अमावस्या की भीड़ को बनाते थे निशाना, हरियाली अमावस्या में बोलेरो चोरी के बाद फतेहपुर से दबोचे गए आरोपी
चित्रकूट में अमावस्या के दौरान वाहनों को निशाना बनाने वाले कथित *अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह* का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चित्रकूट पुलिस ने गिरोह के *5 सदस्यों को फतेहपुर जिले से गिरफ्तार* किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अमावस्या के दौरान चित्रकूट में उमड़ने वाली भारी भीड़ का फायदा उठाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
*हरियाली अमावस्या की रात भी गिरोह ने एक बोलेरो वाहन को निशाना बनाया था।* घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी *निलेश तिवारी* की टीम ने लगातार जांच, सीसीटीवी फुटेज, तककनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई और फतेहपुर जिले से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है और *गिरोह के कई अन्य अहम सदस्यों की तलाश में एक टीम लगातार दबिश दे रही है।*
बताया जा रहा है कि *सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अलग-अलग थानों के पुलिस बल को शामिल कर करीब चार टीमें गठित की गई थीं*, जिनमें से एक टीम अभी भी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, चोरी किए गए अन्य वाहनों और वारदातों में शामिल बाकी आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
*चित्रकूट में अमावस्या की भीड़ को निशाना बनाने वाले वाहन चोर गिरोह के खुलासे को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।*