कोठी में गांव-गांव खुली शराब की दुकानें?
ठेका कोठी में, फिर गांवों तक कैसे पहुंच रही शराब की खेप!
सतना जिले के कोठी क्षेत्र में गांव-गांव शराब की अवैध पैकारी और बिक्री का मामला लगातार चर्चा में है। सवाल यह है कि जब शराब बेचने के लिए अधिकृत दुकान कोठी में है, तो आखिर गांवों में खुलेआम शराब कैसे पहुंच रही है?
क्या शराब ठेके से ही गांवों तक सप्लाई हो रही है या इसके पीछे कोई अलग नेटवर्क सक्रिय है?
आबकारी विभाग को इसकी जानकारी नहीं या फिर जानकर भी अनजान?
ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में आसानी से शराब उपलब्ध होने से युवाओं और परिवारों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
अब बड़ा सवाल_
गांव-गांव शराब की पैकारी पर आबकारी विभाग कब करेगा कार्रवाई?
शराब कोठी की दुकान से निकलकर गांवों तक कैसे पहुंच रही है?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है?