

@chitrakootexpress
1986Followers
0Following
नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के साथ महापौर ने की महत्वपूर्ण बैठक

सतना। नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर कक्ष में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदगणों के साथ बैठक कर शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री नागार्जुन बी. गौड़ा एवं नगर निगम स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी ‘पालन’ की उपस्थिति रही। इस दौरान नगर निगम के विकास कार्यों, जनसुविधाओं तथा शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महापौर ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने तथा सभी जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने की बात कही।
💥कोठी ब्रेक 💥

गड्डो मे तब्दील सतना  चित्रकूट मार्ग, जानलेवा सफर

कोठी रोयनी बाईपास से सोनौर मोड़ है हादसों का ब्लैक स्पॉट

सतना-चित्रकूट मार्ग पर सफर इस समय बेहद खस्ताहाल और जानलेवा बना हुआ है। हाल ही में हुई भारी बारिश और प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरी सड़क गड्ढों के जाल में तब्दील हो चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा!सड़क से ज्यादा गड्डे  कोठी बाईपास और मझगवां बाईपास के पास सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। गड्ढों में बारिश का पानी भरेने के कारण गहरे गड्डे व रोड उखड़ गई है वाहन चालकों को जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 *भारी बारिश बाढ़ बना कारण और धंसी सड़कें बढ़े हादसे जिलाधिकारी सहित नेता, मंत्री भी मौन*

 खराब सड़कों और तीखे मोड़ों (जैसे हाटी मोड़,रोयनी बाई पास कोठी-सोनौर मोड़) पर साइड शोल्डर व इण्डिकेशन न होने की वजह से आए दिन दो पहिया,बस और ट्रकों की भिड़ंत हो रही है व पलट रहे!लेकिन जिम्मेदार जिले क़े आला अधिकारी सहित मंत्री, नेता भी निकलते है लेकिन प्रशासन व NHI क़े अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान!आपको बता दे लंबे इंतजार के बाद जब इस सड़क का निर्माण हुआ था तो लोगों को उम्मीद जगी कि अब उनका सफर आसान होगा और वाहनों को रफ्तार मिलेगी. हालांकि कुछ वर्षों तक लोगों को इसका फायदा भी मिला लेकिन अब जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों के लिए खतरा है!

*वाहनों में रखा समान हो जाता है खराब*
वहीं रोड से निकल रहे ट्रक चालक व अन्य व्यापारी ने जानकारी में बताया कि वह सतना से चित्रकूट की ओर जा रहे हैं. शुरुआती कुछ किलोमीटर तक सड़क ठीक है, लेकिन इसके बाद बड़े-बड़े गड्ढे शुरू होते मिलते हैं. ट्रक और अन्य भारी वाहनों को इन गड्ढों से निकलने में काफी परेशानी होती है. कई बार वाहनों में रखा सामान क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है और वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं. हालांकि अब देखना यह होगा कि इस रोड का मरम्तिकरण का कार्य कब शुरू होता है,और कब यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को यह सड़क एक बार फिर से राहत मिलेगी.
चित्रकूट में नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की एंट्री, व्यवस्था पर सवाल, धार्मिक नगरी चित्रकूट में भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नो-एंट्री के दौरान भी बालू और गिट्टी से लदे ट्रक पीलीकोठी से अक्षयवट होते हुए राजौला बायपास के रास्ते चित्रकूट में प्रवेश कर रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=satna nis:value=satna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satnanews nis:value=satnanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakootexpress nis:value=chitrakootexpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakootdham nis:value=chitrakootdham nis:enabled=true nis:link/>
चुनाव आयोग के मुखिया की सरकार के साथ संलिप्तता के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे को लेकर  जिला कांग्रेस का जिला मुख्यालय में जबरजस्त प्रदर्शन। ऊर्जा से लवरेज एन एस यू आई के अध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी की आक्रामकता।
कल 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर समस्त पंचायतों में आयोजित की जाएगी ग्राम सभाएं।

सतना जिले के मझगवां जनपद पंचायत अंतर्गत कल 2 अक्टूबर को होगी प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा, चरणबद्ध तरीके से ग्राम पंचायत में आने वाले, प्रत्येक गांव में किया जाएगा ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, को मुनादी पिटा कर देना होगा ग्राम सभा के आयोजन की जानकारी मझगवां एसडीएम ने जारी किया आदेश
बालाघाट से इस वक्त की बड़ी खबर

