Public App Logo
💥 बड़ी खबर💥 उचेहरा बिजली संकट: ग्राम पंचायत पोंड़ी गरादा के सैकड़ों ग्रामीणों ने किया JE कार्यालय का घेराव उचेहरा (सतना) के ग्राम पंचायत पोंड़ी गरादा में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा है। 24 घंटे में सिर्फ 4 घंटे बिजली मिलने से नाराज सैकड़ों ग्रामीण और छात्र कनिष्ठ यंत्री (JE) कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों की पढ़ाई और ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। - Majhgawan News