राहुल गांधी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से की मुलाकात।

बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से राहुल ने जाना हाल।
स्वास्थ्य और इलाज से जुड़े मुद्दों पर भी परिवारों से की बातचीत।

कुछ ही देर में राहुल गांधी मीडिया से करेंगे बातचीत।
सतना शहीद पदमधर सिंह पुस्तकालय के सामने अतिक्रमण से छात्राओं को परेशानी
इंदिरा गांधी कॉलेज के सामने स्थित शहीद पदमधर सिंह पुस्तकालय के बाहर अतिक्रमण पूरी तरह फैल गया है। इसके चलते पुस्तकालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अनपढ़ नेता बन सकता है लेकिन आईएएस नहीं,राजभर जी का बयान सोचनीय :- नारायण त्रिपाठी
चित्रकूट। धार्मिक नगरी चित्रकूट में भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नो-एंट्री के दौरान भी बालू और गिट्टी से लदे ट्रक पीलीकोठी से अक्षयवट होते हुए राजौला बायपास के रास्ते चित्रकूट में प्रवेश कर रहे हैं।
नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीलीकोठी, अक्षयवट और राजौला बायपास जैसे मार्गों पर निगरानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? यदि नियम लागू हैं तो प्रतिबंधित समय में ट्रकों को प्रवेश की अनुमति कैसे मिल रही है? धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को नो-एंट्री व्यवस्था की प्रभावी निगरानी करनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
ग्राम पंचायत सरपंच ने फिर पेश कि मानवता कि मिशाल बाटी राहत समग्री..

खबर सोहावल ब्लॉक क़े मनकहरी ग्राम पंचायत सरपंच शालिनी दीपक सिंह कि जिन्होंने ने भारी बारिश क़े कारण प्रभावित परिवार को जहाँ लगातार आर्थिक मदद कि वही आज पुनः ग्राम पंचायत भवन मे गद्दे,कम्बल,टार्च,बैग, राशन समग्री सहित नगद राशि प्रदान कर बाढ़ प्रभावित परिवार कि सहायता कर आगे भी भरोसा दिलाया इस दौरान सरपंच शालिनी दीपक सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, लवकेश शर्मा, पूनम शर्मा, प्रवीण सोनी, चन्द्रमालेश्वर सिंह, नीलम सिंह मौजूद रहे!
💥 बड़ी खबर💥
भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड के फरमान से हाहाकार, 40 साल पुरानी कॉलोनी में दुकानों पर ताले, सैकड़ों परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट
शहर की सबसे पुरानी भरहुत नगर कॉलोनी के रहवासी एकजुट हो गए हैं। 40 साल पुरानी इस कॉलोनी को फ्री-होल्ड करने की मांग तेज हो गई है। 
रहवासियों का आरोप है कि हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री ने रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले आनन-फानन में कई दुकानदारों की लीज निरस्त कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से कॉलोनी की सैकड़ों दुकानों में ताले लट गए और सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। 
दरअसल, हाउसिंग बोर्ड ने पूरे भरहुत नगर में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कोई प्लान ही नहीं रखा। मजबूरी में लोग 18 मीटर (60 फीट) चौड़ी मुख्य सड़क के किनारे, एक तरफ निजी तो दूसरी तरफ बोर्ड की जमीन पर छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपना परिवार पाल रहे थे।
अब दुकानें बंद होने से लोगों को दूध, सब्जी, किराना जैसी रोजमर्रा की चीजों के लिए भी भटकना पड़ रहा है। रहवासियों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर कॉलोनी को फ्री-होल्ड करने और लीज बहाल करने की मांग की है।
चित्रकूट पुलिस की कार्रवाई: अवैध उत्खनन में लगी जेसीबी सहित 3 ट्रैक्टर और बोलेरो जब्त

चित्रकूट। अवैध उत्खनन के खिलाफ चित्रकूट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन, मिट्टी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी/रेत खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो जेसीबी से खनन कर ट्रैक्टरों में मिट्टी लोड की जा रही थी। मौके से पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। थाने में खड़े वाहनों की तस्वीर सामने आई है।

पुलिस ने खनिज विभाग को सूचना दे दी है। वाहनों के कागजात और रॉयल्टी की जांच के बाद खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि अवैध उत्खनन से शासन को राजस्व हानि और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
त्रिकूट पर विराजी आदिशक्ति जगत जननी माई शारदा के आज दिन गुरुवार के प्रातःकालीन दिव्य दर्शन।🌹🙏
<nis:link nis:type=tag nis:id=maihar nis:value=maihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maiharmata nis:value=maiharmata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maihartemple nis:value=maihartemple nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakootexpress nis:value=chitrakootexpress nis:enabled=true nis:link/>
म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार अक्टूबर माह के प्रथम कार्य दिवस गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कार्यालयीन कार्यों की शुरुआत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के गायन से हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। 
      इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम श्री एलआर जांगडे,श्री सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
चित्रकूट- रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत के निर्देश में चित्रकूट थाना प्रभारी नीलेश तिवारी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम शेजवार में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद।
जनता की चौखट पर पुलिस, कोठी में जन चौपाल के जरिए सीधा संवाद

थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर किया संवाद

सतना। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रवाल वाटिका, रोयनी (कोठी) में आज पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जन चौपाल के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दे पुलिस के सामने रखे। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने नागरिकों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

*पुलिस और जनता के बीच मजबूत हुआ संवाद*
जन चौपाल का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना ही नहीं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच सीधे संवाद का माध्यम तैयार करना भी रहा। चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया, पुलिस जन चौपाल के माध्यम से कोठी पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस उनके बीच मौजूद है।
चित्रकूट- रीवा रोज के आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे द्वारा ग्राम पंचायत मझगवां में जन- चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आपकी पुलिस आपके द्वार को लेकर सतना पुलिस की जन चौपाल शहर कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरिया टोला पानी टंकी चौराहे स्थित शासकीय विद्यालय में आयोजित की गई। इस आयोजन में सीएसपी मनीष त्रिपाठी, टी आई सुदीप सोनी, वार्ड पार्षद पति अर्चना अनिल गुप्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद।
नागौद पुलिस को बड़ी सफलता
 फर्जी Instagram ID बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सतना/नागौद। सोशल मीडिया पर महिला की फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील कमेंट करने के मामले में नागौद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, नागौद निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी Instagram प्रोफाइल फोटो पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील कमेंट किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 78 BNS तथा 66C, 67A IT Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही बीरेन्द्र सिंह भदौरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम उमरी, थाना नागौद, हाल निवासी BPCL रिफायनरी बीना, जिला सागर को सागर से दस्तयाब किया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी को 30 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जनता की चौखट पर पुलिस, नागौद में जन चौपाल के जरिए सीधा संवाद

थाना प्रभारी मनोज सोनी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर किया संवाद

सतना। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़वा (नागौद) में आज पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में नागौद थाना प्रभारी मनोज सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जन चौपाल के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दे पुलिस के सामने रखे। थाना प्रभारी मनोज सोनी ने नागरिकों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
मैहर। कलेक्ट्रेट कार्यालय का कांग्रेस पार्टी का घेराव...
मैहर। मां शारदा मंदिर मार्ग में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का बुलडोजर चला...!
चित्रकूट नो एंट्री जोन मे धड़ल्ले से दौड़ रहे बालू माफियाओ के ट्रक।
गौतरतलब हो की चित्रकूट धार्मिक नगरी मे नो एट्री जोन होने के बावजूद कामतानाथ परिक्रमा क्षेत्र से राजौला बायपास से पूरा दिन धड़ल्ले से ट्रक निकलते हैं।
मझगवां जनपद परिषर मे नव निर्मित सामुदायिक शौचालय लगभग 1साल से बन कर तैयार है लेकिन इसका ताला कब खुलेगा यह कह पाना मुश्किल है ज़ब ताला नहीं खुलना था तो क्या शासन की राशि को ठिकाने लगाने की थी स्कीम
नेशनल हाईवे 30 नागपुर से बिहार जा रहा अरहर दाल लोड ट्रक पलटा 
1033 की मदद से ट्रक चालक सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया  सड़क का गड्ढों बने हादसे का कारण